बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर से सीखिए कि खुश रहने के लिए पति से किन चीजों की करें डिमांड

अगर आपकी लव लाइफ हो गई है बोरिंग हो तो उसमें रंग भरने के लिए आपके पति ले सकते हैं करण सिंह ग्रोवर से इंस्पिरेशन। करण अपनी पत्नी बिपाशा बसु के लिए हर दिन बना देते हैं स्पेशल।
Saudamini Pandey

हर महिला चाहती है कि उसका पति उसे उसकी जिंदगी संवार दें, उसे खूब प्यार करे, उसका खयाल रखे, उसकी छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखे। लेकिन शादी के बाद जिस तरह के चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है, उसमें बहुत सी महिलाएं खुश रहना ही भूल जाती हैं। रिलेशनशिप में पति से कुछ दूरियां भी बन जाती हैं क्योंकि महिलाएं खुलकर अपनी जरूरतों के बारे में नहीं कहतीं और अपनी विशेस पति से शेयर नहीं करतीं। ऐसे में आप हॉट एंड सेक्सी बिपाशा बसु के रोमांटिक पति करण सिंह ग्रोवर से इंस्पिरेशन लेकर अपने पति से अपनी मनचाही चीजों की डिमांड कर सकती हैं-

1 क्यूट सेल्फी क्लिक करें

करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा के साथ जिस रोमांटिक अंदाज में सेल्फी क्लिक करते हैं, कुछ उसी अंदाज में आप भी अपने पति के साथ सेल्फी क्लिक करा सकती हैं। ये सेल्फीज आपकी रिलेशनशिप के ब्यूटीफुल मोमेंट्स को हमेशा जवां बनाए रखती हैं। 

2 कपल पिक्स के मामले में भी बेस्ट

सिर्फ सेल्फी ही नहीं, कपल पिक्स भी ऐसी होनी चाहिए,  जिन्हें देखकर आपको अपनी रिलेशनशिप को लेकर अच्छा महसूस हो। प्यार भरे रिश्ते के यादगार पलों की तस्वीरें जब आप देखें तो आपका मन तरोताजा हो जाए। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के अंदाज में आप भी अपने पति के साथ रोमांटिक पोज में तस्वीरें क्लिक करा सकती हैं। 

 

3 इस तरह पति आपको पैंपर करें

शादी के कुछ वक्त पति अपने काम में मशगूल हो जाते हैं और अपनी पत्नियों को स्पेशल फील कराना भूल जाते हैं। प्यार करना जितना अहम है, उतना ही उसे जाहिर करना भी। करण सिंह ग्रोवर की तरह आपके पति भी आपको रोमांटिक डेट पर लेकर जा सकते हैं। कभी-कभी ऐसी पहल आप खुद भी कर सकती हैं। इससे पति के साथ आपकी रिलेशनशिप हमेशा अच्छी बनी रहेगी।

4 वैकेशन पर जाएं

हॉलीडे पर तो आप अक्सर ही जाती हैं, लेकिन उसे यादगार बनाया जाए तभी आपको उसके बारे में सोचकर खुशी होती है। करण सिंह ग्रोवर जिस तरह से अपनी पत्नी बिपाशा को वैकेशन पर लेकर जाते हैं और ढेर सारी मस्ती करते हैं, कुछ इसी तरह का वैकेशन आप भी अपनी ट्रिप पर प्लान कर सकती हैं। विदेश यात्रा के बारे में सोच रही हैं तो बाली और स्पेन जाने की प्लानिंग कर सकती हैं। 

5 प्यार जाहिर करने में क्यों शरमाएं?

ज्यादातर पुरुष सार्वजनिक तौर पर प्यार करते हुए दिखने में असहज महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि लोग उनका मजाक बनाएंगे, लेकिन इस चीज से उनकी पत्नियां विशेष रूप से खुश होती हैं। करण सिंह ग्रोवर का उदाहरण देते हुए आप भी अपने पति को मना सकती हैं कि वह आपके साथ कुछ प्यार भरे लम्हे बिताएं।

6 पति के साथ सिक्योर वाली फीलिंग

हर महिला चाहती है कि उसका पति उसे सिक्योर फील कराए। सिक्योर फील करने का मतलब सिर्फ सुरक्षित महसूस करना ही नहीं है, बल्कि महिलाएं हर तरह से निश्चिंत होना चाहती हैं। अगर पार्टनर उनके बीते हुए कल को भी स्वीकार कर लेते हैं, तो महिलाएं और भी ज्यादा रिलैक्स महसूस करती हैं। करण सिंह ग्रोवर ने बेहतरीन तरीके से यह जाहिर किया है कि पत्नी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ किस तरह से दोस्त बना जा सकता है। 

7 साथ में वर्कआउट

अगर पति साथ में वर्कआउट करें तो इससे वेट लॉस के साथ-साथ पॉजिटिव तरीके से साथ में वक्त गुजारने का मौका मिलता है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अपनी टोन्ड बॉडी से हर कपल को फिट रहने के गोल दिए हैं और इन्हें अपनाकर आप भी अपने पति के साथ एक्टिवली वेट लॉस के लिए मोटिवेटेड रह सकती हैं। 

 

8 बर्थडे पर स्पेशल फील कराएं

हर महिला के लिए उसका बर्थडे बेहद खास होता है। करण सिंह ग्रोवर से आपके पति सीख सकते हैं कि आपके बर्थडे को वे किस तरह से स्पेशल बनाएं। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर सबसे प्यार भरा बर्थडे विश किया था जिसमें लिखा था, 'विश यू ए वेरी वेरी हैप्पी बर्थडे माई स्वीट प्रेशस प्रिंसेस! आज मेरी जिंदगी का सबसे खुशगवार दिन है। तुम्हें ढेर सारी खुशियां, प्यार और कामयाबी मिले।'

9 कैसे बनाएं अपने इन-लॉज़ को अपना

अगर आपके पति इन-लॉज को स्पेशल कराते हैं तो जाहिर है इससे इससे आपकी रिलेशनशिप और बेहतर होगी। अक्सर देखने में आता है कि करण सिंह ग्रोवर अपनी सास ममता बसु के लिए अपना अफेक्शन दिखाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ममता बसु के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'थैंक्यू मा@@mumu_basu. खाना बहुत टेस्टी था। हमारे लिए खाना बनाने के लिए इतना वक्त निकालने और टेस्टी-टेस्टी खाना बनाने के लिए शुक्रिया। हम खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे साथ हैं।'

करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु लव रिलेशनशिप्स हैप्पी मैरिड लाइफ Karan Singh Grover Bipasha Basu love relationships happy married life