बॉलीवुड सेलेब्स लोगों के इंस्पिरेशन होते हैं। आमतौर पर, उनके फैन्स उन्हें ही कॉपी करते हैं और उनके जैसे बनने की इच्छा रखते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की पब्लिक अपीयरेंस काफी एडमायरिंग होती हैं। वह हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह खुद को किस तरह पेश करते हैं। इसका असर कहीं ना कहीं उनके काम पर भी पड़ता है।
हालांकि, बहुत से सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिनमें आम लोगों की तरह अजीबो-गरीब आदतें हैं। जैसे एंग्जाइटी होने पर नाखून चबाना आदि। आपको भले ही यह सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन वह भी एक इंसान ही हैं और इसलिए उनमें इस तरह की आदतें होने में कुछ भी गलत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आपके फेवरिट सेलेब्स की कुछ अजीबो-गरीब आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी थोड़ा हैरान अवश्य कर देंगी-
करीना कपूर खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बेबो का। बहुत से लोगों को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि करीना जब भी तनाव में होती हैं तो वह अक्सर अपने नाखून चबाती हैं। उन्हें एक-दो बार पब्लिक में भी ऐसा करते हुए देखा गया है। हालांकि, यह आदत लोगों में कॉमन होती है, लेकिन फिर भी बार-बार नाखून चबाना बीमारी की वजह बन सकता है, क्योंकि नाखून कीटाणुओं और बैक्टीरिया के लिए एक प्रजनन स्थल की तरह काम करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
हमारी देसी गर्ल पिग्गी चॉप्स यानी प्रियंका चोपड़ा को भी जूतों को बहुत अधिक शौक है। वह हमेशा ही ऊपर से नीचे तक अच्छा दिखना चाहती हैं। उनके पास लगभग सभी रंगों और ब्रांडों के डिजाइनर जूतों का एक अच्छा खासा कलेक्शन है। Louboutins जैसे ब्रांड उनके पसंदीदा है और फुटवियर में उन्हें पॉइंट-टो पंप सबसे ज्यादा पसंद हैं। उसके पास बूट्स, स्टडेड पंप्स और स्लिंग बैग्स का भी एक बेहतरीन कलेक्शन है।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की अजीबो-गरीब आदत ना केवल आपको हैरत में डाल सकती है, बल्कि आपको थोड़ा डरा भी सकती है। हमारी पूर्व मिस यूनिवर्स, सुष्मिता सेन को सांपों से बेहद प्यार है और यहां तक कि उनके घर में एक पालतू अजगर भी है। घर में पालतू जानवर के रूप में सांप का होना अपने आप में हैरान कर देने वाला है।
इसे ज़रूर पढ़ें-हैवी वेस्ट को स्मार्टली करना है हाइड, तो इस तरह स्टाइल करें साड़ी
विद्या बालन
अगर आप विद्या बालन की फैन हैं तो आपको उनकी इस आदत के बारे में अवश्य पता होगा। विद्या बालन साड़ियों की दीवानी है और उनके वार्डरोब में लगभग हर फैब्रिक की डिफरेंट कलर व डिजाइन की साड़िया हैं। एक्ट्रेस की अलमारी में करीब 800 साड़ियों से भी अधिक साड़ियों का काफी बड़ा कलेक्शन है, जो हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा, विद्या की एक ओर आदत आपको हैरान कर सकती है। आज जहां हर कोई व्यक्ति अपने फोन को दिन में दस बार चेक करता है। वहीं, विद्या सेल फोन से दूर रहती हैं और वह उसे अपने बिस्तर के पास नहीं रखती हैं। यहां तक कि, वह उसे कई दिनों तक चेक करना भी भूल जाती हैं।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा की यह आदत भी काफी अजीबो-गरीब है। उन्हें क्लीन बाथरूम का आब्सेशन है। उनकी इस हैबिट के बारे में आप इसी से अंदाजा लगा सकती हैं कि जब भी वह किसी होटल में चेक-इन करती है, तो सबसे पहले उसके बाथरूम को चेक आउट करती हैं।
रेखा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को भी खुद को साड़ी में तैयार करना अच्छा लगता है। हालांकि, उनकी आदत अन्य से अलग है, हर साड़ी रेखा की अलमारी का हिस्सा नहीं होती। वह कांजीवरम साड़ियों की शौकीन हैं और आप उन्हें अधिकतर उनमें ही देखेंगी। उनकी साड़ियों का कलेक्शन काफी रॉयल है, जो उन्हें एक बेहद ही ब्यूटीफुल लुक देता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-30 की उम्र से पहले ही मां बन गई थीं यह एक्ट्रेसेस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों