क्या आपके घर में बगीचे के लिए जगह कम है? चिंता न करें, आप वर्टिकली गार्डनिंग (Vertical Gardening) करके भी फल और सब्जियां उगा सकते हैं। क्योंकि अक्सर अपार्टमेंट में गार्डनिंग करने वाले लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि वह अपनी बालकनी या छत पर ज्यादा फल और सब्जियां नहीं उगा पाते। असल में इसकी एक वजह है कि सब्जियों और फलों के पौधों को बढ़ाने के लिए सूरज की अच्छी रोशनी की जरूरत पड़ती है, लेकिन बालकनी और छत के गार्डन में, कम जगह में ज्यादा पौधे होने से हर एक को अच्छी रोशनी नहीं मिल पाती।
इसलिए, वर्टिकली गार्डनिंग के जरिए कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनको आसानी से उगाया जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन पौधों के तने कम जगह में फैलते हैं, जिससे आपको वर्टिकली गार्डनिंग करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
टमाटर के पौधे को वर्टिकल गार्डनिंग में उगाने के लिए लकड़ी के सहारे का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस तरीके से अपनी छत, बालकनी या आंगन में टमाटर के पौधों को उगा सकते हैं। इससे न केवल आपकी जगह की बचत होती है, बल्कि आप अधिक उत्पादन भी कर सकते हैं।
वर्टिकल गार्डनिंग में टमाटर की अलग-अलग प्रजाति को उगाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा सकते हैं। अच्छी प्रजातियों को उगाने के लिए सामान्य तौर पर आपको गमले की ऊंचाई और उसकी साइज को ध्यान में रखना होगा। ज्यादा बढ़ने वाली प्रजाति वर्टिकल गार्डनिंग के लिए अधिक उपयुक्त होती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये पौधे ऊंचे होते हैं और इन्हें ज्यादा प्रकाश और हवा की जरूरत होती है।
अंगूर बालकनी या छत पर उगाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर जब आपकी जगह कम हो और आप अपने स्थान पर सीमित जगह में फल उगाना चाहते हों। आप अंगूर के पौधे को एक गमले में लगा सकते हैं और उसे बालकनी की रेलिंग या लकड़ी की सहायता से ऊपर की ओर बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में उगाना चाहते हैं सब्जियां,अभी से कर लें ये काम
खीरा बालकनी या छत पर उगाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौधा बेल में बढ़ता है और कम जगह में भी बेहतर तरीके से बढ़ सकता है। आप एक हैंगिंग बास्केट में खीरा के पौधे को लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसे लकड़ी के फ्रेम में भी उगा सकते हैं।
बीन्स भी खेतों के अलावा बालकनी और छत पर भी उगाए जा सकते हैं। ये झाड़ी के तौर पर उगने वाली सब्जियों में से एक हैं, जिसे आप आसानी से फ्रेम या झूले के माध्यम से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है और यह किसी अन्य पौधों के साथ भी अच्छी तरह से बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: एक ही पौधे से लगातार ब्रोकली उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
तरबूज एक स्वादिष्ट और पसंदीदा फल है, जो गर्मी में बहुत पसंद किया जाता है। अगर आपके पास घर में बगीचे के लिए कम जगह है, तो भी आप तरबूज उगा सकते हैं। लोहे की फ्रेम की सहायता से आप तरबूज के पौधे को ऊपर की ओर बढ़ने दे सकते हैं, जिससे कम जगह में भी मीठा तरबूज उगाए जा सकते हैं।
वर्टिकली गार्डनिंग कम जगह में फल और सब्जियां उगाने का एक शानदार तरीका है। यह न केवल आपके घर को सुंदर बनाता है, बल्कि आपको ताजे फल और सब्जियां भी प्रदान करता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।