herzindagi
food trends

Google Year in Search 2023: साल 2023 में इन  फूड्स का रहा बोल बाला, जानें इनके बारे में

 साल खत्म होने वाला है ऐसे में आपको बता दें कि इस साल किन फूड प्रोडक्ट का बोल बाला रहा है। हम आपके लिए ट्रेडिंग फूड की लिस्ट लाएं हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-11-22, 20:12 IST

साल खत्म होने को है यह साल कैसे खत्म हुआ पता भी नहीं चला। साल बदलने के साथ साथ कई चीजों में बदलाव हुआ है। इस साल खान पान में भी कई चीजें बदली हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपके लिए इस साल के ट्रेंडिंग फूड की लिस्ट लेकर आए हैं। इस साल इन स्ट्रीट फूड का बोल बाला रहा है, कई फूड्स से आप परिचित हैं और कई फूड्स ऐसे हैं, जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। चलिए बिना देर किए जानते हैं इस साल के ट्रेंडिंग फूड्स के बारे में... 

स्पाइसी बेक्स-

स्पाइसी बेक्स में वो खाद्य पदार्थ आते हैं, जिन्हें मसाले के साथ बेकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पकाया जाता है। इसमें कुकिज से लेकर केक और कप केक समेत कई स्पाइसी फूड प्रोडक्ट शामिल हैं।

गर्ल डिनर

गर्ल डिनर टिक टॉक से लोकप्रिय हुआ है, जिसमें पारंपरिक डिनर के बजाए स्नैक बोर्ड खाने की लोकप्रिय तरीके को बताती है। गर्ल डिनर में ब्रेड, पनीर, फल और आचार के साथ एक प्लेट है, लेकिन यह जरूरी नहीं है, प्लेट में कुछ भी हो सकता है यह आपके पसंद के ऊपर निर्भर करता है।

कुकीज

trending street food in india

कुकीज तो हर किसी को पसंद होती है, कुकीज इस साल की ट्रेंडिंग रेसिपी रही है। घरों में चाय से लेकर साधारण खाने तक, इसे खाना पसंद करते हैं।

टिन्ड फिश

टिन्ड फिश का अर्थ है, पका हुआ फिश है, जिसे कैन या फिर किसी मेटल के डिब्बे में पैक करके रखा जाता है। जिस प्रकार हमें बाजार में रसगुल्ले समेत और भी दूसरी चीजें डिब्बे में पैक होके मिलती है यह टिन्ड फिश भी उसी का एक प्रकार है।

वीगन अंडे

यह मुर्गी के अंडे से बेहद अलग है इसे मूंग, सोयाबीन, दाल, मटर और दूसरे प्लांट सोर्स से तैयार किया जाता है। दिखने में यह बिल्कुल अंडे की तरह होती है। वीगन अंडे से कई तरह की डिशेज भी बनाई जा सकती है।

आइसक्रीम फ्लोट

street food trends in  year ender

आइसक्रीम फ्लोट एक स्वादिष्ट ड्रिंक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए एक गिलास में 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम डालें और ऊपर से स्प्राइट डालें। सरल पेय की ये रेसिपी इस साल के ट्रेंडिंग रेसिपी रही है।

युजू फल

युजू फल बिल्कुल नींबू की तरह होता है, लेकिन स्वाद में नींबू से थोड़ा अलग होता है। खाने में युजू फल हल्का नींबू और अंगूर के स्वाद का होता है। यह युजू फल जापान में बेहद लोकप्रिय है।

मोरिंगा या मुनगा

मुनगा या मोरिंगाएक सब्जी है, जिसका उपयोग सांबर से लेकर दाल और साग बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। भारतीय पाक शैली से लेकर आयुर्वेदिक औषधि तक कई चीजों के लिए उपयोग किया जाता है।

ग्रिल्ड चीज़

ग्रिल्ड चीज़ एक अमेरिकन सैंडविच का प्रकार है। इसे बटर लगाकर ब्रेड में लगाकर सैंडविच को ग्रिल करके बेक किया जाता है। 

चिकन नूडल सूप

चिकन नूडल सूप कई तरह के वेजिटेबल और नूडल्स में चिकन के साथ बनाया जाता है। ज्यादातर लोग इसे बचे हुए चिकन से बनाते हैं, यह इस साल के ट्रेंडिंग फूड में से है।

इसे भी पढ़ें : Google Year in Search 2023: साल 2023 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, आप भी जानें 

एप्पल पाई

एप्पल पाई एक स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे पहली बार इंग्लैंड में बनाया गया था। एप्पल पाई को आप बहुत आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। एप्पल पाई हेल्थ के साथ साथ स्वाद में भी बढ़िया है। 

चिकन नगेट

trending food of india

चिकन नगेट्स एक बोनलेस चिकन की रेसिपी है, खाने में बेहद स्वादिष्ट है। इसे बेक करके तैयार किया जाता है, यह स्नैक्स रेसिपी है और इस साल चिकन नगेट्स ट्रेंडिंग रेसिपी रही है।

इसे भी पढ़ें : Year Ender: साल 2023 में भारत आए इन फॉरेन मिनिस्टर ने खूब पसंद किए ये भारतीय व्यंजन

मैश्ड पोटैटो या मसले हुए आलू

मैश्ड आलू या मसले हुए आलू से कई तरह की रेसिपी जैसे चोखा, चाट और कई तरह की सब्जी समेत कई चीजें बनाई जाती है। आप सभी इस जिस मैश्ड पोटैटो से परिचित होंगे।   

मीट लोफ

current food trends in india

मीट लोफ पिसे हुए मांस का एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे कई सामग्रियों के साथ पका कर पाव ब्रेड का आकार दिया जाता है। इसे बेक करके पकाया जाता और स्मोक फ्लेवर के साथ तैयार किया जाता है।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik  

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।