Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:29 AM IST
herzindagi
actresses played princess role

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर निभाया राजकुमारी का किरदार, एक्टिंग और खूबसूरती से जीता दिल

कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर राजकुमारी का किरदार निभाया है। राजकुमारी के किरदार में इन एक्ट्रेसेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Editorial
Updated:- 2021-11-17, 20:30 IST

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। पर्दे पर अपने किरदार को मजबूत दिखाने के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। एक्शन से लेकर डायलॉग तक के लिए लगातार प्रैक्टिस करती हैं। ऐसे में आज बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की जिन्होंने पर्दे पर राजकुमारी का किरदार निभाया। राजकुमारी के किरदार में इन एक्ट्रेसेस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

यही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने अपनी एक्टिंग से ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उसे सच मानने लगे। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो राजकुमारी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। पर्दे पर उनकी एक्टिंग और अदाओं को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करने लगा था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya rai

फिल्म जोधा अकबर बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में राजकुमारी जोधा का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया था, जबकि अकबर के किरदार में ऋतिक रोशन नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री ही नहीं बल्कि एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आई थी। राजकुमारी जोधा के किरदार में लोगों ने ऐश्वर्या राय को काफी पसंद किया था। यही नहीं उनकी खूबसूरती की भी तारीफ खूब हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने अपने किरदार के लिए 200 किलो के गहने पहने थे। यही नहीं जोधा के किरदार के लिए उन्होंने काफी भारी कॉस्ट्यूम भी कैरी किया था। इन सब मुश्किलों के बावजूद ऐश्वर्या ने पर्दे पर शानदार एक्टिंग की थी।

इसे भी पढ़ें:घर पर इस तरह धोएं डिजाइनर सूट, नहीं होंगे खराब

दीपिका पादुकोण

deepika in padmawat

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण दो फिल्मों में राजकुमारी का किरदार निभा चुकी हैं। बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत, दोनों ही फिल्में उनके करियर की ना सिर्फ विवादित बल्कि ब्लॉकबस्टर हिट भी साबित हुई थीं। फिल्म पद्मावत में वह एक राजकुमारी होती हैं, जिनका विवाह महारावल रतन सिंह से हो जाता है। फिल्म पद्मावत में ना सिर्फ उनके अभिनय बल्कि खूबसूरती की भी खूब चर्चा हुई थी। यही नहीं इस फिल्म में दीपिका ने भारी-भरकम ड्रेस पहनकर शानदार डांस किया था। भले ही यह उनके करियर की सबसे विवादित फिल्म रही हो, लेकिन एक्टिंग देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा था।

अनुष्का शेट्टी

anushka shethy in film

अनुष्का शेट्टी साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी पूरी दुनियाभर में हैं। एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें यहां खास सफलता हासिल नहीं हुई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों की तरफ रुख कर लिया था। एक्ट्रेस बाहुबली में उन्होंने राजकुमारी देवसेना का किरदार निभाया था, जिनका विवाह बाहुबली से हो जाता है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को देखने के बाद दुनियाभर में लोग उनके दीवाने हो गए थे। फिल्म में देवसेना के किरदार में अनुष्का शेट्टी ने एक्शन सीन भी दिए थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि बाहुबली उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसने कमाई के लिहाज से कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka kashibai

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा एक शानदार एक्ट्रेस मानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से कई बार लोगों का दिल जीत चुकी हैं। फिर चाहे वो एक्शन हो या फिर पीरियड फिल्म। फिल्म बाजीराव मस्तानी में उन्होंने काशीबाई का किरदार निभाया था। रॉयल लुक और रानी के किरदार में प्रियंका बिल्कुल परफेक्ट लग रही थीं। हालांकि, फिल्म में उन्हें एक राजकुमारी नहीं बल्कि रानी की तरह पेश किया गया था। फिल्म में उन्होंने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका अदा की थी। एक्टिंग के अलावा प्रियंका ने अपने डांस से भी लोगों का खूब दिल जीता था।

इसे भी पढ़ें:इन बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक साउथ सिनेमा में बनाए गए

मानुषी छिल्लर

manushi chhillar

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं। एक्ट्रेस खिलाड़ी कुमार के अपोजिट दिखाई देंगी। हाल ही में उनकी फिल्म पृथ्वीराज चौहान का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें वह राजकुमारी संयोगिता के लुक में नजर आईं। टीजर में राजकुमारी संयोगिता के किरदार में मानुषी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। फिलहाल फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यशराज प्रोडक्शन में बनी फिल्म पृथ्वीराज अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।