herzindagi
kangana ranaut bollywood journey m

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने घर से भागकर की थी करियर की शुरुआत, आज हैं बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेस

हिमाचल के छोटे से गांव से निकल कर कंगना रनौत ने बी टाउन पर राज किया, जानें उनका फिल्मी सफर।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-05-24, 13:56 IST

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म धाकड़ रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 16 साल हो चुके है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। कंगना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से की थी।

एक्ट्रेस को अपने काम के लिए 4 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। कंगना फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। यहां तक उनका सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज हम इस लेख में कंगना रनौत की बॉलीवुड जर्नी के बारे में बात करें। अगर आपके पास किसी काम का जुनून है तो आप अपनी मंजिल को हासिल कर सकते हैं।

कंगना रनौत का बचपन

kangana ranaut bollywood journey in details ()

कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। बचपन से ही कंगना काफी जिद्दी थी। बचपन में जब उनके पिता ने उन्हें गुड़िया दी थी वहीं उनके भाई को गन दी थी। उन्होंने पिता से गुड़िया लेने से मना कर दिया था। कंगना बचपन से ही जेंडर के खिलाफ लड़ती आई हैं।

कंगना रनौत ने अपनी पढ़ाई DAV स्कूल चंड़ीगढ़ से की थी। उनके माता-पिता चाहते थें कि कंगना डॉक्टर बनें, लेकिन 12th क्लास में वह केमिस्ट्री के टेस्ट में फेल हो गई। उसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना छोड़ एक्टिंग करना चाहती थी।

कंगना रनौत का स्ट्रगल

kangana ranaut bollywood journey

16 साल की उम्र में कंगना रनौत दिल्ली आई है। जिसके बाद वह अपने लिए बेस्ट करियर की तलाश में था। इसके बाद उन्हें एक मॉडलिंग कंपनी को कंगना का लुक बेहद पसंद आया था उन्होंने कंगना को मॉडलिंग करने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की लेकिन उनको इस काम में क्रिएटीविटी नजर आई नहीं। इसके बाद उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया है।

उन्होंने कई थिएटर प्ले में काम किया है। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई का रुख किया। इस समय उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। उनके परिवार से भी कोई सपोर्ट नहीं था, उनके पिता खुश नहीं थे कि वह फिल्मों में काम करें। वहीं उनके पास पैसों की भी काफी दिक्कत थी। शुरुआत के दिनों में उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कत आती थी। साल 2007 में लाइफ इन ए मेट्रो से उनको पहचान मिली थी। (कंगना रनौत बेस्ट फिल्म)

इसे जरूर पढ़ेंःकंगना का हर स्टाइल होता है खास, इन लुक्स को कर सकती हैं आप भी फॉलो

कंगना को जब मिली सफलता

kangana ranaut bollywood journey in details

कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। करियर की शुरुआत में उन्हें बतौर 2 लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता था। साल 2008 में आई फिल्म 'फैशन' में कंगना को अपने शानदार काम के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह फिल्म क्वीन में नजर आई थी। फिल्म क्वीन की सफलता ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। फिल्म क्वीन और तनु वेड्स मनु उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म रही है। फिल्म की सफलता के बाद कंगना को इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया।

इसे जरूर पढ़ेंःबॉलीवुड की 'रिवॉल्वर रानी' कंगना रनौत का फैशन भी है उनके जैसा fearless

कंगना रनौत रिलेशनशिप

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

कंगना रनौत के रिलेशनशिप की बात करें, तो उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। करियर की शुरुआत में जब वह स्ट्रगल कर रही थी उस समय उनका नाम आदित्य पंचोली से भी जुड़ा था। इसके बाद फिल्म राज 2 के सेट पर उनकी मुलाकात शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि शेखर सुमन को अध्ययन और कंगना का रिश्ता पसंद नहीं था। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

कंगना और ऋतिक रोशन के लिंकअप की चर्चा काफी सुर्खियों में रही थी। ऋतिक और सुजैन के तलाक के दौरान दोनों के रिलेशनशिप ने सबको हैरान कर दिया। कंगना ने इस बात को कबूल किया था कि ऋतिक के साथ उनका अफेयर है, लेकिन ऋतिक ने इस बात से साफ साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाएं। उनका ये रिलेशन उनकी लाइफ की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई थी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।