-1774960335365.webp)
Ruffle Saree Designs Ideas For Women: शादी का सीजन कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। ऐसे में महिलाएं पहले की शादी में पहनने वाले कपड़ों की तैयारियां कर लेती हैं, ताकि उनका आउटफिट शादी में अच्छा लगे। ऐसे में आप पहनने के लिए रफल साड़ी के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आए। आइए बताते हैं कि किस तरह की रफल साड़ी को आप स्टाइल कर सकती हैं।
आप शादी में स्टाइल करने के लिए फ्लोरल वर्क रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली रफल साड़ी पहनने के बाद सुंदर नजर आएगी। इस तरह की साड़ियां आपको रेडी टू वियर डिजाइन में मिलती है। इसके साथ आपको साड़ी से मैचिंग ब्लाउज पर डिजाइन मिलता है। आप इसे अपनी पसंद के डिजाइन का ध्यान रखकर टेलर से तैयार करा सकती हैं और इस साड़ी को शादी में स्टाइल कर सकती हैं।

सीक्वेंस वर्क भी शादियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसलिए अक्सर महिलाएं इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी भी स्टाइल करती हुई नजर आती हैं। आप भी चाहें तो इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं, जिससे आपका लुक अच्छा नजर आए। साथ ही आप सुंदर दिखाई दें। इस तरह की साड़ी के डिजाइंस आपको मार्केट में सॉफ्ट फैब्रिक में मिल जाएगी। इसके साथ ब्लाउज पीस आएगा, जिसे आप इवेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- रफल साड़ी को स्टाइल करने के ये अंदाज सीखें और पाएं सेलिब्रिटी लुक
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बॉर्डर वर्क वाली रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद काफी सुंदर लगती हैं। इसमें सिर्फ बॉर्डर वर्क मिलता है। इसके साथ आने वाला ब्लाउज हैवी डिजाइन में आता है। इससे साड़ी का लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- Ruffle Saree Designs : सिंपल और सोबर लुक के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली रफल साड़ी
शादी में पहनने के लिए आप मिरर वर्क वाली रफल साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी पहनने के बाद बहुत सुंदर नजर आएगी। इसके साथ ब्लाउज आपको प्लेन मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि साड़ी का डिजाइन हैवी होगा। इससे साड़ी का पूरा लुक बैलेंस करने में आसानी होगी। आपको इसे ट्राई करना चाहिए।

शादी में स्टाइल करने के लिए आप इन रफल साड़ी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आपका लुक सुंदर और सबसे अलग नजर आएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Myntra/ EVANIK, Flip The Style, MODEHEAVEN, CATCHY FOREVER
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।