स्टाइल और फैशन की बात करें तो कोई भी बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी से कम नहीं हैं। हर एक एक्ट्रेस का अपना एक फैशन सेंस है, जिसे वे आए दिन अपग्रेड करती रहती हैं। बात करें अगर मानुषी छिल्लर की तो आजकल उनके काफी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आ रहे हैं। उनके फैन्स भी इन लुक्स को काफी पसंद करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं कुछ फैन्स उन लुक्स को रिक्रिएट भी करते हैं। अगर आप भी उनके ये स्टाइलिश लुक्स को पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मानुषी के कुछ ऐसे किलर लुक्स जिन्हें आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
इस लुक में मानुषी ने व्हाइट कलर की इंडो वेस्टर्न साड़ी को पहना है, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। साथ ही इसमें मानुषी ने ब्लाउज के नेक डिजाइन के लिए डीप यू-नेक को चुना है। इसके अलावा साड़ी में रफल भी बनाएं गए हैं जो कि देखने में बेहद स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। मानुषी ने मेकअप के लिए न्यूड कलर को चुना है। साथ ही हेयर स्टाइल के लिए ओपन हेयर स्टाइल में वेवी हेयर स्टाइल को स्टाइल किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए बेल्ट का इस्तेमाल भी किया है।
इसे भी पढ़ें : हिना खान के ये स्टाइलिश अवतार कर देंगे आपके दिल पर वार
अगर आप किसी शादी या फंक्शन के लिए कोई हैवी मटेरियल की ऑउटफिट पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरीके के लहंगे को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए मिस वर्ल्ड ने स्लीक ओपन हेयर स्टाइल को चुना है। ज्वेलरी के लिए गले में हैवी चोकर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही मेकअप को ब्राउन न्यूड में रखा गया है। इसके अलावा लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने नेट के दुपट्टे को बेहद खूबसूरती के साथ ड्रेप किया है।
इसे भी पढ़ें : व्हाइट है साड़ी तो इन स्टाइलिंग टिप्स की है बारी
अगर आप कुछ सिंपल और सटल लुक को कैरी करना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरीके से साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें मानुषी ने ब्लाउज के लिए स्लीवलेस ब्लाउज को पहना हुआ है। इसके अलावा हेयर स्टाइल के लिए स्लीक हेयर सिंपल बन को चुना है।साथ ही हेयर स्टाइल को सजाने के लिए ताजे गजरे का इस्तेमाल किया गया है। मेकअप को ऑउटफिट के साथ मैच करने के लिए पीच पिंक कलर का इस्तेमाल किया है। साथ ही लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने नग वाली बिंदी को अपने माथे पर सजाया हुआ है।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये मानुषी छिल्लर के स्टाइलिश लुक पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।