herzindagi
Controversies of abhi and aish marriage

अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में हुए थे ये 3 बड़े हंगामे

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी से जुड़ी 3 ऐसी बातें हैं जो उनके पक्के फैन्स को ही पता होंगी। क्या आप जानते हैं ये? 
Editorial
Updated:- 2022-02-05, 09:14 IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही मेड फॉर ईच अदर लगते हैं। दोनों की शादी भी काफी धूम-धाम से हुई थी। ये दोनों ही बॉलीवुड के पावर कपल में से एक माने जाते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन 2007 से शादी के बंधन में बंधे हुए हैं। पति-पत्नी के तौर पर दोनों की बॉन्डिंग की भी खूब तारीफ की जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि उनकी शादी की कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। दरअसल, ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों की शादी के दौरान ऐसी कई चीज़ें हुईं थीं जो किसी फिल्म के क्लाईमैक्स की तरह हैं।

5 फरवरी को अभिषेक बच्चन का जन्मदिन होता है और इस मौके पर क्यों न अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में बात की जाए? इन दोनों ने ही अपनी जिंदगी में कई अचीवमेंट्स किए हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन बहुत एडवेंचर भरा रहा था। आम लोगों की शादी के दौरान जिस तरह रिश्तेदार नाराज़ हो जाते हैं वैसे ही उनकी शादी के दौरान कुछ लोग नाराज हुए थे।

इतना ही नहीं उनकी शादी से एक दिन पहले सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी जहां एक मॉडल ने ये दावा किया था कि अभिषेक उनके पति हैं और वो उन्हें धोखा देकर ऐश्वर्या से दूसरी शादी कर रहे हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐश्वर्या और अभिषेक की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में।

shweta bachchan and amitabh bachchan dancing

इसे जरूर पढ़ें- कुछ ऐसा था गोदभराई में ऐश्वर्या का लुक, अभिषेक ने नहीं छोड़ा था साथ

सामने आई थी अभिषेक की फेक पत्नी

जैसा कि हमने बताया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी के पहले कॉन्ट्रोवर्सी कम नहीं थीं। इन दोनों की शादी मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी और इतनी बड़ी सेलेब वेडिंग होने के कारण मीडिया का घेरा प्रतीक्षा के बाहर लगा हुआ था।

controversy of abhishek marriage

शादी की रस्मों से लेकर ऐश्वर्या की मंगल दोष शांत करने के लिए पेड़ से शादी तक सब कुछ मीडिया की नजर में था और उसी समय एक मॉडल ने आकर अभिषेक की पत्नी होने का दावा किया। ये थीं मॉडल जानवी कपूर जो ये दावा कर रही थीं कि अभिषेक उनके पति हैं और तो और उन्होंने अपनी कलाई भी काट ली थी। उनका दावा था कि अभिषेक ने कुछ दोस्तों के सामने उनसे शादी की थी।

ऐश्वर्या राय पर जानवी ने पति चुराने का आरोप लगाया था और अभिषेक के साथ फिल्म 'दस' में काम करने की बात कही थी। जानवी उस फिल्म में बतौर बैकग्राउंड डांसर दिखी थीं।

abhishek janhvi

बाद में पता चला कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट था और जानवी पर सुसाइड करने और झूठा आरोप लगाने के अपराध में केस दर्ज हुआ।

शत्रुघन सिन्हा ने वापस कर दिया था शादी का कार्ड

ये बात खुद अभिषेक बच्चन ने 2010 के 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में बताई थी। दरअसल, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में बच्चन परिवार ने गिने-चुने लोगों को ही बुलाया था। उसका कारण ये था कि तेजी बच्चन अस्पताल में थीं और अमिताभ बच्चन ने फैसला लिया था कि ऐसे मौके पर बहुत बड़ा जलसा करना सही नहीं है। बच्चन परिवार ने उस वक्त सभी जान-पहचान वालों को कार्ड भेजा था, लेकिन कार्ड में निमंत्रण नहीं बल्कि आशीर्वाद के बारे में बात की गई थी।

shatrughan sinha and his wife

अभिषेक के मुताबिक, 'इस बात से सभी खुश थे, लेकिन शत्रुघन सिन्हा जी ने इसे ठीक तरह से नहीं लिया और कार्ड वापस भिजवा दिया। वो बहुत सीनियर हैं और उनकी अपनी राय हो सकती है। अगर उन्हें इसके पीछे का हमारा कारण समझ नहीं आया तो इसमें हमारी गलती हो सकती है। हम किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।'

अभिषेक बच्चन के मुताबिक शत्रुघन सिन्हा इस बारे में नहीं समझ पाए थे कि बच्चन परिवार कम लोगों को सिर्फ इसलिए शामिल कर रहा है क्योंकि उनकी दादी बीमार हैं और वो इस मौके पर बहुत बड़ा जलसा नहीं चाहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सास जया बच्चन को डांस करता देख खिलाखिला उठी थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें अनदेखी तस्वीरें

राम गोपाल वर्मा हो गए थे नाराज

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को लेकर एक और किस्सा ऐसे ही बताया गया था। ये किस्सा राम गोपाल वर्मा से जुड़ा हुआ था। 'कॉफी विद करण' में ही एक किस्सा शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने बताया था, 'ये हमारी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था।' इस दौरान करण जौहर शादी के कोरियोग्राफर थे। अभिषेक ने कहा, 'मैं शादी को लेकर कुछ मिथक तोड़ना चाहता हूं। जब शादी की सेरेमनी पूरी हो गई थी तो राम गोपाल वर्मा अकेले से बैठे हुए अपनी मूंछों पर ताव दे रहे थे। वो परेशान दिख रहे थे और उन्होंने कहा था, 'तुम्हें पता है करण सही कह रहा है और मैं गलत हूं। हर फंक्शन करण जौहर की फिल्म की तरह है।' इसपर करण जौहर ने राम गोपाल वर्मा पर कुछ तंज कसे थे।'

आगे चलकर इस बात पर अभिषेक ने बीच बचाव करते हुए कहा, 'करण ऐसा मत करो मैंने तीन फिल्में रामू के साथ भी की हैं।'

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी पर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़ों से लेकर ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी तक कई चीज़ों को लेकर बातें बनीं और इसलिए ही कहा जाता है कि इन दोनों की शादी बहुत फिल्मी थी। तो अब आप समझ ही गए होंगे कि कितने ताम-झाम के साथ इन दोनों की शादी हुई है।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।