herzindagi
which plants help in removing spider from house

मकड़ियों को घर से भगाने के लिए बेस्ट रहेंगे ये पौधे

How To Get Rid Of Spiders: क्या आपके घरों मकड़ी ने  बसेरा बना लिया है और जगह-जगह पर मकड़ियों के जाल से हैं परेशान, तो ये पौधे आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-03-25, 13:00 IST

How To Get Rid Of Spiders: महिलाएं वैसे तो बहुत बहादुर होती हैं। बड़े से बड़ी परेशानी को बहुत आसानी से सुलझा लेती हैं। पर, कई मामले वह थोड़ी कमजोर हो जाती हैं। इन्हीं में से एक है- उनका छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े से डर लगना। अक्सर घरों में पाए जाने वाले कुछ कीड़े जैसे चूहा, छिपकली, कॉकरोच आदि से महिलाओं को काफी ज्यादा डर लगता है। उनकी इस लिस्ट में मकड़ी भी शामिल है, जिससे महिलाएं दूर भागती हैं। पर, यहां हम आपको एक उपाय बताएंगे, जिससे आपको कहीं भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि, मकड़ी खुद आपके घरों से छूमंतर हो जाएगी। दरअसल, यहां हम कुछ पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे अपने घरों में लगाकर आप मकड़ियां से निजात पा सकती हैं।

मेहंदी का पौधा

henna plants

अगर आप भी घरों में मकड़ी से तबाह हो गई हैं, तो आपको तरह-तरह की तरकीबें अपनाने की जरूरत नहीं हैं। आप इससे छुटकारा पाने के लिए अपने घर में मेहंदी का पौधा लगा सकती हैं। इसके तेज गंध से कीड़े की स्किन में इरिटेशन होती है और वह अपने आप दूर भागते हैं। 

नींबू का पौधा

lemon plant

नींबू का पौधा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्मियों में शिकंजी बनाने के साथ-साथ इसके पौधे मकड़ी से निजात दिलाने में भी कारगर होता है।

नीलगिरी का पौधा

eucalyptus or nilgiri plants

स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नीलगिरी के पत्ते से बना तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, यह मकड़ियां से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित होता है। दरअसल, नीलगिरी के पौधों से अजीब सी तेज गंध निकलती है, जो मकड़ियां को एकदम भी बर्दाश्त नहीं होता है। इसी वजह से मकड़ी घरों से दूर हो जाती है। 

प्याज का पौधा

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि घर में लगा प्याज का पौधा मकड़ियां से निजात दिलाने में हेल्पफुल साबित होता है। दरअसल, प्याज की पत्तियों से भी तेज गंध निकलती है, जो कि किसी भी कीड़े को पसंद नहीं होती है। इसी वजह से प्याज का पौधा घर में लगाने से मकड़ी से भी छुटकारा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें-  ठंड खत्म होते ही छिपकलियों ने दे दी है दस्तक? घर में लगाएं ये पौधे मिल सकती है राहत

पुदीने का पौधा

meant leaves

पुदीने की चटनी जितना खाने में टेस्टी होती है, उतने ही इसके पौधे भी काफी हेल्पफुल होते हैं। दरअसल, पुदीने की खुशबू कीड़े-मकोड़े को बिल्कुल भी नहीं भाती है। यही कारण है कि इस पौधे को लगाने से मकड़ी कोसों दूर भागते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  र्मी आने से पहले ही अपने गार्डन में लगा लें ये 8 फूल, पूरे सीजन फूलों से भरी दिखेगी बगिया

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।