herzindagi
biggest flop movies of

Year Ender: Year Ender: साल 2022 में फ्लॉप होने वाली इन फिल्मों को क्या आपने भी किया था नापसंद?

साल 2022 की सबसे फ्लॉप फिल्में कौन सी रही हैं और किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? जानने के लिए पढ़ें यह लेख।   
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 16:45 IST

साल 2022 ऐसे कई फिल्मे आई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन इसके अलावा 2022 में ऐसी अन्य कई फिल्मे भी आई जिसे लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2022 में ऐसी कौन-कौन सी फिल्मे थी जो एकदम फ्लॉप साबित हुई तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको 2022 में फ्लॉप हुई कुछ बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

अटैक: पार्ट-1

Attack Part

जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक: पार्ट-1 अप्रैल 2022 में आई थी। इस फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया था। अटैक पार्ट-1 में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और प्रकाश राज भी नज़र आए थे। इतने बड़े स्टार्ट होने के बाद भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

  • बजट- तक़रीबन-80 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 27.7 करोड़

जर्सी

jersey

शाहिद कपूर की अमूमन फिल्म हिट होती है, लेकिन साल 2022 में आई उनकी जर्सी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस चर्चित फिल्म को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। इस फिल्म में शाहिद के साथ उनके पिता पंकज कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नज़र आई थी।

  • बजट- तक़रीबन-80 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 27.9 करोड़

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2022: टीवी जगत के वो सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

रनवे 34

runway

बॉलीवुड एक्ट्रेस अजय देवगन की लगभग हर फिल्म हिट साबित होती है, लेकिन अप्रैल 2022 में आई उनकी फिल्म रनवे 34 फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आए थे। इस फिल्म को देश भक्ति से जोड़कर देखा गया था, लेकिन फिर भी फ्लॉप साबित हुई थी।

  • बजट- तक़रीबन-105 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 53.77 करोड़

हीरोपंती-2

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म हीरोपंती को लोगों ने जिस तरह पसंद किया था उतना ही हिरोपंती-2 लोगों ने नापसंद किया था। हीरोपंती-2 में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया नज़र आई थी। इस फिल्म में मां और प्यार के लिए लड़ते हुए किरदार को दिखाया गया था।

  • बजट- तक़रीबन-70 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 35.13 करोड़

जयेशभाई जोरदार

jayeshbhai jordaar

अमूमन रणवीर सिंह की कोई भी फिल्म हिट साबित होती है, लेकिन साल 2022 में आई उनकी जयेशभाई जोरदार एकदम फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में बेटी की जन्म और उसे पालने की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म की कहानी एक गुजराती परिवार के ऊपर है।

  • बजट- तक़रीबन-86 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 26.31 करोड़

धाकड़

बॉलीवुड में क्वीन के नाम से फेमस कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में कंगना को एक से एक बेहतरीन स्टंट करते हुए देखा गया था।

  • बजट- तक़रीबन-85 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 3.77 करोड़

अनेक

anek

एक्टर आयुष्मान खुराना हमेशा नई-नई कहानियों पर काम करते हैं, लेकिन साल 2022 में आई उनकी अनेक फिल्म एकदम फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में नॉर्थ-ईस्ट में बढ़ते क्राइम या आतंकवाद को दिखाने की कोशिश की गई है।

  • बजट- तक़रीबन-47 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 10.89 करोड़

इसे भी पढ़ें:जब Coolie की शूटिंग के दौरान मौत के मुंह में चले गए थे अमिताभ बच्चन, जानें किस्सा

सम्राट पृथ्वीराज

Samrat Prithviraj

कहा जाता है अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं जो साल में 7-8 फिल्म करते हैं। साल 2022 में आई उनके कई फिल्मों में एक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज थी। इस फिल्म में मिस वर्ल्ड 2017 विजेता रही मानुषी छिल्लर भी थी। यह फिल्म ऐतिहासिक घटना पर आधारित थी।

  • बजट- तक़रीबन-175 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- लगभग 90 करोड़

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@koimoi,oimoi.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।