Bollywood Celebrities Who Own Private Jets: बॉलीवुड स्टार्स की हर एक चीज गौर करने वाली होती है। फिर चाहे सिनेमाघरों में आने वाली फिल्में हों या उनकी कार कलेक्शन। बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स के पास सिर्फ बाइक और कार ही नहीं बल्कि प्राइवेट जेट भी है। तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है।
अमिताभ बच्चन
View this post on Instagram
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी लाइफ बिंदास अंदाज में जीते हैं। उनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट है जिसमें वो अक्सर अपनी फैमिली के साथ ट्रेवल करते हैं। कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन ने खुद इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनकी फैमिली प्राइवेट जेट में बैठी नजर आ रही थी।
शिल्पा शेट्टी
View this post on Instagram
लग्जरी लाइफ जीने के मामले में शिल्पा शेट्टी भी कुछ कम नहीं हैं। भारत समेत अलग-अलग देशों में प्रॉपर्टी की मालकिन होने के साथ-साथ शिल्पा के पास एक प्राइवेट जेट भी है।
माधुरी दीक्षित
View this post on Instagram
आज भी दर्शकों के दिल की धड़कने बढ़ने वाली माधुरी दीक्षित की बात अलग है। उनका नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर एक अलग रौनक आ जाती है। बता दें कि माधुरी के पास भी एक लग्जरी प्राइवेट जेट हैं जिसमें वो प्राइवेसी के साथ ट्रेवल करती हैं।
दिलजीत दोसांझ
New Beginning Starts With Private Jet 🛩 pic.twitter.com/xXC6fmpzAl
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) April 17, 2017
पंजाबी गानों से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों तक कमाल करने वाले दिलजीत दोसांझ के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है। वह कई बार अलग-अलग इंटरव्यू के दौरान साफ कर चुके हैं कि उन्हें अपनी जरूरत की चीजों को लेना काफी पसंद है।
प्रियंका चोपड़ा
View this post on Instagram
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा भी कई बार अलग-अलग अफसरों पर इंस्टाग्राम पर खुद के प्राइवेट जेट की फोटो शेयर कर चुकी है। करोड़ों के घर से लेकर शानदार ड्रेसेस तक, प्रियंका शानदार जिंदगी जीना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ेंःअपने लुक के कारण इन सेलेब्स को करना पड़ा बहुत स्ट्रगल
ऋतिक रोशन
View this post on Instagram
इन सभी स्टार्स के साथ-साथ ऋतिक रोशन के पास भी खुद का प्राइवेट जेट हैं। इस जेट में बैठकर ही अक्सर वो छुट्टियों के लिए जाते हैं।
तो ये थे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स जिनके पास अपना खुद का प्राइवेट जेट है। अगर आप इसके अलावा सेलेब्स से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों