Jasmine Plant Care Tips: मोगरे का प्लांट हमेशा अच्छा लगता है। सफेद फूल और उसकी महक शायद ही किसी को पसंद नहीं होगी। लेकिन कई लोगों को शिकायत रहती हैं कि उनके प्लांट में फूल नहीं आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस प्लांट को एक साल के अंदर ही हटा देते हैं क्योंकि उन्हे ऐसा लगता है कि मोगरे का प्लांट सूख गया है अब उसमें फूल नहीं आएंगे। आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में इस प्लांट के लिए डोरमेंट पीरियड आता है जिसमें ये लगभग सूख ही जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप कुछ बातों का ध्यान और घर में मौजूद इस एक चीज को डालकर गर्मियों में ढेर सारे फूल पा सकते हैं।
मोगरे का पौधा सभी लगाते हैं लेकिन कुछ लोगों के पौधों में बहुत कम फूल आते हैं। अगर आपको मोगरे के प्लांट में ढेर सारे फूल चाहिए तो अपनाएं ये तरीका।
इसे भी पढ़ें- गुलाब के पौधे को दें इन चीजों का धुआं, फूलों से भर जाएगा गमला
मोगरे के पौधे को धूप की अधिक जरूरत होती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके प्लांट में ढेर सारे फूल आएं तो उसे 5-7 घंटे की घूप अवश्य दिखाएं।
अक्सर लोग प्लांट को लगाने के लिए प्लास्टिक के गमले का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें, कि यह सही नहीं होता है। धूप में लगातार प्लांट को रखने से उसमें हीट जनरेट होती है जो जड़ों को खराब करने में मदद करता है और धीरे-धीरे प्लांट सूखने लगता है। इसलिए मोगरे का प्लांट लगाते समय यह ध्यान रखे कि इसे मिट्टी के गमले में ही लगाएं। (पाइन एप्पल को कैसे उगाएं)
इसे भी पढ़ें- पौधों को बीमारियों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू तरीके
अंडे का सेवन हम सभी स्वस्थ रहने के लिए खाते हैं। अंडे में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट,प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे का छिलका लगभग 96% कैल्शियम कार्बोनेट से बना होता है। कैल्शियम पौधे के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। यह मिट्टी की अम्लता को कंट्रोल करने में मदद करता है। अक्सर तेजी से ग्रोथ करने वाले प्लांट मिट्टी में मौजूद कैल्शियम को कम कर देते हैं। ऐसे में आप अंडे के छिलके को फेंकने के बजाय फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अंडे के छिलके को तोड़कर मिट्टी में मिलाकर प्लांट लगाएं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल मिट्टी की गुड़ाई कर उसमें भी डाल सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।