Year Ender: साल 2023 में भारत आए इन फॉरेन मिनिस्टर ने खूब पसंद किए ये भारतीय व्यंजन

बस एक महीने में साल बीत जाएगा, बीतने के साथ यह साल कई सारी यादें भी छोड़ गया है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि वो कौन से भारतीय व्यंजन है, जिन्हें फॉरेन मिनिस्टर ने खूब पसंद किया है।

 
best indian food for foreigners

आखिरकार साल 2023 भी बीतने वाला है, साल खत्म होने के साथ-साथ इस साल ने हमें कई यादें दी है। इस साल में काफी कुछ बदला और बना है। देश में कई विदेशी राजनेताओं, खेल जगत के बड़े खिलाड़ी समेत और भी कई सेलेब्रिटियों का आना जाना लगा रहा। कोई विदेश से भारत आते हैं, तो यहां घूमने और रहने के अलावा यहां के खानपान का स्वाद लेना तो स्वाभाविक है। भारतीय भोजन, पाकशैली और पकवान अपने आप में समृद्ध और संपन्न है। यहां के भोजन और व्यंजनों को देश में पसंद किया जाता है, साथ ही विदेशों में भी यहां के पकवानों को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में साल खत्म होने के साथ साथ चलिए जानते हैं उन व्यंजन और पकवानों के बारे में, जिसे विदेशी राजनेताओं द्वारा पसंद किया गया है।

एरिक गार्सेटी ने खूब पसंद किया ये बंगाली भोजन

indian food liked by foreign minister

एरिक गार्सेटी ने अपने भारत दौरे के दौरान दिल्ली के बंग भवन में इन बंगाली भोजन का स्वाद चखा और इसे ट्वीट में पोस्ट कर इसकी खूब तारीफ की थी। एरिक गार्सेटी ने मछली पतुरी, मिष्टी दोई, रसगुल्ले, मोचर चॉप, लूची, बसंती पुलाव, दाल भात, बेगुन भाजा, पोटोल भाजा और आम पोरा शोरबाट का स्वाद लिया था।

जापान के एंबेसडर हिरोशी सुजुकी ने लखनऊ, पुणे और वाराणसी के दौरे में लिया इन व्यंजनों का स्वाद

popular indian food

इस साल जापान के एंबेसडर हिरोसी सुजुकी का भारत आना जाना लगा ही रहा। वे भारत इस बार 3-4 बार से ज्यादा आए और हर एक बार उन्होंने भारत दौरे के दौरान भारत के अलग अलग राज्यों के अलग अलग भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने अपने लखनऊ दौरे में लखनऊ की फेमस लखनवी बिरयानी का स्वाद चखा, सुजुकी को बिरयानी इतना ज्यादा पसंद आया कि वे दो दिनों तक इसके अलग अलग वेरिएंट के स्वाद चखे और बिरयानी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं कि मैंने आज तक इतनी स्वादिष्ट बिरयानी कभी नहीं खाई।

foreign minister who like indian food

इसके अलावा हिरोशी सुजुकी अपने पुणे के दौरे के दौरान अपनी पत्नी के साथ मिसल पाव का मजा लिया। उन्होंने मिसल पाव खाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि मुझे भारतीय स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है, लेकिन थोड़ा तीखा कम प्लीज। हिरोशी सुजुकी और उनकी पत्नी को मिसल पाव का स्वाद खूब पसंद आया था।

indian food liked by foreign minister in india

इसे भी पढ़ें : बंगाली खाने के फैन हुए यूएस एंबेसडर, जानें क्या-क्या था उनकी थाली में खास

हिरोशी सुजुकी वाराणसी की यात्रा भी की है। यहां उन्होंने भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन और आरती करने के अलावा बनारसी भोजनका खूब मजा लिया था। जापानी राजदूत अपने वाराणसी दौरे के दौरान जमकर पानी पूरी और आलू चाट का मजा लेते हुए दिखे थे। इसके अलावा उन्होंने बनारसी थाली का भी मजा लिया था। बनारसी थाली में पुड़ी, पापड़, ठंडाई, चावल, दाल, चटनी, चाट, सूखी सब्जी और पनीर की सब्जी का स्वाद लिए हैं।

जर्मन एंबेसडर ने लिया भारतीय आम के किस्मों का मजा

डॉक्टर फिलिप एकरमैन ने तीन तरह के भारतीय आमों का स्वाद चखा और उनकी तारीफ में लिखा कि यह बहुत खास है, मैने सिंदूरी, केसर और मालगोआ इन तीन तरह के आम का स्वाद चखा था।

इसे भी पढ़ें : जापानी राजदूत ने पुणे में पत्नी संग चखा मिसल पाव का स्वाद, आप जाएं तो ये व्यंजन जरूर ट्राई करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP