herzindagi
bigg boss recap of men and women winners of past seasons MAIN

Bigg Boss Winners: अब तक 6 पुरुष और 6 महिलाएं बन चुकी हैं बिग बॉस विनर, अब किसकी बारी है?

बिग बॉस के पुराने सीजन में अब तक कौन विनर रहा  और किसे कितनी प्राइज मनी मिली है। आइए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2020-02-12, 19:02 IST

बिग बॉस सीजन 13 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी को बेसब्री से इंतजार है कि इस बार बिग बॉस का विनर कौन होगा? आपको बता दें कि पुराने सीजन में अब तक 6 पुरुष और 6 महिलाएं बिग बॉस विनर रह चुके हैं। इस बार भी आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्‍ला, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा का नाम टॉप 4 फाइनलिस्‍ट में आ चुका है। सभी अब कयास लगा रहे हैं कि आखिर इनमें से इस सीजन का विनर कौन होगा। चलिए इसी बीच हम आपको थोड़ा फ्लैशबैक में ले जाते हैं और बिग बॉस के पुराने विनर्स के बारे में बताते हैं।

bigg boss recap of men and  women winners INSIDE

बिग बॉस सीजन 1, 2006

विनर : राहुल रॉय

प्राइज मनी: 1 करोड़ रुपए

बॉलीवुड फिल्‍म 'आशिकी' के एक्‍टर राहुल रॉय इस सीजन की विनर थे। राहुल रॉय अभी भी  बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में एक्टिव हैं। आपको बता दें कि सीजन 1 की होस्टिंग एक्‍टर अर्शद वारसी ने की थी। इस सीजन में प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए थी।

बिग बॉस सीजन 2, 2008

विनर: आशुतोष कौशिक

प्राइज मनी: 1 करोड़ रुपए

रियालिटी शो रोडीज जीतने के बाद आशुतोष कौशिक को बिग बॉस सीजन 2 में देखा गया था। इस सीजन में आशुतोष ही विनर थे। इसके बाद उन्‍होंने फिल्‍मों में भी हाथ आजमाए मगर, वह वहां सफल नहीं हो सके। बाद में आशुतोष को कॉमेडी सर्कस में भी देखा गया था। रियालिटी शो 'राहुल दुल्‍हनिया ले जाएंगे' में भी वह नजर आए थे। बिग बॉस सीजन 2 की प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए थी।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss: बिग बॉस 13 में जल्‍द ही देखने को मिलेंगे ये 2 बड़े ट्विस्‍ट

bigg boss recap of men and  women winners INSIDE

बिग बॉस सीजन 3, 2009

विनर: विंदू दारा सिंह

प्राइज मनी: 1 करोड़ रुपए

पहलवान एवं एक्‍टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा संहि ने बिग बॉस सीजन 3 जीता था। इस शो के बाद वह कई फिल्‍मों में भी नजर आए। बिग बॉस सीजन 13 में भी वह गेस्‍ट बन कर आ चुके हैं।  इस सीजन में प्राइज मनी 1 करोड़ रुपए थी। आपको बता दें कि इस सीजन में अमिताभ बच्‍चन होस्‍ट थे।

 

बिग बॉस सीजन 4, 2010

विनर: श्‍वेता तिवारी

प्राइज मनी: 1 करोड़ रुपए

पहली बार बिग बॉस सीजन 4 में एक महिला कंटेस्‍टेंट विनर बनी थी। टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का रोल प्‍ले कर चुकीं श्‍वेता तिवारी इस सीजन की विनर थी। इस शो के बाद उन्‍हें कई टीवी सीरियल्‍स में देखा गया। श्‍वेता तिवार अब टीवी सीरियल 'मेरे डैड की दुल्‍हन' में काम कर रही हैं और उन्‍होंने हाल हि में एक वेब सिरीज में भी काम किा है।

bigg boss recap of men and  women winners INSIDE

बिग बॉस सीजन 5, 2011

विनर: जूही परमार

प्राइज मनी: 1 करोड़ रुपए

टीवी सीरियल कुमकुम से फेमस हुईं जूही परमार बिग बॉस सीजन 5 की विनर थीं। बिग बॉस हाउस के अंदर जूही परमार ने गांधी गिरी अपना कर यह शो जीता था। इसके बाद लंबे समय के लिए जूही ने टीवी इंडस्‍ट्री को अलविदा कह दिया था। अब वह एक बार फिर से टीवी इंडस्‍ट्री में लौट आई हैं।

बिग बॉस सीजन 6, 2012

विनर: उर्वशी ढोलकिया

प्राइज मनी: 50 लाख रुपए

फेमस टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का आइकॉनिक रोल प्‍ले करने वाली टीवी एक्‍ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस सीजन 6 जीता था। उन्‍हें 50 लाख प्राइज मनी दी गई थी। आखिरी बार उर्वशी को डांस रियालिटी शो 'नच बलिए' में देखा गया था। इस रियालिटी शो में वह अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ नजर आई थीं।

bigg boss recap of men and  women winners INSIDE

बिग बॉस सीजन 7, 2013

विनर: गौहर खान

प्राइज मनी: 50 लाख रुपए

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस गौहर खान ने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्‍सा लिया था। वह इस सीजन की विनर भी थी। उन्‍हें 50 लाख रुपए प्राइज मनी दी गई थी। इस सीजन में उनका और कुशाल टंडन का अफेयर काफी चर्चा में था। गौहर बिग बॉस सीजन 13 में भी कई बार गेस्‍ट बनकर आ चुकी हैं।

बिग बॉस सीजन 8, 2015

विनर: गौतम गुलाटी

प्राइज मनी: 50 लाख रुपए

फिल्‍म 'अजहर' में नजर आ चुके एक्‍टर गौतम गुलाटी बिग बॉस सीजन 8 के विनर थे। उन्‍हें बिग बॉस 13 में भी इनवाइट किया गया था। बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्‍टेंट शहनाज गिल उनकी बहुत बड़ी फैन है। बिग बॉस हाउस में शहनाज ने गौतम गुलाटी को बहुत इंटरटेन किया था।

bigg boss recap of men and  women winners INSIDE

बिग बॉस सीजन 9, 2016

विनर : प्रिंस नरुला

प्राइज मनी: 50 लाख रुपए

बिग बॉस सीजन 9 में प्रिंस नरुला को विनर बनाया गया था। प्रिंस नरुला इससे पहले एमटीवी रोडीज और स्पिलिटविला भी जीता था। बिग बॉस हाउस के अंदर उनका अफेयर युविका चौधरी के साथ शुरू हुआ था। बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद उन्‍होंने टीवी सीरियल बड़ो बहू में काम भी किया था और बाद में उन्‍होंने युविका चौधरी से शादी भी कर ली थी।

 

बिग बॉस सीजन 10, 2017

विनर: मनवीर गुज्‍जर

प्राइज मनी-:50 लाख रुपए

बिग बॉस की इतिहास में पहली बार कोई नॉन- सेलिब्रिटी सीजन का विनर बना था। मनवीर पेशे से किसान हैं और उनका दूध का बिजनेस है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्‍ला की मां ने मेकर्स को लिखा ओपन लेटर, पढ़ें पूरी खबर

bigg boss recap of men and  women winners INSIDE

बिग बॉस सीजन 11, 2018

विनर: शिल्‍पा शिंदे

प्राइज मनी- 50 लाख रुपए

फेमस कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं'  फेम एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शिंदे इस सीजन की विनर थीं। शिल्‍पा शिंदे इस सीजन में कंटेस्‍टेंट विकास गुप्‍ता के साथ दुश्‍मनी के लिए फेमस थीं। इस सीजन में हिना खान भी थीं। मगर शिल्‍पा शिंदे को सबसे अधिक वोट दिए गए थे।

 

बिग बॉस सीजन 12, 2019

विनर: दीपिका कक्‍कड़

प्राइज मनी- 30 लाख रुपए

फेमस टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' फेम एक्‍ट्रेस दीपिका कक्‍कड़ ने बिग बॉस सीजन 12 जीता था। इस सीजन बिग बॉस हाउस में क्रिकेटर श्रीसंत और दीपिका कक्‍कड़ की भाई बहन की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। अब दीपिका टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।