
What Kills Termites The Fastest Naturally: घर की दीवारों या लकड़ी के फर्नीचर में जब दीमक लग जाती है, तो वह अंदर ही अंदर उसे खोखला कर देती है। अक्सर लोग इसे तब पहचान पाते हैं जब नुकसान काफी ज्यादा हो चुका होता है। दीमक न केवल फर्नीचर खराब करती है बल्कि यह घर की नींव और दीवारों को भी कमजोर कर देते हैं। अगर पिछले साल आपके घर में भी दीमक ने आतंक मचा रखा था, तो इस बार खास ध्यान देने और सावधान रहने की जरूरत है। दीमक से छुटकारा पाना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर आप समय पर कुछ तरीके और उपाय अपना लेती हैं, तो यह दूर-दूर भी भटकते हुए नजर नहीं आएंगे। आज के इस लेख में हम आपको 12 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे अगर अपना लिया तो इसका परमानेंट इलाज हो जाएगा।

दीमक अधिकतर अंधेरी और नमी वाली जगहर पर लगती है। ऐसे में अगर आपके घर में मौजूद फर्नीचर में नमी मौजूद है, तो उसे तुरंत समाधान खोजें। अगर आप ऐसा नहीं करती है, तो दीमक का हमला हो सकता है। अगर आपके घर की किसी दीवार में सीलन है या पाइप लीक हो रहा है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
अगर आपने घर में पिछले साल दीमक लगा था, तो उस जगह पर बोरिक एसिड का छिड़काव करना कारगर साबित हो सकता है। यह दीमक को मारने का सबसे असरदार तरीका है। आप बोरिक एसिड पाउडर को लकड़ी पर छिड़क सकती हैं या इसका पानी के साथ घोल बनाकर स्प्रे कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Dimak Ki Dawa: फर्नीचर को खाए जा रही है दीमक, इंजेक्शन में मिलाएं 1 चम्मच यह तेल, पहली ही डोज में हो जाएगी छुट्टी

दीमक की छुट्टी करने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। लकड़ी के फर्नीचर पर नीम का तेल लगाने से दीमक उसके पास नहीं आती। अगर दीमक लग चुकी है, तो उस जगह पर बार-बार नीम का तेल डालने से वे मर जाते हैं।
अगर आपके किसी फर्नीचर में दीमक लग गई है, तो उसे कम से कम 2-3 दिनों तक तेज धूप में रखें। दीमक गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सकती और धूप लगने से वे भाग जाती हैं या खत्म हो जाती हैं। इसके बाद नीम के तेल का छिड़काव करें।
दीमक से छुटकारा पाने के लिए 1 कप पानी में ढेर सारा नमक घोलें और इसे दीमक वाली जगहों पर स्प्रे करें। नमक दीमक के शरीर को सुखा देता है, जिससे वो कुछ ही घंटे में मर जाएंगे। इसके बाद झाड़ू की मदद से झाड़े और साफ करें।
अगर आप पेस्ट कंट्रोल से बचना चाहती हैं, तो आधे कप सिरके में दो नींबू का रस मिलाएं। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगह पर छिड़कें। इसकी महक और एसिडिक गुण दीमक को खत्म करने में मदद करते हैं।

अगर घर के कोने या बाथरूम के दरवाजे के कोने पर लगे दीमक लग गए हैं, तो आप गत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। दीमक को सेल्युलोज पसंद होता है, जो गत्ते में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक गत्ते को गीला करके दीमक वाली जगह के पास रख दें। इसके बाद जब सारी दीमक उस गत्ते पर जमा हो जाएं, तो उसे बाहर ले जाकर जला दें।
आमतौर पर लोग दीवार से फर्नीचर को जोड़कर रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो यह दीमक को दावत देता है। अब ऐसे में कोशिश करें कि लकड़ी की अलमारी या दीवान दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें। कम से कम 2-3 इंच की दूरी रखने से हवा पास होती रहती है और नमी नहीं होती है।
अगर दीमक बहुत ज्यादा हो गई है और वह जाने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो आप मिट्टी के तेल वाला तरीका अपना सकती हैं। इसे लगाते या इस्तेमाल करते हैं वक्त खास सावधानी बरतने की जरूरत है। मिट्टी के तेल की तेज गंध दीमक को बर्दाश्त नहीं होती। रुई की मदद से लकड़ी के कोनों और छेदों में मिट्टी का तेल डालने से दीमक तुरंत भाग जाती है।

अगर आपके घर में संतरे के छिलके पड़े हैं, तो आप इस्तेमाल दीमक को खत्म करने में कर सकती हैं। अगर छिलका नहीं है, तो तेल का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद डी-लिमोनीन होता है, जो दीमक को बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
कड़वे करेले या एलोवेरा का रस में मौजूद कड़वाहट भी दीमक को दूर रखने में मदद करती है। करेले का रस या एलोवेरा जेल को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से दीमक का हमला रुक जाता है।

अगर दीमक पूरे घर में फैल चुकी है और घरेलू नुस्खे काम नहीं कर रहे, तो बिना देरी किए प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल की मदद लें। वे केमिकल के जरिए जमीन के अंदर तक छिड़काव करते हैं जिससे दीमक जड़ से खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: घर के हर कोने में छिड़कें इन 3 चीजों का घोल, दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे दीमक; खर्च होंगे महज 30 रुपये
इन तरीकों को अपनाकर आप दीमक से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।