बोगनवेलिया उन फूलों में से एक है जिसका बहुत ज्यादा ध्यान नहीं रखना पड़ता, लेकिन यह पौधा सुंदर बहुत दिखता है। घर में अगर बोगनवेलिया का पौधा या फिर बेल हो, तो यकीनन उसमें खिलने वाले रंग-बिरंगे फूल मन मोह लेते हैं। बोगनवेलिया का पेड़ जितना पुराना पुराना होता है उतने ही खूबसूरत फूल खिलते हैं। पर कई लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उनके घर में लगे हुए बोगनवेलिया में खूबसूरत फूल नहीं आते।
घर में लगे हुए बोगनवेलिया में पत्तियां ज्यादा होती हैं, तो सड़क किनारे लगे पौधे में फूल ही फूल खिले होते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है?
हमने नोएडा सेक्टर 27 स्थित नर्सरी के माली कमलेश कुशवाहा से बात की। उन्होंने हमें नर्सरी वालों के कुछ सीक्रेट्स बताए जो अधिकतर लोग नहीं जानते। आपने देखा होगा कि अगर आप नर्सरी से बोगनवेलिया का पौधा लाते हैं, तो उसमें हमेशा फूल खिले दिखते हैं, लेकिन घर पर वही पौधा आते ही ज्यादा फूल नहीं दिखते।
इसे जरूर पढ़ें- माली ने बता दिया गुलाब का सीक्रेट, एक ट्रिक से आएंगे ढेर सारे फूल
बोगनवेलिया का पौधा उन पौधों में से एक है जिसे बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर या पानी की जरूरत नहीं होती है। कमलेश का कहना है कि लोग बोगनवेलिया में रोजाना पानी डाल देते हैं जिसके कारण यह पौधा पत्तियां ज्यादा प्रोड्यूस करता है। इस पौधे की मिट्टी जब सूखने लगे इसे तभी पानी की जरूरत होती है। बहुत ज्यादा पानी के कारण पौधा फूल बनाने में कम फोकस करता है। यही कारण है कि घर में लगे हुए पौधे में ज्यादा फूल नहीं आते, लेकिन बाहर सड़क पर लगे पौधे फूलों से भरे रहते हैं।
बोगनवेलिया के पौधे में 30-35 दिनों के अंतराल में फर्टिलाइजर देना होता है। अन्य सभी पौधों को 20-25 दिनों में ही इसकी जरूरत महसूस होने लगती है। हालांकि, अगर आपका पौधा जमीन में लगा है, तो दो-तीन महीने में एक बार फर्टिलाइजर देंगी तो भी चलेगा। गमले में लगे हुए पौधे की मिट्टी बहुत जल्दी अपनी न्यूट्रिटिव वैल्यू खो देती है इसलिए अगर आपका बोगनवेलिया का पौधा भी गमले में लगा है, तो उसे 30-35 दिनों में एक बार न्यूट्रिशन जरूर दें।
बोगनवेलिया में केमिकल फर्टिलाइजर मिलाने की जगह आप नेचुरल फर्टिलाइजर घर पर बनाकर डालें। इसके लिए तीन मुख्य फर्टिलाइजर्स का मिला जुला रूप काम करेगा।
इसे जरूर पढ़ें- गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं ऐसा फर्टिलाइजर जो फूलों से भर देगा आपका गार्डन
इसे अप्लाई करने के लिए पौधों के आस-पास एक रिंग बनाना है। इसके लिए गमलों की मिट्टी की गुड़ाई कर दें। इससे पौधे के ऊपरी हिस्से पर मौजूद जड़ों की प्रूनिंग हो जाती है और यही कारण है कि पौधा और तेजी से ग्रो कर पाता है। एक बार आपने गुड़ाई कर दी, तो एक दिन के लिए पौधे को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप इसमें फर्टिलाइजर डालें और फिर उसे पानी से भर दें।
इसका सीधा सा कारण यह है कि फर्टिलाइजर में जितने भी न्यूट्रिएंट्स होते हैं वो वॉटर सॉल्युबल होते हैं। यह सिर्फ बोगनवेलिया नहीं, बल्कि सभी पौधों के लिए अप्लाई होता है। अगर आप फर्टिलाइजर डालने के बाद पौधों में पानी डाल देंगी, तो पानी में सभी न्यूट्रिएंट्स मिक्स होकर जड़ों तक पहुंचेंगे जिन्हें जड़ें एब्जॉर्ब करेंगी और पौधा ग्रोथ करेगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।