Google Year in Search 2023: इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप जिन्होंने डुबो दिए करोड़ों रुपये

साल 2023 जहां कुछ फिल्मों के लिए बहुत ही अच्छा रहा वहीं कई महत्वकांक्षी फिल्मों ने बहुत ही बुरा परफॉर्म किया। आज हम साल की सबसे फ्लॉप फिल्मों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। 

 Biggest flop movies

अगर हम 2023 को बतौर साल देखें, तो यह बॉलीवुड और अन्य रीजनल फिल्मों के लिए बहुत ही अच्छा रहा है। इस साल शाहरुख खान की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ रीजनल सिनेमा और रोमांटिक फिल्में भी हिट हुईं। कोविड-19 के बाद से इस दौर में जिस तरह से फिल्मों ने थिएटर्स का रास्ता नहीं देखा था उसके हिसाब से तो यह साल अच्छा रहा, लेकिन ऐसा भी हुआ कि कुछ महत्वाकांक्षी फिल्मों ने बहुत कुछ डुबो दिया। इस साल कई फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं।

आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों की जानकारी देने जा रहे हैं जो फ्लॉप रहीं और उन्होंने मेकर्स के करोड़ों रुपये डुबो दिए।

1. आदि पुरुष

बजट - 700 करोड़ (रीजनल डब्बड वर्जन के साथ)

कलेक्शन- 349.3 करोड़

वर्ल्ड कलेक्शन- 410.5 करोड़

adipurush movie flop

इस साल की सुपर फ्लॉप फिल्मों की बात हो रही है, तो उसमें आदि पुरुष जरूर होगी। मॉर्डन रामायण के नाम पर इस फिल्म को बनाया गया था और जिस तरह की कॉन्ट्रोवर्सी इस फिल्म के साथ हुई, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल की सबसे फ्लॉप फिल्म साबित हुई। पहले दिन 32 करोड़ की कमाई करने के बाद यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रही।

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: ये रहीं साल 2023 की सबसे हिट फिल्में

2. सेल्फी

बजट - 100 करोड़

कलेक्शन- 23.63 करोड़

selfiee movie flop

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में एक यह फिल्म भी शामिल हो गई है। यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई थी और इसे कमर्शियल फ्लॉप माना जा रहा है। यह एक मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है। इस फिल्म की कहानी में एक आरटीओ इंस्पेक्टर और एक एक्टर शामिल है।

3. शहजादा

बजट- 75 करोड़

वर्ल्ड कलेक्शन- 47.5 करोड़

इस फिल्म की कहानी 80 के दशक की फिल्मों से मिलती जुलती है। हालांकि, कार्तिक आर्यन की यह फिल्म तेलुगु फिल्म का रीमेक है, लेकिन वह फिल्म चल नहीं पाई। इस फिल्म को सिर्फ नेगेटिव रिव्यूज ही मिले और हाई बजट होने के बाद भी यह चल नहीं पाई।

flop movies of  shehzada

4. किसी का भाई किसी की जान

बजट- 125 करोड़

वर्ल्ड कलेक्शन- 182.5 करोड़

सलमान खान की इस फिल्म का हाल 'जय हो' की तरह ही हुआ। फिल्म कमर्शियल फेलियर साबित हुई और दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन भी इसे बचा नहीं पाए। फिल्म में सुपर एक्शन दिया गया था, लेकिन कहानी में कोई दम नहीं था।

ksii ka bhai kisi ki jaan

5. कुत्ते

बजट- 35 करोड़

कलेक्शन- 5 करोड़

इस फिल्म का ट्रेलर जब आया था तब लोगों को लगा था कि यह एक अच्छी फिल्म होगी। पर कहानी में बहुत ज्यादा दम नहीं था और तबू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदन, कोनकना सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार होने के बाद भी यह फिल्म लोगों को थिएटर्स तक खींच पाने में असमर्थ रही।

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: स्वरा भास्कर से लेकर दिशा परमार तक, इन अभिनेत्रियों के घर इस साल गूंजी किलकारियां

6. भोला

बजट- 115 करोड़

वर्ल्ड कलेक्शन- 110.5 करोड़

इस फिल्म ने अपने बजट से भी कम कमाई की है और अजय देवगन, तबू की एक्शन पैक्ड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इस फिल्म की रिलीज से पहले ऐसा लगा था कि अजय 'शिवाय' वाला रूप दोहराएंगे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही।

bhola movie flop

7. चंद्रमुखी 2

बजट- 65 करोड़

वर्ल्ड कलेक्शन- 55.8 करोड़

कंगना रनौत की महत्वाकांक्षी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' भी फ्लॉप हो गई। इस फिल्म को 'चंद्रमुखी' फिल्म के सीक्वल की तरह बनाया गया था। इस फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं था और यह पूरी तरह से फ्लॉप थी।

नोट: यह डेटा IMDB की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP