herzindagi
best flowering plants for summer season

गर्मी आने से पहले ही अपने गार्डन में लगा लें ये 8 फूल, पूरे सीजन फूलों से भरी दिखेगी बगिया

गार्डनिंग की शौक रखने वाली महिलाओं के लिए ये आर्टिकल काम की हो सकती है। दरअसल, यहां हम गर्मियों में लगाए जाने वाली कुछ फूलों के बारे में बताने वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 14:01 IST

विंटर सीजन खत्म होने के साथ-साथ अब गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान तेज धूप और पानी की कमी के कारण पौधे में ज्यादा फूल नहीं खिलते हैं, जिससे बगिया देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में भी आपके गमले फूलों से लदी रहे, तो इसके लिए एक उपाय है। आप गर्मियों में खिलने वाले फूल को अपने गमले में लगा सकती हैं। ये फूल आपकी बालकनी या गार्डन में गर्मियों के सीजन में भी चार चांद लगा देंगे। अब, अगर आप ये सोच रही हैं कि आखिर वह कौन से पौधे हैं, जो तेज धूप में भी फूलों से भर जाते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं इस सीजन में खिलने फूलों के पौधे के बारे में। 

गेंदे के फूल

best summer flowering plant for home

गर्मियों में गेंदे का पौधा बड़े आसानी से लग जाता है। साथ ही इसके खिले-खिले फूल भी आपको बेहद पसंद आएंगे। गेंदे के पीले-पीले फूल गार्डन को एक अलग ही ऊर्जा और सुंदरता से भर देते हैं। 

सूरजमुखी फूल

all season flower plants for home

सूरजमुखी के पौधे को यूं तो घर पर लगा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। पर, एक बार अगर ये ठीक से लग जाए, तो बगीचे के साथ-साथ यह घर की खूबसूरती को भी बढ़ा देते हैं। तेज धूप में भी इन पौधों से फूल हमेशा खिलते हैं। 

पिटूनिया

पिटूनिया पौधे को हैंगिंग वास में लगाना काफी खूबसूरत लगता है। ये फूल घर को एक अलग तरह की वाइब देता है। 

गुड़हल के फूल

hibiscus flower plant

दरअसल, गुड़हल के पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत पड़ती है। इसलिए गर्मियों के सीजन में लगाया जाने वाला यह पौधा एक बेस्ट ऑप्शन है। गुड़हल के फूलों का पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। 

चमेली

चमेली फूल के पौधे को घर में लगाना आसान होता है और इसे बहुत ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है। अपनी बेहतरीन खुशबू और सफेद मनमोहक रंगों की वजह से चमेली का पौधा गर्मियों के लिए बेस्ट होता है।

जीनिया के फूल 

zinnia flower

जीनिया के पौधों को भी बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसमें एक बार फूल खिलने के बाद, यह बहुत दिनों तक खिले रहते हैं। 

बोगनवेलिया

bougainvillea plant

बोगनवेलिया के पौधे को घर पर लगाना बेहद आसान होता है। यह स्टेम से भी बड़े आसानी से लग जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेंटेनेंस करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके गार्डन को यह पौधा एक अलग ही रंगत से भर देता है। 

इसे भी पढ़ें- घर में जगह की है कमी, तो वर्टिकली उगा सकते हैं ये फल व सब्जियां

गुलाब

गुलाब का पौधा खुशबू और सुंदरता की वजह से लोगों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट करता है। गर्मियों के लिए भी इस पौधे में फूल खिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फ्रूट गार्डनिंग करने के लिए अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

  

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।