
How to Remove Peepal Tree: अक्सर हम देखते हैं कि पानी की टंकी के आस-पास या नीचे पीपल का नन्हा सा पौधा अपनी जड़ें जमा लेते है। इसे अनदेखा करना सही नहीं है, क्योंकि पीपल की जड़ें शक्तिशाली होती है और धीरे-धीरे कंकरीट की दीवारों में दरारें आने लगती हैं।
कभी धार्मिक मान्यताओं के कारण तो कभी इसलिए क्योंकि यह बार-बार उग आता है, लोग इसे उखाड़ने से डरते हैं। क्या आपकी भी पानी की टंकी के नीचे बार-बार पीपल उग रहा है और आप इसकी जड़ों के फैलाव से परेशान हैं? अब आपको चिंता करने या महंगी मरम्मत पर खर्च करने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा रामबाण नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो बिना किसी तोड़-फोड़ के इस समस्या को जड़ से दूर कर सकता है।

आप सोच रही होंगी कि आखिर इन तीन चीजों में ऐसा क्या है जो पीपल जैसे मजबूत पेड़ को सुखा देता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

नमक किसी भी पौधे की कोशिकाओं से पानी सोख लेता है। जब आप नमक डालते हैं, तब यह पौधे के अंदर डिहाइड्रेशन पैदा करता है, जिससे वह अंदर से सूखने लगता है।
चूना की प्रकृति एल्कलाइन होती है। यह पौधे के पीएच लेवल को इतना बिगाड़ देती है कि पौधे का जीवित रहना नामुमकिन हो जाता है। साथ ही, यह जड़ों को जला भी देता है।
यहां भी पढ़ें: पीपल के पौधे को बिना काटे घर से कैसे हटाएं? वास्तु एक्सपर्ट से जानें
फिटकरी जड़ों की ग्रोथ को रोकने का काम करती है। यह मिट्टी या दरार के वातावरण को इतना एसिडिक और टाइट बना देती है कि वहां दोबारा पौधा नहीं उग पाता है।

जब ये तीनों चीजें एक साथ मिलती हैं, तब यह नेचुरल हर्बिसाइड बनता है जो पीपल की गहराई तक फैली जड़ों को सुखाकर मिट्टी या दीवार से अलग कर देता है।
यहां भी पढ़ें: घर की छत पर उग आया है पीपल और बरगद का पौधा? डालें इस 1 चीज का घोल; दोबारा नहीं निकलेगा
पीपल को हटाने के बाद इस जगह की अच्छी तरह से सफाई करें और सीमेंट या वॉटरप्रूफ पुट्टी से दरार को भर दें, ताकि वहां भविष्य में दोबारा पानी जमा न हो और कोई दूसरा पौधा न उगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।