herzindagi
tv celebs death

Year Ender 2022: टीवी जगत के वो सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

Indian TV Celebrity Death 2022: आइए जानें टीवी जगत के उन सितारों के बारे में जिनकी मौत ने इस साल दुनिया की आंखें नम कर दीं।
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 15:56 IST

'चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए' इस गाने के ये बोल उन सभी की आंखें आज भी नम कर देते हैं जिन्होंने अपने किसी करीबी को खोया हो, या फिर किसी ख़ास की दुखद मृत्यु का मंजर देखा हो।

साल 2022 कुछ ही दिनों में हमसे विदा लेने वाला है, लेकिन इसकी कुछ खट्टी मीठी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। जहां एक तरह दुनिया ने इस साल कुछ अच्छी यादों को अपनी झोली में डाला, वहीं कुछ दुखद यादों ने दुनिया को रुला दिया। ऐसे ही कुछ थीं टीवी के कुछ मशहूर कलाकारों की दुखद मृत्यु। आइए जानें उन कलाकारों के बारे में जिनकी मौत ने सबकी आंखें नम कर दीं और दुनिया उनको कभी भुला नहीं पाएगी।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (11 नवंबर 2022)

sidhhant vir suryavanshi

पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस साल 46 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनकी मौत फैंस के लिए किसी सदमे से कम न थी। जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्टअटैक आया और वो बेहोश हो गए थे। जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई प्रसिद्द टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुके सिद्धांत ने 11 नवंबर 2022 को दम तोड़ दिया।

इसे जरूर पढ़ें: 46 वर्षीय एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का हुआ निधन, वर्कआउट के दौरान हुई दुर्घटना

वैशाली ठक्कर (16 अक्टूबर 2022)

vaishali thakkar death

टीवी शो ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है से सुर्ख़ियों में आई टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की मृत्यु ने सबको आश्चर्य में डाल दिया। इस साल 16 अक्टूबर 2022 को अपने इंदौर के अपार्टमेंट में वैशाली ने आत्महत्या कर ली और पीछे छोड़ गईं एक सुसाइड नोट जिसमें वो अपने माता पिता से माफ़ी मांगते हुए 'I Quit ' लिख गईं।

साल 2015 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की संजना बनकर उन्होंने टीवी में अपने करियर की शुरुआत की और महज 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।(इन एक्टर्स की कम उम्र में ही हो गई मृत्यु)

अरुण बाली (7 अक्टूबर 2022)

arun bali actor death

अरुण बाली का नाम भला कौन नहीं जानता है। टीवी शो में अपना साम्राज्य आजमाने के साथ उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया। ये कई प्रसिद्ध टीवी शो में दिखाई दिए। उन्होंने 1991 के ऐतिहासिक नाटक चाणक्य में राजा पोरस, दूरदर्शन के सोप ओपेरा स्वाभिमान में कुंवर सिंह और 2000 के दशक में कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा जैसी कई भूमिकाएं निभाईं और कई पुरस्कार भी जीते।

इस साल 7 अक्टूबर 2022 को 79 वर्ष की उम्र उम्र में अरुण बाली ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया और पीछे छोड़ गए अपनी बेहतरीन अभिनय की अनगिनत यादें।

इसे जरूर पढ़ें:Year Ender 2022: बॉलीवुड के वो चर्चित सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

सोनाली फोगाट (23 अगस्त 2022)

sonali phogat death

बिग बॉस 14 फेम, एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन सोनाली फोगाट की मृत्यु भी उनके फैंस के लिए इस साल सबसे ज्यादा दुखद साबित हुई। उनकी मौत को एक मर्डर बताया गया था। साल 2006 में एंकरिंग के साथ सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत की थी और वो बिग बॉस के सीजन 14 में भी दिखाई दीं।

इसके बाद सोनाली ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इस साल 23 अगस्त 2022 को सोनाली ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

दीपेश भान (23 जुलाई 2022)

deepesh bhaan death

'भाभी जी घर पर हैं' टीवी शो के मलखान नाम से हर एक घर में प्रसिद्ध हो चुके एक्टर दीपेश भान ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मृत्यु लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी।

एक्टर दीपेश भान का 23 जुलाई 2022 को 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो शारीरिक रूप से स्वस्थ थे और उनकी मृत्यु कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक थी। दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान जमीन पर गिर जाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे उनका निधन हो गया।

टीवी के इतने मशहूर सितारों की साल 2022 में हुई दुखद मृत्यु ने उनके फैंस की आंखें नाम कर दीं। आज भले ही ये सितारे हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी यादों और अभिनय को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: instagram.com, twitter.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।