साल 2020 कई मामलों में बहुत अलग रहा है। इस साल न सिर्फ कोरोना ने हमारे लिए समस्या खड़ी की है बल्कि इस साल विवादों ने भी पीछा नहीं छोड़ा। साल की शुरुआत से ही किसी न किसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग एक्टिव रहे। इस साल #JusticeForSSR ने जिस तरह का आंदोलन शुरू किया वो शायद पहले कभी नहीं देखा था। इसके अलावा, कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने और कंगना के तीखे बयानों से लेकर ड्रग्स स्कैंडल तक बहुत कुछ इस साल हुआ।
साल 2020 में फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई कॉन्ट्रोवर्सीज हुईं। जहां एक ओर राजनीतिक उथल-पुथल ने ही भारत में सरगर्मी बढ़ाए रखी वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की अपनी अलग कॉन्ट्रोवर्सीज रहीं। बॉलीवुड में इस साल कुछ ऐसी लड़ाइयां हुईं जिनके कारण सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच भी बहस होने लगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस साल कौन-कौन सी कॉन्ट्रोवर्सीज ने सुर्खियां बटोरीं।
1. किनका कपूर कोरोना
कब- मार्च-अप्रैल
विवाद का अहम कारण- क्वारेंटाइन रूल्स का पालन न करना।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से वापस आईं और फिर सीधे लखनऊ की एक पार्टी में चली गईं। वहां वो कई लोगों से मिलीं और उन्होंने क्वारेंटाइन रूल्स को फॉलो भी नहीं किया। जैसे ही वो कोविड पॉजिटिव सामने आईं वैसे ही न जाने कितने लोगों ने उनके खिलाफ बयान दिए और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
2. सुशांत सिंह राजपूत डेथ
कब- 14 जून
विवाद का अहम कारण- संगिद्ध परिस्थितियों में मौत
सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत होने के बाद जिस तरह से एक के बाद एक विवादों ने जन्म लिया वो शायद ही पहले हुआ हो। महेश भट्ट से लेकर सलमान खान तक सभी को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालयान के सुसाइड केस को भी इससे जोड़ा गया। इतना ही नहीं राजनीति से जुड़े कई बड़े नाम भी इस केस में घसीटे गए।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश और विदेश के अलग-अलग शहरों में उनके लिए प्रोटेस्ट किया गया। इस मामले में कई दिग्गज सेलेब्स ने अपना स्टैंड रखा और जहां कंगना रनौत जैसे सेलेब्स ने इसे सोची समझी साजिश बताया वहीं अन्य सेलेब्स ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए प्रार्थना की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने सोशल मीडिया पर कई कैम्पेन चलाए और अभी भी वो लगातार इस मामले में एक्टिव हैं। बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में से एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत भी रही।
इसे जरूर पढ़ें- साल 2020 बॉलीवुड के लिए रहा खास, जानिए कौन सी फिल्में थीं हिट और कौन सी फ्लॉप
3. अंकिता लोखंडे Vs रिया चक्रवर्ती
कब- जून से लेकर अक्टूबर तक
विवाद का अहम कारण- एक को वैम्प तो एक को बनाया गया हिरोइन
जून में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती को नेशनल वैम्प बना दिया गया था। रिया चक्रवर्ती के बयान, उनके सोशल मीडिया स्टेटस, उनकी फिल्में, महेश भट्ट के साथ उनके रिश्तों को लेकर न जाने कितनी बातें कही जाने लगी थीं। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की रिलेशनशिप के बारे में भी काफी कुछ कहा गया और ये बताया गया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का असली कारण रिया चक्रवर्ती हैं। जहां एक ओर रिया को नेशनल विलेन और घर तोड़ने वाली बताया जा रहा था वहीं दूसरी ओर अंकिता लोखंडे के फैन्स लगातार बढ़ रहे थे।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सुशांत के केस में बहुत एक्टिव हो गई थीं। अंकिता ने भी रिया चक्रवर्ती पर कई तंज कसे और सीधे तौर पर उन्हें दोष दिया। अंकिता की लोकप्रियता ऐसे ही बढ़ती रही। जब रिया चक्रवर्ती ड्रग्स के केस में अरेस्ट हुईं तो भी अंकिता ने कई तरह के इल्जाम लगाए। रिया चक्रवर्ती के अक्टूबर में जेल से रिहा होने के बाद रिया ने अंकिता के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही। अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती दोनों ने ही सीधे तौर पर तो लड़ाई नहीं लड़ी, लेकिन दोनों को ही एक साथ कई मामलों में घसीटा गया और एक को हिरोइन तो दूसरी को विलेन बनाया गया।
4. कंगना के कॉन्ट्रोवर्शियल बयान
कब- पूरे साल
विवाद का अहम कारण- कोई ठोस कारण नहीं है कंगना से जुड़े विवाद आए दिन सुर्खियां बनते रहते हैं
कंगना के कॉन्ट्रोवर्शियल बयान तो लगभग हर हफ्ते ही आते हैं, लेकिन इस साल उन्होंने कुछ ज्यादा ही किया। कंगना का ऑफिस तोड़ने के लिए बीएमसी ने लीगल नोटिस भेजा और यही नहीं कंगना और शिवसेना के संजय रावत के बीच काफी कहा सुनी भी हुई, लेकिन कंगना रनौत ने इस साल मुंबई को पाकिस्तान अधिगृहित कश्मीर (POK) से ही जोड़कर देख लिया।
Sanjay Raut Shiv Sena leader has given me an open threat and asked me not to come back to Mumbai, after Aazadi graffitis in Mumbai streets and now open threats, why Mumbai is feeling like Pakistan occupied Kashmir? https://t.co/5V1VQLSxh2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 3, 2020
कंगना को इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा झेलना पड़ा और इस बयान के बाद बॉलीवुड और राजनीति दोनों ही गलियारों में विवाद होने लगे। कंगना के इस बयान के साथ ही उन्हें खुद पाकिस्तान जाने को कहा जाने लगा। कंगना का ये कॉन्ट्रोवर्शियल बयान इस साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज में से एक रहा है। ये मुद्दा कई दिनों तक चला और शिवसेना, बीएमसी, कंगना रनौत के बीच घमासान भी चलता रहा। यही नहीं इस मामले को लेकर मुंबई हाईकोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
5. बॉलीवुड ड्रग्स स्कैंडल
कब- सितंबर से दिसंबर तक
विवाद का अहम कारण- दीपिका पादुकोण से लेकर कॉमेडियन भारती सिंह तक कई दिग्गज हस्थियों का ड्रग्स स्कैंडल में नाम आना
बॉलीवुड का ड्रग्स स्कैंडल बहुत ही बड़ा विवाद बनकर उभरा। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का घेरा बढ़ता ही चला गया। बॉलीवुड का ड्रग्स स्कैंडल बहुत ही बड़ा हो गया और एक डीलर के मिलने के बाद बॉलीवुड के बड़े नाम जैसे दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, भारती सिंह और उनके पति आदि कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और सभी का नाम इसमें शामिल हुआ।
भारती सिंह के घर पर तो बाकायदा छापा भी पड़ा और उन्हें और उनके पति को NCB ने गिरफ्तार भी कर लिया। इस पूरे मामले में इतने लोगों का नाम शामिल होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। अभी भी एनसीबी की कार्यवाही चल ही रही है और बॉलीवुड का ड्रग्स स्कैंडल और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा है।
6. बबिता फोगाट विवादित बयान
कब- अप्रैल में कोरोना के केस सामने आने के बाद
विवाद का अहम कारण- एक समुदाय विशेष को इसके लिए दोषी मानना
बबिता फोगाट ने तबलीगी जमात को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद से बहुत बड़ा विवाद शुरू हो गया। बबिता फोगाट ने जिस तरह का बयान दिया था उसके बाद उन्हें इस्लामोफोबिक कहा जाने लगा।
कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है।
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 15, 2020
जाहिल जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।#jahiljamati
बबिता फोगाट ने इसके बाद एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी। इसी विवाद से जोड़कर रंगोली चंदेल ने भी कई ट्वीट किए थे। कंगना की बहन ने ट्वीट कर कहा था कि सेक्युलर मीडिया और जमातियों को एक साथ खड़े करके गोली मार देनी चाहिए और अगर इस मामले में उन्हें नाजी कहा जाता है तो वो भी सही है। रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया था और बबिता फोगाट को वीडियो जारी करना पड़ा था।
7. दिव्यांका त्रिपाठी के कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स
कब- मार्च
विवाद का अहम कारण- लॉकडाउन में मजदूरों को काम करने की सलाह
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस साल विवादों से नाता जोड़ लिया। दिव्यांका ने लॉकडाउन के दौरान एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'मुंबई में इतने कम ट्रैफिक को देखकर लगता है कि यह मेट्रो, पुलों और सड़कों को जल्दी पूरा करने का एक मौका है'। इसपर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि वो खुद वायरस के डर से घर के अंदर बैठी हैं और वो कैसे किसी मजदूर की जिंदगी को खतरे में डाल सकती हैं।
दिव्यांका को इतना ट्रोल किया गया था कि उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर इसके लिए माफी भी मांगी थी।
We all are humans and susceptible to errors.
