जरा इमेजिन करें, आप घर के अंदर बैठे हुए हैं, ठंडी-ठंडी हवा चल रही है और आपके घर में रंग-बिरंगे फूल खिले हैं जिनकी खुशबू से आपका घर महक गया है। इसके बारे में सोचते ही शायद आपकी बांछें खिल गई हों। यकीनन अगर घर में पेड़-पौधे लगे हैं और घर फूलों से महक रहा है तो ये बहुत ही अच्छा लगेगा, लेकिन अगर बात करें हमारे घरों में मौजूद गार्डन की तो कई लोगों की शिकायत होती है कि पौधे तो बहुत हैं, लेकिन फूल नहीं आते।
फल और फूल वाले पौधों के साथ ये अधिकतर होता है और ऐसे में हम आज आपको एक ऐसा फर्टिलाइजर बताने जा रहे हैं जो आपके गार्डन को फूलों से भर देगा। ये फर्टिलाइजर खुद भी गुलाब से बनता है और इसे बायो एंजाइम कहा जा सकता है।
दरअसल, गुलाब के फूल में बहुत से न्यूट्रिएंट्स होते हैं और इसलिए ही वो खाने के, स्किन केयर के और परफ्यूम आदि बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ही गुलाब की पंखुड़ियों को ही आप फर्टिलाइजर बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो गार्डन में फूल और फलों वाले पौधों के काम आएगा।
इसे जरूर पढ़ें- दुनिया का सबसे पुराना फूल जिसके हर रंग का है एक अलग मतलब; जानें इस आम फूल की ख़ास बातें
आज हम जो फर्टिलाइजर बनाने जा रहे हैं वो काफी न्यूट्रिएंट्स से भरा होता है जिससे आप आसानी से फलों और फूलों वाले पौधों को फर्टिलाइज कर सकते हैं।
इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी इसे बनाने के तरीके की तरह ही बहुत आसान है। आपको करना सिर्फ ये है कि अपने फर्टिलाइजर को पाउडर फॉर्म में मिट्टी की गुड़ाई करके डालना है। बस इसके अलावा और कुछ नहीं। 1 चम्मच पाउडर एक छोटे गमले के लिए काफी होगा।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में भी गुलाब के पौधे में खिलेंगे ढेरों फूल, बस अपनाएं ये ट्रिक्स
इस फर्टिलाइजर को इस्तेमाल करते समय एक बात का ध्यान जरूर रखें कि आप कभी भी इसे पूरी तरह से सुखाए बिना इस्तेमाल ना करें। गुलाब की पंखुड़ियां अगर जरा भी गीली रह गईं तो पौधे में फंगस का कारण बन सकती हैं। गुलाब की पंखुड़ियों में नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। अगर ये होती है तो इससे पौधों में कीड़े भी लग सकते हैं।
गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया हुआ ये फर्टिलाइजर आपको क्या रिजल्ट दे रहा है इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।