Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:44 AM IST HZ Awards 2026
light weight sarees latest design

समर सीजन के लिए बेस्ट रहेंगी ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली लाइटवेट साड़ियां

 इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी लाइटवेट साड़ियां के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप समर सीजन में किसी भी खास मौके पर वियर कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-05, 14:30 IST

साड़ी कई सारे मौकों पर पहनी जा सकती हैं लेकिन समर सीजन में महिलाएं एक ऐसी साड़ी की तलाश में होती हैं जिसमें वो स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहे। वहीं अगर आप बेस्ट नजर आना चाहती हैं तो आप आर्टिकल की मदद से एक बेस्ट लाइटवेट साड़ी का चुनाव कर सकती हैं जो समर सीजन एम् पहनी जा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी साड़ी दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप समर सीजन में होने वाली पार्टी या किसी शादी में पहन सकती हैं।

चिकनकारी साड़ी

light weight sarees designs

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की चिकनकारी साड़ी वियर कर सकती हैं। यह पिंक कलर की चिकनकारी साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक में हैं और इसमें गोटा वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी समर सीजन सा पहनने के लिए जहां बेस्ट हैं तो वहीं साड़ी में काफी स्टाइलिश भी लगेंगी। इस तरह की साड़ी के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में हील्स या फिर जुती वियर कर सकती हैं। इस साड़ी को आप मार्किट से खरीद सकती हैं ये साड़ी आपको मार्केट में 1000 से लेकर 1500 तक की कीमत में मिल जाएंगी। वहीं इस साड़ी को इसी कीमत के आस-पास ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : शादी में हैवी लहंगे की जगह ट्राई करें ये साड़ी

शिफॉन साड़ी

sarees latest designs for summer

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की शिफॉन साड़ी वियर की जा सकती हैं। इस साड़ी में प्रिंटेड वर्क हैं और इस वजह से ये साड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं इस तरह की साड़ी को आप किसी शादी या फिर किसी खास मौके पर हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं और इसमें काफी खूबसूरत नजर आएंगी। इस साड़ी को आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1500 तक कीमत में खरीद सकती हैं।

फ्लोरल साड़ी

sarees latest designs

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। यह ग्रीन रंग की साड़ी जॉर्जेट में है और इस तरह की साड़ी में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। इस तरह की साड़ी आपको कई सारे कलर आप्शन में मिल जाएंगी जिन्हें आप बाजार से खरीद सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आप इस साड़ी को खरीद सकती हैं। यह साड़ी आपको 1000 तक की कीमत में मिल जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें : सिंपल लुक के बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बांधनी साड़ी

अगर आपको ये साड़ी डिजाइन लुक पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit : vasansi, myntra 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।