बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए उनका करियर काफी अहम् होता है। इसलिए, अधिकतर अदाकाराएं पहले अपने करियर में सफलता हासिल करने के बाद ही शादी करना और परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचती हैं। एक वक्त था कि किसी भी एक्ट्रेस का शादी करने का अर्थ होता था कि उसके करियर का खत्म हो जाना। इसलिए, अधिक अदाकाराएं जल्द शादी करने से कतराती थीं या फिर शादी करने के बाद भी उसे पब्लिकली जाहिर नहीं करती थीं। हालांकि, समय के साथ समाज की सोच में काफी बदलाव आया है। लेकिन फिर भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शादी करने के बाद एक लंबे वक्त बाद बच्चे पैदा करना चाहती हैं।
अमूमन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस 35-36 की उम्र के बाद परिवार बढ़ाने पर विचार करती हैं। हालांकि, ऐसी कई अदाकाराएं भी हैं, जिन्होंने ना केवल जल्द शादी की, बल्कि मातृत्व का सुख प्राप्त करने में भी देरी नहीं की। कई अदाकाराएं तो 22-23 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं और उन्होंने तब अपने करियर के स्थान पर फैमिली को अधिक प्राथमिकता दी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में बता रहे हैं, जो 30 की उम्र से पहले ही मां बन चुकी थीं-
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख ने फरवरी 2012 में शादी की थी और शादी के तुरंत बाद ही उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया। उन्होंने एक हाउसमेकर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली। इसके बाद उन्होंने अपने रियान को जन्म दिया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 27 वर्ष की थी। इसके बाद उन्होंने एक बेटे को और जन्म दिया। इस समय वह दो बेटों की मां हैं।
काजोल ने शादी से पहले अपने करियर में काफी अच्छा कर रही थीं। उस दौरान उन्हें अपने को-स्टार से प्यार हो गया और उन दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद भी वह काम करती रहीं। शादी के बाद काजोल को कई बार मिसकैरिज के दर्द का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उनकी एक बेटी न्यासा हुई। उस समय काजोल की उम्र 29 साल की थी। इसके बाद, उन्होंने बेटे युग को जन्म दिया।
डिंपल कपाड़िया की शादी उस दौर की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। उन्होंने सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना से शादी की थी। उस समय डिंपल कपाड़िया की उम्र महज 16 साल थी, जबकि राजेश खन्ना उनसे उम्र में काफी अधिक थे। इतना ही नहीं, 17 साल की उम्र में, वह गर्भवती हो गई थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।
इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे छोटी शादियां, कुछ समय बाद ही हो गया था तलाक
बबीता कपूर अपने जमाने की एक फेमस एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने भी अपने परिवार को प्राथमिकता दी। जब वह 26 उम्र की थीं, तब मां बन गई थीं। उन्होंने करिश्मा को जन्म दिया। इसके कुछ वक्त बाद करीना का जन्म हुआ। हालांकि, बाद में बबीता कपूर और रणधीर कपूर में कुछ निजी कारणों के चलते अलगाव हो गया और वह अपनी बेटियों के साथ अलग रहने लगीं। लेकिन आज भी बबीता और रणधीर का तलाक नहीं हुआ है।
बेहद खूबसूरत शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। शादी करने के बाद उन्होंने अपने करियर के स्थान पर परिवार को प्राथमिकता दी। वह 25 साल की उम्र में मां बन गईं और हैंडसम सैफ अली खान की मां भी बनीं। इसके बाद सोहा और सबा अली खान का जन्म हुआ।
इसे ज़रूर पढ़ें-सामंथा ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी तलाक के बाद झेलना पड़ा है लोगों का गुस्सा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।