घर हर इंसान के व्यक्तित्व का आईना होता है। इससे पसंद-नापसंद साफतौर पर झलकती है। जब भी एक महिला अपने घर को सजाती है तो वह अपनी पसंद-नापसंद को ज़रूर शामिल करती है। यही कारण है कि लगभग हर महिला अपने घर को मौसम के अनुसार सजाना पसंद करती है। सर्दी-गर्मी और बरसात या फिर वसंत का मौसम हो। हर मौसम में घर सजाने का एक अलग अंदाज देखा जाता है।
ऐसे में हर मौसम की तरह स्प्रिंग सीजन में भी आप अपने घर को एक डिफरेंट और यूनिक लुक देना चाहती हैं तो घर को खूबसूरत अंदाज में सजाया जा सकता है। जी हां, आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ बेहतरीन होम डेकोर आईडियाज शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने खूबसूरत घर को स्प्रिंग सीजन में एक बेहतरीन लुक में सजा सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
स्प्रिंग सीजन में सबसे अधिक किसी चीज की चर्चा होती है तो उस लिस्ट में फूलों का नाम ज़रूर शामिल रहता है। वसंत ऋतु में एक नहीं बल्कि हजारों फूल खिलते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। ऐसे में अगर आपको फूलों से प्यार है तो स्प्रिंग सीजन में अपने घर को सजाने के लिए आप फूलों का सहारा ले सकती हैं। आजकल ऐसे कई इंडोर प्लांट्स मिल जाते हैं जिनमें फूल खिले होते हैं। गेंदा, डैफोडिल का फूल, रजनीगंधा का फूल, सूरजमुखी का फूल, चेरी का फूल आदि के प्लांट्स से घर को आप सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:भुवनेश्वर की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट
कई लोग अपने घर को हॉबी और इंट्रेस्ट के अनुसार भी सजाते हैं। लेकिन, वसंत ऋतु में अपने घर को सजाने से पहले घर की कलर थीम और फर्नीचर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है। वसंत ऋतु में ट्रेंड करने वाले रंग के अनुसार आप अपने घर की थीम रख सकती हैं। कहा जाता है कि वसंत ऋतु में पीला रंग पीला शुद्ध और सात्विक प्रवृत्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप अपने घर की थीम में पीला रंग का मिश्रण करवा सकती हैं। घर को सजाने के लिए आप फ्लावर वाल्ल्पपेर्स का भी सहारा ले सकती हैं।
किसी भी घर का सोफा होम डेकोर का एक अहम हिस्सा होता है। ऐसे में वसंत ऋतु में अलग-अलग फूल से घर को सजाने के बाद आप उनके अनुसार कुशन्स को भी घर में जगह दे सकती हैं। सोफे पर रखा फर वाला कुशन रजनीगंधा, सूरजमुखी या फिर गेंदा कलर का चुनाव करके सोफा को आप सजा सकती हैं। फर वाले कुशन के साथ-साथ जमीन पर आप मैचिंग रंग का मैट भी डाल सकती हैं। अगर बेड रूम को स्प्रिंग सीजन में सजाना है तो आप हल्के रंग वाली बेडशीट को भी बिछा सकती हैं।
आजकल एंटीक पीस को मॉर्डन डेकोरेशन का पार्ट माना जाता है। ऐसे में वसंत ऋतु में घर को सजाने के लिए एंटीक पीस का भी सहारा लिया जा सकता है। इसके किए आप बाज़ार से एंटीक पीस डेकोरेशन की खरीदारी कर सकती हैं। अगर आपके घर में कोई ब्रास या मेटल का डेकोरेटिव पीस या फिर कोई ओल्ड फैशन वॉच या टेबल लैंप हो तो उनकी मदद से भी आप अपने घर को वसंत ऋतु में एक नया लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:पसंदीदा टी-शर्ट में निकल आए हैं रोएं तो हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
घर की सजावट में लाइट्स का बेहद ही योगदान होता है। ऐसे में वसंत ऋतु में घर को सजाने के लिए आप हैंगिंग लाइट्स का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आप लिविंग रूम, बेड रूम या फिर बालकनी को सजाने के लिए आप सिंपल हैंगिंग लैंप या फिर कलरफुल हैंगिग लाइट्स का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आप छोटी-छोटी लाइट्स से भी आप अपने घर को सजा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@cdn.cnn.com,home-designing.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।