कहते हैं कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। इसलिए अगर पहली झलक में आपकी इमेज किसी के प्रति अच्छी बनती है तो आप उस पर जल्द भरोसा कर लेती हैं। कुछ ऐसा ही घर के साथ भी होता है। अगर घर की एंट्रेंस को खूबसूरती से सजाया जाए तो आने वाला मेहमान ना सिर्फ घर के बारे में बल्कि उसमें रहने वाले लोगों के प्रति भी सकारात्मक विचार रखते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने घर को सजाने के साथ-साथ उसकी एंट्रेंस पर भी उतना ही ध्यान दें। हालांकि कई लोगों का यह कहना होता है कि उनके घर की एंट्रेंस में इतना स्पेस नहीं है कि वे उसे अच्छी तरह सजा सकें। ऐसे में आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को सजाकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं। घर के मुख्य दरवाजे को सजाना इतना भी मुश्किल नहीं है। आज हम आपको फ्रंट डोर को डेकोरेट करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी बेहद पसंद आएंगे।
जब फ्रंट डोर को डेकोरेट करने की बात आती है तो लेटर मोनोग्राम का सहारा लेना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। यह आपके घर के मुख्य दरवाजे का लुक पूरी तरह बदल देता है। आपको बाजार में आसानी से ओवरसाइज्ड लेटर मिल जाएंगे या फिर आप खुद घर पर भी मोनोग्राम बना सकती हैं। इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप इसमें डिफरेंट फ्रैबिक, सीशेल या फिर फूलों आदि का सहारा ले सकती हैं। यह आपके घर के मुख्य दरवाजे में एक फ्रेशनेस एड करेगा।
इसे भी पढ़ें: कम बजट में घर सजाना चाहती हैं तो ये 4 आइडियाज हैं सिर्फ आपके लिए
जब भी घर को सजाने की बात होती है तो उसमें फूलों को जरूर शामिल किया जाता है। ऐसे में आप मुख्य दरवाजे को सजाने के लिए भी इसकी मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप एक छोटे हैंगिंग पॉट में फूल रखकर वहां टांग सकती हैं या फिर एक सिंपल पिक्चर फ्रेम को हैंग करें और उसमें साइड्स में फूलों को सजाएं। यह भी देखने में काफी अच्छा लगेगा। अगर आप अपने घर के फ्रंट डोर को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो कोशिश करें कि आप फूलों को टांगने के लिए डिफरेंट स्टाइल पॉट का यूज करें।
यह मुख्य दरवाजे को सजाने का एक बेहद पुराना तरीका है, लेकिन कभी भी चलन से बाहर नहीं होता। आप फूलों से लेकर डिफरेंट फैब्रिक व कलर की wreath बनाकर उसे मुख्य दरवाजे पर टांगें। यह आपके मुख्य दरवाजे को एक बेहद डिफरेंट लुक देगा। आप कई डिजाइन्स में माला बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना
अगर आप घर में मुख्य दरवाजे को सजाना तो चाहती हैं, लेकिन उसके उपर कुछ हैंग नहीं करना चाहतीं तो ऐसे में आप लाइटिंग की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप फ्रंट डोर के साइड्स में छोटे-छोटे लैम्प लगा सकती हैं। यह देखने में बेहद ही क्लासी लगेगा। (इसे भी पढ़ें: घर का माहौल हमेशा रहेगा पॉजिटिव,सजाएं लिविंग रूम)
इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी अपने घर के मुख्य दरवाजे को कई बेहतरीन तरीकों से डेकोरेट कर पाएंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के होम डेकोर संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg.com,decoratedlife.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।