साड़ी पहनने की हैं शौकीन, तो जान लें तरह-तरह के फैब्रिक्स के बारे में

साड़ी बनाने के लिए यह फैब्रिक बेस्ट ऑप्शन्स हैं, जिसे पहनने के बाद आप ना सिर्फ कंफर्टेबल महसूस करेंगी बल्कि स्टाइलिश भी दिखेंगी।

saree fabric

इस फेस्टिवल सीजन में खुद को स्टाइलिश दिखाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि नवरात्रि की शुरुआत से दशहरे तक रोजाना ही कुछ डिफरेंट पहनने की कोशिश होती है। इसलिए ज़्यादातर महिलाएं ड्रेस, कुर्ती से ज्यादा साड़ी पहनने की फिराक में रहती हैं, जो सही भी है। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो हर फेस्टिवल के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आजकल बाजार में कई तरह की सुंदर साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। आपकई डिजाइनर साड़ियों के अलावा डिफरेंट फैब्रिक्स से बनी साड़ियां भी खरीद सकती हैं।

ऐसे में आपको अच्छे फैब्रिक से बनी साड़ियों की जानकारी होना जरूरी है। तो चलिए, आज हम आपको डिफरेंट साड़ी फैब्रिक्स के बारे में बताएंगे, जो फेस्टिव सीजन में आपको बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

कॉटन फैब्रिक

cotten

इस त्योहार के मौके पर आप कॉटन की साड़ी भी पहन सकती हैं क्योंकि यह फैब्रिक सबसे आरामदायक और हल्का भी होता है। साथ ही, यह दुनिया का लोकप्रिय और बहु-उपयोगी फैब्रिक है। जिसे पहनने के बाद गर्मी का एहसास थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए आपको कॉटन की साड़ी अपने फेस्टिवल आउटफिट्स में ज़रूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, कॉटन की भी कई वैरायटी होती हैं लेकिन समर में साड़ी पहनने के लिए आप ऑर्गेनिक कॉटन से बनी साड़ी खरीद सकती हैं। क्योंकि यह फैब्रिक वज़न में हल्का होता है और आसानी से मार्केट में मिल जाता है।

सिल्क फैब्रिक

सिल्क बहुत आरामदायक कपड़ा है, जिसको पहनने के बाद बहुत हल्का महसूस होता है। इसकी बनी साड़ी का ट्रेंड काफी पहले से प्रचलन में हैं, क्योंकि इसके राजा-रजवाड़ों के पोशाक हुआ करते थे और रानियां भी साड़ी सिल्क ही पहना करती थी। इसके बाद, जैसे-जैसे समय बदलता गया इसकी मांग और बढ़ती गई। आज सिल्क की साड़ियां बहुत ही ज़्यादा पसंद की जाती हैं क्योंकि सिल्क की साड़ीको हर मौसम में पहना जा सकता है। आप भी इसे अपने इस फेस्टिवल लुक्स में शामिल कर सकती हैं। आपको इसकी कई वैरायटी जैसे सिल्क साड़ी, प्लेन सूट विथ हैवी दुपट्टा, सिंपल साड़ियां आदि बाज़ार में मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से साड़ी के ऑप्शन चुन वा खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-खरीदना चाहती हैं बंगाल की फेमस तांत की साड़ी तो ध्यान रखें ये खास बातें

बनारसी फैब्रिक

banarsi

बनारसी कपड़ा महिलाओं की पहली प्राथमिकता है, क्योंकि यह खूबसूरत तरीके और डिजाइन्स से तैयार किया जाता है। यह बनारस की मुख्य तौर पर सांस्कृतिक पहनावों का सबसे लोकप्रिय फैब्रिक है। इसके अलावा, आप साड़ी के अलावा, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन डिजाइनर आउटफिट को भी अपना सकती है। साथ ही, बाज़ारों में भी इसके कई ऑप्शन मौजूद हैं। आप बर्ड्स वाली बनारसी डिजाइनर साड़ीभी खरीद सकती हैं और इस त्योहार के मौके पर पहन सकती हैं। हालांकि, इसकी बनी साड़ी बहुत महंगी होती हैं, लेकिन आपको सस्ती भी मिल जाएंगी।

लिनेन फैब्रिक

banarsai

इस मौसम में लिनेन साड़ी को शामिल करना सबसे बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि यह शरीर का पसीना पूरी तरह सोख लेता है, जिसे पहनकर आप घर का काम भी कर सकती हैं। अगर आप बाहर जाने का प्लान बना रही हैं, तो आप लिनेन के कई डिज़ाइनर साड़ी पहन सकती हैं। साथ ही, लिनेन के साड़ी के अलावा कई फॉर्मल आउटफिट और कैजुअल लुकके लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-कैसे करें कपड़े की पहचान? क्या आप जानते हैं इन 10 तरह के फैब्रिक के बारे में?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google and amazon)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP