herzindagi
why hrithik roshan is the greek god

Happy Birthday: जानें ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है?

आज हम आपको बताएंगे कि ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-01-10, 09:56 IST

Happy Birthday Hrithik Roshan: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक और स्टाइलिश एक्टर ऋतिक रोशन आज 49 साल के हो गए हैं। हर कोई उनके स्टाइल का दीवाना है। साथ ही वह बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में भी गिने जाते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड को 'कहो न प्यार है' से लेकर वॉर तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपने यह जरूर सुना होगा कि ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि इसके पीछे कारण क्या है, तो आज हम आपको इसके पीछे का कारण और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

ग्रीक गॉड कहे जाने की वजह

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

हालांकि, ऋतिक रोशन को हॉलीवुड स्टार और कई खूबसूरत ऐतिहासिक शख्सियतों से जोड़ा जाता है। लेकिन ऋतिक को देख अक्सर लोग उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पहली बार देखने से आपको लगेगा कि वह ग्रीक गॉड की तरह दिखते हैं। उनके चेहरे की खास बनावट और हरी आंखे ग्रीक गॉड से मिलती है। साथ ही उनकी फिटनेस भी कमाल की है। यह सभी चीजें ही उन्हें आम भारतीय से काफी अलग बनाती है। ऋतिक रोशन कि हर फोटो इस बात की गवाह है कि उनकी बॉडी से लेकर चेहरे के फीचर तक हर चीज अलग है। यही सब चीजों की वजह से उन्हें बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है।

मोस्ट हैंडसम मैन इन दीवर्ल्ड हैं ऋतिक

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन एक बार नहीं बल्कि कई बार दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन का खिताब जीत चुके हैं। इसका मतलब है कि वह दुनिया में सबसे खूबसूरत इंसान है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर कोई उनके स्टाइल और खूबसूरती का कायल है। 47 साल की उम्र में भी वह 30 साल के हैंडसम हंक लगते हैं। कोई उन्हें देख यह नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन कि हर फोटो इस बात की गवाह है कि उनकी बॉडी से लेकर चेहरे के फीचर तक हर चीज नायाब है।

इसे भी पढ़ें:फेवरेट स्टार ऋतिक रोशन के बारे में कितना जानती हैं, खेलें ये क्विज और जानें

ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा लड़कियों के बीच है। हर उम्र की लड़कियां उन्हें पसंद करती है। आप उनकी खूबसूरती का इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वैलेंटाइन डे पर उन्हें 30 हजार से ज्यादा शादी के लिए ऑफर आए थे। इस बात का खुलासा खुद ऋतिक रोशन ने कपिल शर्मा के शो पर किया था। लेकिन जहां उन पर इतनी लड़कियां फिदा है, वहीं उनका दिल सुजैन खान पर आया था, लेकिन अब इन दोनों के बीच तलाक हो चुका है और इस शादी से ऋतिक रोशन के दो लड़के भी हैं। हालांकि, दोनों ही अपनी जिंदगी खुशहाल तरीके से जी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:जानें नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी और क्या थी इस रिश्ते की टूटने की वजह

सुपरहिट फिल्में

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन ने 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी यह पहली फिल्म उस समय की सबसे सुपरहिट फिल्म में से एक थी। इसके बाद उन्होनें कृष, धूम 2, बैंग बैग, मुझसे शादी करोगी और हाल ही में सुपर 30 और वॉर जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनके सुपर 30 में निभाए गए किरदार को बेहद सरहाया गया था और इसके बाद आई एक्शन फिल्म वॉर में उनके जबरदस्त एक्शन को देख हर कोई दंग रह गया था।

ऋतिक रोशन से जुड़ी कुछ खास बातें

  • बता दें कि ऋतिक रोशन चेन स्मोकर थे, लेकिन उन्होनें हाउ टू स्टॉप स्मोकिंग नाम की एक किताब पढ़ने के बाद स्मोकिंग करना छोड़ दिया था।
  • ऋतिक रोशन बचपन में हकलाते भी थे, इस बात का खुलासा उन्होनें खुद ही किया था। सिर्फ हकलाना ही नहीं वह रीढ़ की हड्डी की परेशानी से भी ग्रस्त थे, जिसमें उनकी हड्डी की शेप एस लैटर जैसी हो रही थी।
  • ऋतिक रोशन 'कहो न प्यार है' के लिए अपने पापा की पहली पसंद नहीं थे। बता दें कि राकेश रोशन शाहरुख खान को इस फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन शाहरुख ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद ही उन्होनें अपने बेटे को इस फिल्म में लेने की सोची।
  • ऋतिक रोशन के दो अंगूठे हैं और इसी वजह से वह अपने आप को लकी भी मानते हैं। लेकिन आमतौर पर वह फिल्मों में अपने अंगूठे को छिपाकर रखते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।