Fabric Home Decoration ideas: घर एक ऐसी जगह है, जिसे महिलाएं अपने सपनों के संसार की तरह सजाना पसंद करती हैं और अगर घर में कोई फंक्शन हो तो घर को सजाना ज्यादा जरूरी हो जाता है। वैसे ऐसा जरूरी नहीं है कि घर को सजाने के लिए बहुत महंगे शोपीस या फिर अन्य महंगे सामान का ही इस्तेमाल किया जाए। आप अपने घर को कपड़ों की सहायता से भी डेकोरेट कर सकती हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है कि आप अपने घर को कपड़ों की मदद से खूबसूरत तरीके से डेकोरेट कर सकती हैं। आप घर को सजाने के लिए सिंपल और प्रिंटेड कपड़े को खरीद सकती हैं। हालांकि, कई लोगों के पास कपड़ों का भरमार होती है या फिर ऐसे कपड़े, जिसे लोग इस्तेमाल नहीं करती हैं। लेकिन आप इसका इस्तेमाल अपना घर या फिर अपना कमरा डेकोरेट करने के लिए कर सकती हैं, कैसे आइए इस लेख में जानते हैं।
दरवाजे को करें डेकोरेट-
आप कलरफुल कपड़ों की मदद से अपना दरवाजा डेकोरेट कर सकती हैं। कपड़ों से सजा दरवाजा न सिर्फ अच्छा लगेगा बल्कि आपके घर को क्लासी लुक भी देगा। आप दरवाजे को डेकोरेट करने के लिए सिंपल कपड़े की मदद ले सकती हैं और इसके साथ लाइट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। (दरवाजे को सजाने के आइडियाज)
इसे ज़रूर पढ़ें-स्प्रिंग सीजन में घर को सजाने के लिए यहां से लीजिए टिप्स
कपड़ों से एक्सेसरीज बनाकर लगाएं-
आप दरवाजे को सजाने के साथ-साथ अपने कपड़े के कई तरह की एक्सेसरीज बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे- आप कपड़े की मदद से दिल, चांद या फिर आप चूड़ियों की मदद से झूमर तैयार कर सकती हैं। इन एक्सेसरीज को बनाकर आप अपने घर के किसी भी कोने में लटका सकती हैं।
वॉल डेकोरेशन करें-
आप कपड़े की मदद से वॉल डेकोरेशनकर सकती हैं। हालांकि, ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यकीन मानिए रंग बिरंगे कपड़ों से सजी दीवार आपके घर के लुक में चार चांद लगा सकती हैं जैसे- अगर आप शादी के लिए घर को सजा रही हैं, तो आप अपनी दीवार को परदे की मदद से सजा सकती हैं। वहीं, अगर आप नॉर्मल दिन के लिए अपनी दीवार को सजा रही हैं, तो आप खूबसूरत फैब्रिक को फोटो फ्रेम करवा कर वॉल पर लगा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल
घर की चीजों को बनाएं कलरफुल-
आप अपने घर को कपड़ों की सहायता से खूबसूरत बना सकती हैं। आप अपने घर के सामान को कलरफुल बना सकती हैं जैसे- आप कपड़े से सोफा कवर, टेबल का कवर, कुशन कवर, पर्दे, वॉल आदि को कपड़ों से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से अलग-अलग तरह के फैब्रिक खरीदकर लाना होगा और इस्तेमाल करना होगा।
उम्मीद है कि आपको ये आइडियाज पसंद आए होंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and indianmark)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों