Google Year in Search 2023: इस साल इन फिल्मों ने खुलकर की महिलाओं के मुद्दों पर सीधी बात 

धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अब इस तरह की फिल्मों का ट्रेंड चल निकला है जिसमें महिलाओं के मुद्दों को खुलकर सामने रखा जाता है। 2023 में भी ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं। 

Best movies with message of

साल 2023 बॉलीवुड के लिए बहुत ही अच्छा रहा जिसमें हमें 1000 करोड़ कलेक्शन वाली फिल्में भी मिलीं। सुपरहिट फिल्मों ने इस बार बाजी मार ली और दिसंबर महीने तक करोड़ों कमाई करने वाली फिल्में रिलीज हुई हैं। पर इनमें से कितनी हैं जिन्होंने वाकई महिलाओं के मुद्दों पर बात की है? सालों से बॉलीवुड में सेक्सिस्ट फिल्में बनती आई हैं और उसमें महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाइ किया जाता रहा है। फिल्मों में ऐसा दिखाया जाता था कि महिलाओं को छेड़ना भी नॉर्मल है और उनका त्याग करना सही है। पर अब धीरे-धीरे तस्वीर बदली है।

साल 2023 आते-आते ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें महिलाओं की दिक्कतों और उनके सामाजिक महत्व के बारे में बताया जाता है। अब जब यह साल खत्म होने को है, तो हम बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों का जिक्र करते हैं।

1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर की यह फिल्म असल मायने में सेक्सिस्ट पैमानों को तोड़ती है। महिलाओं को ब्रा के लिए ताना मारना गलत है, या फिर पुरुषों का कत्थक करना कोई बुरी बात नहीं है। करण जौहर पर अधिकतर इस तरह के इल्जाम लगते आए हैं कि उनकी फिल्मों में सेक्सिज्म कूट-कूटकर भरा रहता है। ऐसे में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक फ्रेश कॉन्सेप्ट लेकर आई थी। इस फिल्म में महिलाओं के कई रूप दिखाए गए थे और सालों की बंदिशे तोड़कर अपने लिए जीती एक महिला को दिखाया गया था।

rocky and rani of

इस फिल्म में वुमन एम्पावरमेंट को लेकर कई सारी बातें कही गई थीं और इसलिए ही इसे हमारी लिस्ट में जगह मिली है।

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप जिन्होंने डुबो दिए करोड़ों रुपये

2. सुखी

शिल्पा शेट्टी की यह फिल्म एक हाउसवाइफ की जिंदगी के स्ट्रगल्स को दिखाती है। यह प्लॉटलाइन बहुत पुरानी है, लेकिन फिर भी इस फिल्म में थोड़ी फ्रेशनेस मौजूद थी।

शिल्पा का किरदार अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहुत खुश हो जाता है। अपनी सभी पुरानी समस्याओं को भूलकर वह आगे बढ़ता है और अपनी जिंदगी को एक नए सिरे से जीने की कोशिश करता है। शिल्पा शेट्टी की अदाकारी इस फिल्म में बेहतर रही है। उन्होंने अपनी फिल्म में यह समझाने की कोशिश की है कि एक कॉमन हाउसवाइफ भी अनकॉमन हो सकती है।

sukhee movie

3. सत्यप्रेम की कथा

'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म में सेक्शुअल एब्यूज और वॉयलेंस के बारे में खुलकर बात की गई है। प्यार में धोखा, रेप, डोमेस्टिक वायलेंस जैसे मुद्दों को उठाया गया है। लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी की बात को भी खुलकर बताया गया है।

इस फिल्म में कथा के किरदार की जबरदस्ती शादी करवाई जाती है और वह अपनी शादी में ही घुटन महसूस करती है। वह अपने पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताती है और सत्यप्रेम कथा की शर्तों पर ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाता है। फिल्म में परिवार वाले भी कथा की समस्या को समझते हैं जिसे बहुत ही अच्छी तरह से दिखाया गया है।

satya prem ki katha

4. लस्ट स्टोरीज 2

इस फिल्म में प्री मैरिटल सेक्स, मास्टरबेशन, कंसेंट, डोमेस्टिक एब्यूज जैसे बहुत सारे मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म में और भी बहुत सारे मुद्दे हैं जैसे चीटिंग, लोअर-क्लास और अपर क्लास की बातें। फिल्म में छोटी-छोटी स्टोरीज के आधार पर महिलाओं को अपनी बातों को कहने का तरीका बताया गया है।

'लस्ट स्टोरीज 2' में कई ऐसे मुद्दे उठाए गए हैं जिन्हें बेशक हम जानते हैं, लेकिन किसी के सामने कहने में शर्माते हैं या अपनी ही जरूरतों के बारे में बात नहीं करते हैं।

lust stories of

5. छतरी वाली

इस फिल्म का मुद्दा सेक्स एजुकेशन के बारे में था। सेक्स एजुकेशन या कॉन्ट्रासेप्शन के बारे में अगर कभी गलती से भी महिलाएं कुछ कह दें, तो उन्हें बेशर्म कह दिया जाता है, लेकिन क्या उनके लिए यह जरूरी नहीं है?

chatriwali movie

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह सेक्स एजुकेशन को एक नए सिरे से सिखाती नजर आती हैं। अपने ससुराल वालों से लड़ते हुए वह किस तरह से महिलाओं के उन मुद्दों पर बात करती हैं जिन्हें शर्मिंदगी का कारण समझा जाता है वही फिल्म की कहानी है। फिल्म एक बहुत ही अच्छे मैसेज के साथ खत्म होती है जहां भारत में सेक्स एजुकेशन की जरूरत को बताया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: ये रहीं साल 2023 की सबसे हिट फिल्में

6. थैंक्यू फॉर कमिंग

एक ऐसी कहानी जिसमें किसी महिला के सेल्फ प्लेजर के बारे में बताया गया है और इतना ही नहीं इस फिल्म में यह मैसेज भी दिया गया है कि वाकई महिलाओं के लिए सेल्फ प्लेजर बहुत जरूरी है। सेक्शुअल मुद्दों पर बात करना और इसके साथ-साथ रिश्तों को संभाल कर रखना भी बहुत जरूरी है। इस फिल्म में दोस्ती को भी एक नई तरह से दिखाया गया है। फिल्म की खूबसूरती यह है कि महिलाओं की बातों को इस तरह से दिखाया गया है जैसे यह कॉमेडी हो, लेकिन असल मायने में यह बहुत जरूरी मुद्दे हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: IMDB/ Zee5/ Eros/ Dharma Production

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP