
Gustaakh Ishq OTT Release: सिनेमा घर में आई गुस्ताख इश्क लोगों को पसंद काफी आई। अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरीके से तैयार है, यह 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दशकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी को ये काफी पसंद आई थी तो कुछ लोगों को इसका कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया था। काफी इंतजार के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहती हैं कि ये कब और कहां रिलीज होने वाली है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुस्ताख इश्क फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और आप इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि यह फिल्म 30 जनवरी को जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। ऐसे में यदि आपके पास जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो उसे तुरंत लगवा लें।

इस फिल्म में आपको पुराने जमाने का रोमांस दिखेगा। बता दें कि यह फिल्म में एक कहानी दर्शाई गई है जो पुरानी दिल्ली के दरियागंज में अपनी मां, छोटे भाई सुमन के साथ गरीबी में रहने वाले एक नौजवान नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान की है। यह सबसे बड़े बेटे का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में कम उम्र से ही परिवार के जिम्मेदारियां का बोझ इन्होंने उठा लिया था। इन्हें पता है कि दवंगत पिता की कीमती प्रिंटिंग प्रेस बेकार पड़ी है, लेकिन इन्होंने अपने पिता की विरासत का सम्मान किया और प्रिंटिंग फ्रेम को फिर से शुरू किया। इनकी जिंदगी तक बदली जब वे अपने बिजनेस के चलते पंजाब गए और वहां एक उर्दू शायर की बेटी से उन्हें प्यार हुआ।
इसे भी पढ़ें -Mardaani 3 Trailer: शिवानी शिवाजी रॉय का फिर दिखा खौफनाक रूप, रोंगटे खड़े कर देगी रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस
अपनी नेगेटिव ऑन-स्क्रीन इमेज को तोड़ने के लिए विजय वर्मा ने इस फिल्म के लिए हां बोली। ये फिल्म मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी है। ऐसे में विजय के लवर बॉय के तौर पर पुराने जमाने के रोमांस को दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म में विजय वर्मा नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान उर्फ पप्पन का किरदार निभा रहे हैं। इससे अलग फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह अजीज बेग, रोहन वर्मा जुम्मा, शारिब हाशमी और नताशा रस्तोगी कई मुख्य किरदार निभा रही हैं।

बता दें कि ये फिल्म गुस्ताख इश्क मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस किया है।
इसे भी पढ़ें -Golden Globes 2026: ओवेन कूपर बने गोल्डन ग्लोब जीतने वाले सबसे युवा कलाकार, टेयाना टेलर की एक्टिंग का भी चला जादू
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।