जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए घरवालों की मंजूरी होना बेहद ही जरूरी है। दरअसल, जब एक व्यक्ति किसी के साथ रिश्ते में जुड़ता है तो वह सिर्फ उससे ही रिश्ता नहीं जोड़ता, बल्कि उसके परिवार के साथ भी एक रिश्ता बन जाता है। कभी-कभी तो यह भी देखने में आता है कि फैमिली की नामंजूरी रिश्ते पर भारी पड़ जाती है। हालांकि, ऐसा सिर्फ आम कपल्स के साथ ही नहीं होता है, बल्कि सेलेब्स कपल्स भी कभी-कभी अपनी फैमिली की वजह से अलग हो जाते हैं।
जी हां, ऐसे कई सेलेब्स कपल हैं, जो एक वक्त तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। हालांकि, उन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर कभी भी ऑफिशियली कुछ नहीं कहा, लेकिन ऐसा माना गया कि उनका रिश्ता उनकी फैमिली विशेष रूप से उनकी मां के कारण टूटा था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स कपल के बारे में बता रहे हैं-
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और इनका रिश्ता काफी आगे भी बढ़ गया था। यहां तक कि पब्लिक में खुद बच्चन फैमिली ने करिश्मा कपूर को उनके घर की होने वाली बहू कहा था। अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो गई थी, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। ऐसा कहा गया कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करे, जबकि करिश्मा की मां बबीता कपूर को यह मंजूर नहीं था। बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली, जबकि करिश्मा ने संजय कपूर को अपने पार्टनर के रूप में चुना। हालांकि, कुछ वक्त बाद करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया।
इसे ज़रूर पढ़ें-काजोल ने जुहू में खरीदे दो आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है इनकी कीमत
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साल 2009 में फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में काम करते हुए एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद उनका रिश्ता शुरू हो गया था। हालांकि, जग्गा जासूस के लिए काम करते हुए उनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। उनके ब्रेकअप के कारण ही फिल्म की शूटिंग में भी देरी हुई थी। लेकिन, अलग होने से पहले उन्होंने लगभग छह साल तक डेट किया था। उनके ब्रेकअप के कारणों के बारे में कयास लगाया जाता है कि इसकी मुख्य वजह रणबीर कपूर की मां, नीतू कपूर रही थीं। वह कभी भी रणबीर कपूर के कैटरीना कैफको डेट करने के पक्ष में नहीं थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने कपूर फैमिली की क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान क्लिक की गई एक फैमिली फोटो से कैट को क्रॉप भी किया था।
इसे ज़रूर पढ़ें-सैफ अली खान से लेकर आमिर खान तक, इन सेलेब्स ने फिल्म के लिए लिया फीमेल गेटअप
शाहिद कपूर महज 23 साल की उम्र में करीना कपूर को डेट करने लगे थे। उनका रिश्ता बॉलीवुड में एक परफेक्ट रिलेशन के रूप में देखा जाता था और हर कोई उनकी मैरिज की न्यूज सुनने के लिए बेताब था। लेकिन जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों के अलग होने की खबरें आई थीं। हालांकि लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना था। खैर, 2007 में, शाहिद और करीना अलग हो गए थे, और इसके बाद करीना ने सैफ अली खानको डेट करना शुरू कर दिया था। जबकि शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपने ब्रेकअप के असली कारण का कभी खुलासा नहीं किया, लेकिन यह अनुमान लगाया जाता है कि यह बेबो की मां, बबीता और बहन करिश्मा कपूर को उनका रिश्ता बहुत अधिक पसंद नहीं था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, asianetnews , freepressjournal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।