Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:29 AM IST
herzindagi
movies which are remade

इन बॉलीवुड फिल्मों के बनाए गए साउथ रीमेक

जाने किन बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक साउथ सिनेमा में बनाए गए, क्या थी इन रीमेक की स्टार कास्ट।
Editorial
Updated:- 2021-11-17, 17:55 IST

वैसे तो कई सालों से बॉलीवुड में हम साउथ फिल्मों के रीमेक देखते आ रहे हैं। अब तो बॉलीवुड में साउथ की रीमेक बनाने का ट्रेंड सेट हो गया है, हर साल हमें साउथ की कई फिल्मों के रीमेक देखने को मिल जाते हैं। इन रीमेक फिल्मों को ऑडियंस भी बहुत पसंद करती है, जिस वजह से बड़े-बड़े एक्टर भी साउथ की रीमेक करना पसंद करते हैं, जिसमें 'कबीर सिंग', 'वांटेड','गजनी', 'तेरे नाम' जैसी जबरदस्त फिल्में शामिल हैं।

पर आपको बता दें कि कई बार साउथ सिनेमा भी बॉलीवुड सिनेमा के रीमेक बनाता है, जिसे साउथ की ऑडियंस के बीच में बहुत पसंद किया जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके रीमेक्स हमें साउथ सिनेमा में देखने को मिलते हैं। इन फिल्मों में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों के नाम भी शुमार हैं।

अंधाधुन-

andhandhun

2018 में आई फिल्म 'अंधाधुन' बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आपको आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे जैसे एक्टर देखने को मिलते हैं। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है, जो कि एक फ्रेंच शॉर्ट फिल्म से प्रेरित है। साउथ में इस फिल्म का एक तेलुगू रीमेक भी बनाया गया है, जिसका नाम 'मेस्ट्रो' है। इस फिल्म में सुपरस्टार नितिन और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। कोरोना के चलते इस फिल्म को 17 सितंबर 2021 में सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया। इसके अलावा इस फिल्म को मलयालम सिनेमा में भी रीमेक किया गया है, जिसमें साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज को लीड रोल में लिया गया है।

ओ माय गॉड-

oh my god

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओ माय गॉड' एक बहुत ही यूनिक फिल्म थी। जिसके जरिए भगवान के नाम पर चल रही डार्क पॉलिटिक्स को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म को ऑडियंस के बीच में बहुत पसंद किया गया, यहां तक की फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस भी किया।

जिसके बाद इस फिल्म का साउथ में भी रीमेक बनाया गया, इस फिल्म का तेलुगू और कन्नड़ रीमेक बनाया गया और वहां भी यह फिल्म सक्सेसफुल रही। तेलुगू में इस फिल्म का नाम 'गोपाला गोपाला' है, वहीं कन्नड़ में इस फिल्म का नाम 'मुकुंद मुरारी' है।

थ्री इडियट्स-

 idiots

2009 में आई फिल्म 'थ्री इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे बेस्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था, फिल्म में हमें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे दमदार एक्टर्स देखने को मिलते हैं। यह फिल्म तीन स्टूडेंट्स की कहानी के माध्यम से इंडियन एजुकेशन की कमियों के बारे में बताती है।

यह फिल्म लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद की, जिसके बाद फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया। इस फिल्म को जब फेमस तमिल फिल्म मेकर शंकर ने देखा तब उन्होंने फिल्म से इंस्पायर होकर इसका रीमेक बनाया जिसका नाम है 'ननबन'। इस फिल्म में साउथ के विजय, जीवी और सत्यराज जैसे एक्ट्रर्स को लिया गया।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड की ये हसीनाएं ले चुकी हैं मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

जब वी मेट-

jab we met

2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' बॉलीवुड की सबसे अच्छी रोमांटिक कॉमेडी में से एक है। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था, फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड में थे। गीत का किरदार जहां चुलबुला और खुश रहने वाला था, वहीं आदित्य का किरदार बेहद शांत था। इस फिल्म को इंडियन ऑडियंस का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, रिलीज होने के चौदह साल बाद भी यह कई लोगों की फेवरेट है। इस फिल्म का साउथ रीमेक भी बनाया गया जिसका नाम 'कंदर काढलाई' है, इस रीमेक में हमें भरत श्रीनिवास और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें-टीवी की इन हसीनाओं के साथ अंकिता लोखंडे ने मनाई अपनी बैचलरेट पार्टी, एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अवतार

मुन्ना भाई एमबीबीएस-

munna bhai remake

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद संजय दत्त को लोग मुन्ना भाई के नाम से ही जानने लगे। यह फिल्म ऑडियंस में इतनी फेमस हुई की साउथ इंडस्ट्री में इसके दो रीमेक बनाए गए। इस फिल्म के तेलुगू रीमेक में सुपरस्टार चिरंजीवी ने लीड रोल किया है, वहीं इसके तमील रीमेक में कमल हासन ने मुख्य किरदार निभाया है। तेलुगू में इस फिल्म 'शंकर दादा एमबीबीएस' और तमिल में इस फिल्म का नाम 'वसूल राजा एमबीबीएस' है।

ए वेडनेसडे-

a wednesday

2008 में आई नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'ए वेडनेसडे' एक आम आदमी की कहानी है। जो सिस्टम से तंग आकर पूरे शहर में बम लगा देता है और इसके बाद वह एसीपी राठौर के सामने अपनी बात रखता है। यह अपने समय की एक बहुत डिफरेंट फिल्म थी, जिसके बाद हमें इस फिल्म का तमिल रीमेक देखने को मिला जिसमें कमल हसन मोहन लाल जैसे एक्टर्स ने इसमें काम किया । आपको बता दें कि इस फिल्म को हॉलीवुड में भी रीमेक किया जा चुका है, जिसमें फिल्म का नाम 'अ कॉमन मैन' है।

तो यह थीं कुछ बॉलीवुड की फिल्में जिनके साउथ रीमेक बनाए गए। आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों को लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- imdb.com, blogsopt.com, filmcompanion.com, mediaamazon.cim, telugumirchi.com, mediaamazon.com and google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।