घर की मेन एंट्री की सजावट के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर आप भी बहुत दिनों से घर की मेन एंट्री डेकोरेशन के बारे में सोच रही हैं तो हमारे ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

decorate your  main door entry main

घर की सजावट तकरीबन सभी महिलाओं का शौक होता है। वो घर के लिए हर छोटी बड़ी चीज़ बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ खरीदतीं हैं। फिर चाहे घर की पेंटिंग्स हो या डोर बेल वह सब कुछ ऐसा चुनती है, जिस पर लोगों का ध्यान जा सके। सभी चाहते हैं कि उनका घर सुन्दर और साफ़ दिखे। हम घर के हर एक कोने और दीवारों की सजावट का ध्यान रखते हैं लेकिन घर के मेन डोर की सजावट केवल फेस्टिवल और फंक्शन के टाइम पर करते हैं।लेकिन यह ठीक नहीं कहते हैं कि घर का मेन डोर आपकी कुशलता का परिचय देता है। इसलिए ज़रूरी हो जाता है कि घर के बाकी हिस्सों के जैसे आप अपने मेन डोर एंट्री को भी डेकोरेट करें। इसके लिए आप हमारे ये टिप्स अपना सकती हैं

वॉल माउंटेड शेल्वस

decorate your  main door entry Inside

घर की मेन एंट्री की डेकोरेशन के लिए आप घर की मेन एंट्री पर वॉल माउंटेड शेल्वस लगा सकती हैं। ये अलग-अलग तरह की शेप में मिलती हैं। एंटीक लुक के लिए लकड़ी वाली शेल्व चुन सकती हैं। कुछ शेल्व्स नक्काशी वाली डिज़ाइन में आती हैं। आप अपने घर के एंट्री साइज़ के अनुसार इसका चुनाव करें। आप इसके उपर कोई छोटा प्लांट या शो-पीस सजा सकतीं हैं।

इसे भी पढ़ें:Vastu Tips: सीढ़ियों के ये वास्तु टिप्स अपनाने से घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि


स्लीक टेबल

decorate your  main door entry Inside

आप घर की मेन एंट्री के साथ एक स्लीक सी टेबल सेट कर सकती हैं। इस टेबल पर आप डेकोरेटिव आइटम लगा सकती हैं। आप चाहे तो इस टेबल पर इंडोर प्लांट्स सजा सकती हैं या टेबल लैंप से इसको डेकोरेट कर सकती हैं। मेन एंट्री पर ऐसी डेकोरेशन देखकर घर में आने वाला हर एक शख्श आपकी तारीफ़ करेगा।बच्चों के कमरे का फर्नीचर खरीदते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

मॉडर्न पेंटिंग्स और फोटो फ्रेम

decorate your  main door entry Inside

आप अपने डोर की मेन एंट्री वाली को अच्छे से डेकोरेट कर सकती हैं। एंट्री के साथ ही जिस दीवार पर आपकी नज़र पड़ती है आप उस वॉल को डेकोरेट कर सकती हैं। आप इस दीवार पर मॉडर्न पेंटिंग्स लगा सकती हैं। या बहुत सारे फ़ोटो फ्रेम लगाकर उसमें फैमिली मेंबर्स के फोटो लगा दें। इस तरह की डेकोरेशन से आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।

इसे भी पढ़ें:घर का ये नया लुक देखकर आपके दोस्त भी कह उठेंगे, WOW


मेन डोर को ब्राइट कलर से पेंट करें

decorate your  main door entry Inside

अगर आप अपने घर की एंट्री को अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप अपने घर के मेन डोर के लिए ब्राइट कलर चुन सकती हैं। आप मेन डोर को ब्राइट कलर से पेंट करें। कलर चुनते वक़्त घर की दीवारों के अनुसार कंट्रास्ट कलर का ही चुनाव करें। इससे आपके घर को एक नया लुक मिलेगा और आपके घर आने वाला हर मेंहमान आपकी पसंद की तारीफ़ करेगा।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP