herzindagi
 bollywood short marriages

ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे छोटी शादियां, कुछ समय बाद ही हो गया था तलाक

बॉलीवुड में कुछ जोड़े ऐसे भी रहे हैं जिनकी शादियां पूरा 1 साल भी नहीं चल पाई हैं। जानिए किन जोड़ों के साथ हुआ है ऐसा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-10-15, 12:00 IST

जब भी शादी की बात की जाती है तो उसे जिंदगी भर का साथ माना जाता है। शादी के बंधन को एक जन्म तक का ही नहीं दो जन्मों का बंधन माना जाता है ना जाने कितनी बातें की जाती हैं। पर 'रिश्ते स्वर्ग से बनकर आते हैं' ऐसा कहने वाली जगह में भी कई तलाक होते हैं। रिश्ते और तलाक को लेकर बॉलीवुड में भी काफी घमासान देखने को मिलता है। कई हाई प्रोफाइल तलाक होते हैं जहां बहुत सारी एलिमनी भी दी जाती है।

बॉलीवुड में जहां 10-20 साल की शादियां भी बहुत आसानी से टूट जाती हैं वहीं यहां ऐसी स्थितियां भी होती हैं जहां 2 महीने में ही शादी में अलगाव हो गया। आज हम बॉलीवुड की ऐसी ही हाई प्रोफाइल शादियों की बात करने जा रहे हैं जहां रिश्ते 1 साल भी नहीं चल पाए।

1. सारा खान और अली मर्चेंट

कितने समय टिकी शादी- 2 महीने

सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस सीजन 4 में बिग बॉस के घर के अंदर ही शादी की थी और उनकी लव स्टोरी को बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता था। हालांकि, इसे अधिकतर लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट ही कहा था क्योंकि बिग बॉस के घर से बाहर आकर महज 2 महीने के अंदर इस जोड़े को पता चल गया था कि ये दोनों साथ नहीं रह पाएंगे और इनकी शादी टूट गई थी। असल वजह दोनों ने ही नहीं बताई और अलग-अलग कारण गिनाए थे।

ali merchant short marriage

इसे जरूर पढ़ें- इन 9 मेथड एक्टर कपल्स के बारे में कम ही जानते हैं लोग

2. मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता

कितने समय टिकी शादी- 6 महीने

एक्ट्रेस मंदाना करीमी और उनके पार्टनर बिजनेसमैन गौरव गुप्ता की शादी बस 6 ही महीने चली और इस भव्य शादी का कुछ हद तक दुखद अंत हुआ। शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना ने गौरव पर घरेलू हिंसा जैसे कुछ संगीन इल्जाम लगाए थे। मंदाना का करियर भी उनकी शादी के आड़े आ रहा था और ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

mandana short marriage

3. करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

कितने समय टिकी शादी- 10 महीने

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। ये दोनों ही अपने करियर के शुरुआती दौर में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने शादी के 10 महीने बाद ही तलाक ले लिया। खबरों के मुताबिक श्रद्धा ने तलाक के लिए तब अर्जी दी जब करण सिंह ग्रोवर का नाम उनकी साथी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ने लगा। उस समय करण और किसी डांस कोरियोग्राफर की रिलेशनशिप के बारे में भी बात हो रही थी। इसके बाद करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की लेकिन वो शादी भी दो साल के अंदर ही टूट गई।

shraddha nigam short marriage

4. पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

कितने समय टिकी शादी- 11 महीने

ये दोनों एक दूसरे के साथ कुछ साल थे और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, नवंबर 2014 में शादी करने के 11 महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। ऐसा कहा जा रहा था कि इनके अलगाव के पीछे वजह थी पुलकित और यामी गौतम की नजदीकियां।

pulkit and shweta short marriage

इसे जरूर पढ़ें- विदेश में पढ़ते हैं ये स्टार किड्स, जानिए कौन कर रहा है कहां पढ़ाई

5. रेखा और मुकेश अग्रवाल

कितने समय टिकी शादी- 7 महीने

rekha and mukesh short marriage

ये शादी दरअसल तलाक के साथ नहीं बल्कि एक पार्टनर की आत्महत्या के साथ खत्म हुई थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल एक दूसरे से मिले, प्यार परवान चढ़ा और फिर 1990 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि, 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी।

इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही थी और ये भी कहा जा रहा था कि मुकेश खन्ना बिजनेस को लेकर और रेखा से अलगाव को लेकर नाखुश थे। मुकेश ने रेखा के दुपट्टे का ही इस्तेमाल किया था और उसके बाद रेखा को नेशनल लेवल पर काफी कुछ कहा गया था।

ये सारी शादियां बहुत ही प्यार के साथ शुरू हुई थीं और इनका अंत काफी खराब रहा। अगर आपका इस स्टोरी को लेकर कोई सुझाव हो तो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।