herzindagi
randhir kapoor babita

पत्नी बबीता से इस वजह से अलग रहते हैं रणधीर कपूर, माता-पिता के रिश्ते पर करीना ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने हाल ही में बताया कि आखिर क्यों वो अपनी पत्नी बबीता से अलग रहते हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-12-23, 13:37 IST

एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर अपनी पत्नी बबीता से काफी साल से अलग रह रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी बबीता से अलग होने की वजहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों भले ही अलग रहते हैं, लेकिन एक दूसरे से तलाक नहीं लिया है। 'बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली' के सदस्य और दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने साल 1971 में अपनी को-स्टार बबीता से शादी रचाई थी। दोनों की दो बेटियां हैं करीना और करिश्मा जिन्हें वह अक्सर सपोर्ट करते नजर आते हैं। 

शादी के कुछ समय बाद रणधीर और बबीता के रिश्ते में खटास आने लगी, जिसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। रणधीर कपूर और बबीता 19 सालों से अलग रह रहे हैं, लेकिन कभी तलाक के लिए अर्जी नहीं दी। रणधीर कपूर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कहा कि वह मैच्योर हो गए हैं और बबीता के साथ भी एक खास रिश्ता है, हालांकि उन्हें पता है कि उनकी प्राथमिकताएं क्या है।

बबीता और रणधीर कपूर का रिश्ता

randhir and babita relation

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा- 'बबीता मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। उन्होंने मुझे दो प्यारे बच्चे दिए हैं और समय के साथ वे बड़े हो गए हैं। हालांकि हम अलग रहना पसंद करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम दुश्मन है'। बता दें कि फैमिली वेडिंग, फैमिली डिनर, बर्थडे या फिर किसी खास मौके पर रणधीर कपूर और बबीता को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। रणधीर कपूर ने बताया कि दोनों के रिश्ते में कुछ भी नहीं बदला है सिवाय ये कि हम एक ही घर में नहीं रहते हैं। वह अभी भी फैमिली पार्टी में एक दूसरे से मिलते रहते हैं। बबीता हमेशा फैमिली फंक्शन में मौजूद होती है, चाहे वो ऋषि कपूर का घर हो या मेरा। 

बबीता से रणधीर कपूर के अलग रहने की वजह

randhir kapoor sepration

रणधीर कपूर ने बताया 'लाइफस्टाइल में बदलाव होने की वजह से हम अलग रहने के लिए मजबूर हैं। बबीता को लगा कि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो बहुत पीता है और घर लेट से आता है, जो उसे पसंद नहीं। वहीं मैं बबीता के हिसाब से नहीं जी सकता हूं और उन्होंने मुझे उस तरीके से कभी एक्सेप्ट नहीं किया जैसा मैं हूं। हालांकि यह एक लव मैरिज थी, लेकिन ठीक है। हमारी देखभाल के लिए दो प्यारे बच्चे हैं, जिनकी परवरिश उन्होंने अच्छी तरीके से की है और वे अपने करियर में शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं। इससे ज्यादा एक पिता के लिए क्या हो सकता है।'

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक- जैस्मिन भसीन के बीच 3 बार हो चुके हैं बड़े झगड़े

 

करीना कपूर खान ने कही ये बात

kareena on parents sepration

पिता रणधीर कपूर और मां बबीता के रिश्ते पर करीना कपूर खान ने कहा कि माता-पिता के रिश्ते को हम दोनों बहनें बहुत पहले ही समझ चुके थे। भले ही मां बबीता ने उनकी परवरिश सिंगल मदर की तरह की है, लेकिन पिता रणधीर कपूर भी हमेशा चुपचाप सपोर्ट में खड़े रहे हैं। ऐसे में उन्हें जब लगेगा कि वह एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं वह साथ होंगे। हाल ही में मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में करीना ने बताया कि मां मेरी बेस्ट फ्रेंड है, लेकिन मैं अपने पिता से भी बहुत प्यार करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं। वह एक ऐसे इंसान हैं जो हमेशा हमारे पीछे चुपचाप खड़े रहे हैं, वो ऐसे नहीं है जो हमेशा कमांड या फिर अटेंशन रहने के लिए कहें। मुझे पता है कि वह हमेशा हमारे सपोर्ट के लिए खड़े रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2020: सुशांत सिंह राजपूत से लेकर कंगना तक, साल 2020 के सबसे बड़े विवाद

photo of kapoor family

करीना ने आगे कहा कि मेरे माता-पिता का बहुत प्यारा रिश्ता है, लेकिन कभी-कभी दो लोगों को ऐसा एहसास होता है कि लाइफ ठीक उस तरह नहीं चल रही है जिस तरह उन्होंने प्लान किया था। इसलिए वह अलग रहने का फैसला करते हैं, लेकिन वह हमेशा दोस्त होते हैं और अपने बच्चों के लिए फैसला लेने में सपोर्ट करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि दोनों एक छत के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। मैं और करिश्मा काफी पहले ही समझ गए थे कि इस तरह का रिश्ता भी होता है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।