Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:29 AM IST HZ Awards 2026
ruffle saree latest design for simple look

Ruffle Saree Designs : सिंपल और सोबर लुक के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली रफल साड़ी

साडी एवरग्रीन फैशन है और अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो आप ये ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली रफल साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको इन्हें स्टाइल करने का तरीका भी बता रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 14:52 IST

बाजार में आपको साड़ी कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी। लेकिन, अगर सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली रफल साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ रफल साड़ी दिखा रहे हैं जिन्हें आप कई सारे मौकों पर वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को वियर करने के बाद जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी

पॉलिएस्टर रफल साड़ी

Polyester Ruffle Saree

अगर आप लाइट कलर की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप पिंक कलर की इस रफल साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। यह साड़ी रेडी तो वियर है और इस तरह का रफल साड़ी आपको बाजार में कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएंगी जिन्हें आप बाजार या ऑनलाइन ले सकती हैं। यह साड़ी आपको 1000 से 5000 की कीमत में आसानी से मिल जाएंगी।

इस तरह के लुक के साथ में आप गोल्डन कलर की हैवी झुमकी पहन सकती हैं साथ ही नेकलेस में चोकर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Backless Blouse Designs: साड़ी में सेलिब्रिटी जैसा ग्‍लैमरस लुक चाहिए, तो बैकलेस ब्‍लाउज के ये डिजाइंस ट्राई करें

जोर्जेट रफल साड़ी

Ruffle Saree for new look

रॉयल लुक के लिए आप पिंक कलर जोर्जेट रफल साड़ी का चुनाव कर सकती हैं और इस साड़ी को आप स्लीवलेस गोल्डन या सिल्वर कलर के ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी आपको कई सारे कलर में मिल जाएंगी जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1000 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप मिनिमल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

लाइक्रा रफल साड़ी

Lycra Ruffle Saree

अगर आपको डार्क कलर पसंद है तो आप इस तरह की रफल साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस साडी में कढ़ाई, सेक्विन और थ्रेड वर्क किया हुआ है। वहीं इस साड़ी में रॉयल लुक पाने के लिए आप हैवी झुमके और हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं।  यह साड़ी आप बाजार से खरीद सकती हैं साथ ही  ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 2000 से 3000 तक की कीमत में मिल जाएंगी।

अगर आपको लेटेस्ट डिजाइंस वाली रफल साड़ी पसंद आई और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 Image Credit : myntra, nykaa fashion, parivarceremony

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।