herzindagi
tv celebs who became mother in

Google Year in Search 2023: स्वरा भास्कर से लेकर दिशा परमार तक, इन अभिनेत्रियों के घर इस साल गूंजी किलकारियां

साल 2023 कुछ स्टार्स के लिए काफी खास रहा है। उनके घर नन्हे मेहमान ने दस्तक देकर उनकी जिंदगी में खुशियों की बारिश की है। चलिए जानें साल 2023 में किन अभिनेत्रियों के घर गूंजी किलकारियां।  
Editorial
Updated:- 2023-11-30, 17:39 IST

आखिरकार अब कुछ ही दिनों में हम साल 2023 को अलविदा कहने के लिए से तैयार है। हालांकि साल 2023 बॉलीवुड सेलेब्स के लिए काफी खास रहा है। कई सेलेब्स की इस साल शादी हुई तो कई सेलेब्स के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। हम बात केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की भी कर रहे हैं। दोनों इंडस्ट्री के स्टार्स के लिए साल 2023 काफी खास रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन अभिनेत्रियों के घर में नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। 

गौहर खान और जायद दरबार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया था। टीवी इंडस्ट्री के तमाम सिनेमा हस्तियों ने कपल को जमकर बधाइयां दी थी। कपल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। कपल की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। गौहर खान और जायद दरबार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अपने बच्चे की तस्वीरें अक्सर शेयर किया करते हैं। 

दीपिका कक्‍कड़ और शोएब इब्राहिम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

 

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 21 जून की सुबह बेटे को जन्म दिया था। यह उनकी प्रीमैच्योर डिलीवरी थी। इस बात की जानकारी खुद कपल ने अपने फैंस के साथ शेयर किया था। दीपिका और शोएब की पहली मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। कपल ने साल 2018 में निकाह किया था। कपल शादी के बाद एक साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अपनी लाइफ से जुड़ी सारी बातें सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हैं। 

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

स्वरा भास्कर की शादी के कुछ समय के बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। स्वरा 23 सितंबर को मां बन गई थी। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी लोग कपल को जमकर बधाइयां दे रहे थे। इस बारे में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने मार्च 2023 में शादी रचाई थी।

दिशा परमार और राहुल वैद्य 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)

दिशा परमार और राहुल वैद्य भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं। 20 सितंबर को ही कपल के घर नन्ही बेटी का जन्म हुआ था। दिशा और राहुल 16 जुलाई 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार ही आए थे। राहुल वैद्य ने बिग बॉस हाउस में दिशा परमार को प्रपोज किया था। 

इसे भी पढ़ेंः Year Ender: साल 2023 में भारत आए इन फॉरेन मिनिस्टर ने खूब पसंद किए ये भारतीय व्यंजन

राम चरण और उपासना कामिनेनी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

 

साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी पेरेंट्स बन चुके हैं। इस साल कपल ने  20 जून 2023 को बेटी को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी खुद कपल ने एक पोस्ट शेयर करके दी थी। इस पोस्ट पर उनके फैंस और उनके रिश्तेदार ने उन्हें जमकर कमेंट किया था। 14 जून 2012 में कपल ने काफी धूमधाम से शादी रचाई थी। राम चरण साउथ के सुपरहिट एक्टर हैं तो वहीं उनकी पत्नी बिजनेसवुमन है।

इसे भी पढ़ेंः Google Year in Search 2023: साल 2023 में इन  फूड्स का रहा बोल बाला, जानें इनके बारे में

नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

 

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा मर्दा ने भी साल 2023 में बेटी को जन्म दिया था। नेहा शादी के करीब 10 साल बाद मां बनीं थी। नेहा मर्दा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ एक खास तस्वीर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनके लिए काफी खुश नजर आ रहे थे। फैंस ने नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल को जमकर बधाइयां दी। नेहा मर्दा छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फेमस सीरियल में काम किया है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।