herzindagi
movies 14th jan to 16th jan

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की बाढ़! 3 दिन में रिलीज हो रही हैं 26 फिल्में, हंसी के ठहाकों के साथ हॉरर का भी मिलेगा डबल डोज

इस हफ्ते यानी 14 से 16 जनवरी के बीच में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में रोमांटिक, थ्रिलर, एक्शन शामिल हैं। ऐसे में इन फिल्मों के नाम जानना तो बनता है। जानते हैं पूरी लिस्ट के बारे में...  
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 15:27 IST

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बता दें कि यह वीकेंड काफी धमाकेदार रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते यानी 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक कई सारी फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर सब कुछ शामिल है। ऐसे में लोगों को इस हफ्ते कई सारी फिल्में देखने का मौका मिलेगा। यदि आप भी इन फिल्मों के नाम जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस हफ्ते यानी 14 से 16 जनवरी के बीच में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...

इस हफ्ते आने वाली है ये फिल्में

राहु केतु- यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यह एक एडवेंचर फेंटेसी कॉमेडी फिल्म है, इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पियूष मिश्रा, मनु ऋषि, अमित सियाल और सुमित गुलाटी अहम भूमिका के साथ-साथ फनी रोल करते भी नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म को विपिन विग ने डायरेक्ट किया है।

one two cha cha cha

16 जनवरी को वन टू चा चा चा भी रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा, अनंत विजय जोशी, हर्ष मायर, मुकेश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अशोक पाठक, नायरा बनर्जी और हेमल इंगले हैं और इस फिल्म को अभिषेक राज खेमका ने डायरेक्ट किया है।

16 जनवरी को 28 ईयर्स लेटर : द बोन टेम्पल रिलीज होने वाली है। यह एक हॉरर मूवी है जो कि इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में मौजूद है। इस फिल्म में जैक ओ'कोनेल, राल्फ फिएनेस, एम्मा लेयर्ड हैं और इसे निया डाकोस्टा ने डायरेक्ट किया है।

बिहू अटैक- यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है जो कि 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म को सुजाद इकबाल खान ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में देव मेनारिया, डेज़ी शाह, अरबाज़ खान, राहुल देव, रजा मुराद, हितेन तेजवानी, मीर सरवर भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - Gustaakh Ishq OTT Release: ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार 'गुस्ताख इश्क', इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

 हैप्पी पटेल : खतरनाक जासूस - बता दें, 16 जनवरी को हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें वीर दास, आमिर खान, इमरान खान, मोना सिंह, शारिब हाशमी, मिथिला पालकर और श्रृष्टि तावड़े जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म को वीर दास ने डायरेक्ट किया है।

28 years

अन्य फिल्म की लिस्ट

14 जनवरी - नारी नारी नादुमा मुरारी (तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी)

15 जनवरी

1 - थलाइवर थाम्बी थलाइमैयिल (तमिल कॉमेडी फैमिली ड्रामा)
2 - मैंगो पच्चा (कन्नड़ एक्शन ड्रामा)
3 - सूर्या पावर ऑफ लव (कन्नड़ रोमांटिक एक्शन ड्रामा)

16 जनवरी

  1. ग्रीनलैंड 2 : माइग्रेशन (इग्लिश एक्शन थ्रिलर)
  2. कनीमंगलम कोविलाकम (मलयालम हॉरर कॉमेडी)
  3. सुक्रण (मलयालम कॉमेडी रोमांटिक थ्रिलर)
  4. आगा आगा सुनबाई! काय महंता सासुबाई (मराठी कॉमेडी ड्रामा)
  5. मानव मार्केट (हिंदी रोमांटिक ड्रामा)
  6. भारती टीचर (कन्नड़ ड्रामा)
  7. सच की खोज (हिंदी ड्रामा थ्रिलर)
  8. मौजे दरिया (गुजराती कॉमेडी ड्रामा
  9. स्मार्ट किलर (हिंदी एक्शन क्राइम थ्रिलर)
  10. सूड शकारंभ (मराठी एक्शन ड्रामा)
  11. स्कूल डेज(गुजराती ड्रामा)
  12. थता थाई ता ता थैया (गुजराती कॉमेडी ड्रामा)
  13. चम्पू (मणिपुरी हॉरर थ्रिलर)
  14. माजर (कन्नड़ क्राइम सस्पेंस थ्रिलर)
  15. प्रस्ताबना : द प्रीएम्बल (असमी ड्रामा)
  16. रूद्र (मलयालम ड्रामा)
  17. किशोलोयेर गोलपो (बंगाली ड्रामा)

इसे भी पढ़ें - Mardaani 3 Trailer: शिवानी शिवाजी रॉय का फिर दिखा खौफनाक रूप, रोंगटे खड़े कर देगी रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।