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) March 17, 2020
In this volatile & violent social media world, important question is: If someone's capable of realizing and apologizing..ARE YOU CAPABLE OF FORGIVING AND MOVING ON?
Should everything be News & point of argument? Where's humanity there?
8. स्टार किड्स कॉन्ट्रोवर्सी
कब- पूरे साल
विवाद का अहम कारण- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर शुरू हुई डिबेट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने एक बार फिर से नेपोटिज्म को लेकर डिबेट शुरू कर दी थी और इस बार उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स भी थे। स्टार किड्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू होने के साथ ही कई बड़े स्टार्स को ट्रोल किया जाने लगा। करण जौहर, आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया कमेंट्स डिसएबल कर दिए। इस विवाद में करण जौहर को भी घसीटा जा रहा था और लोगों ने न जाने क्या-क्या कहा था उन्हें।
स्टार किड्स को लेकर इतने खराब कमेंट्स किए जाने लगे कि बड़े स्टार्स ने इसपर रिएक्ट करने से भी मना कर दिया। सोनम कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक कई सेलेब्स इस कॉन्ट्रोवर्सी की चपेट में आ गए थे।
इसे जरूर पढ़ें- Year Ender 2020: इस साल सेलेब्स ने पहनी कुछ ख़ास ज्वेलरी, जानें साल के लेटेस्ट ट्रेंड्स
9. गुंजन सक्सेना कॉन्ट्रोवर्सी
कब- जुलाई
विवाद का अहम कारण- एयरफोर्स को फिल्म से जोड़कर देखना
गुजन सक्सेना फिल्म के रिलीज होने के बाद एयरफोर्स की तरफ से इस फिल्म को लेकर आपत्ती जताई गई थी। इस फिल्म में एयरफोर्स के बड़े ऑफिसर्स को लड़कियों से भेदभाव करते हुए दिखाया गया था और ऐसे में एयरफोर्स के लोगों को इससे आपत्ती हुई थी। इसमें कई फैक्चुअल एरर होने की बात भी कही गई थी।
10. लूडो फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी
कब- नवंबर
विवाद का अहम कारण- रामलीला में गाली का सीन और हिंदू देवी देवताओं का सीन
अनुराग बासू की फिल्म लूडो भी विवादों के घेरे से बच नहीं पाई। इस फिल्म को वैसे तो काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन लूडो फिल्म को लेकर हुए विवादों के कारण इस फिल्म को बैन करने की बात भी की जा रही थी। यही नहीं ट्विटर पर इसे बायकॉट करने का हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा। फिल्म में एक सीन है जहां राजकुमार राव सूर्पनखा का किरदार निभा रहे हैं और उसी सीन में उन्हें गाली देते हुए दिखाया गया था। इसके अलावा, फिल्म में काली, शिव और एक राक्षस के किरदार को भी दिखाया गया था।
इसे लेकर कई लोगों का कहना था कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और वो लोग अब इस फिल्म का बैन चाहते हैं।
11. कंगना और दिलजीत की फाइट
कब- दिसबंर
विवाद का अहम कारण- कंगना का फार्मर्स प्रोटेस्ट को लेकर विवादित ट्वीट
सबसे लेटेस्ट कॉन्ट्रोवर्सी है कंगना और दिलजीत की फाइट। कंगना रनौत ने किसान प्रोटेस्ट को लेकर कुछ आपत्तीजनक ट्वीट किए थे जिनमें ये कहा गया था कि किसान प्रोटेस्ट वाली दादी और सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रोटेस्ट के लिए बैठीं दादी एक ही हैं। हालांकि, ये दोनों अलग थे और इसपर कंगना को काफी ट्रोल भी किया गया था। कंगना ने अपनी ट्वीट में लिखा था कि ये दादी 100-100 रुपए में प्रोटेस्ट के लिए जाती हैं।
इसी पर दिलजीत ने कंगना के साथ ट्विटर पर बहस की और कंगना को लंबे समय तक मुंह तोड़ जवाब भी दिए। कई सेलेब्स दिलजीत के सपोर्ट में आए और दिलजीत ट्रेंड भी करने लगे। दिलजीत और कंगना की ट्वीट्स के बाद तो जैसे नए विवाद ने जन्म ले लिया है। ये और कितना आगे जाएगा ये तो वक्त ही बताएगा।
Recommended Video
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों