रंगबिरंगी चूड़ियां लगभग हर महिलाओं के हाथों में अच्छी लगती हैं। इसलिए हर महिला के पास हर कलर और हर डिजाइन की चूड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। हालांकि, बहुत-सी महिलाओं के पास अलग-अलग कलर की डिफरेंट चूड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन होता है। खासतौर पर, उन महिलाओं के घर पर जो एथनिक ड्रेसेस जैसे साड़ी, सूट, लहंगा आदि पहनती हैं। इसलिए लेटेस्ट चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाएं हमेशा तैयार रहती हैं लेकिन चूड़ियों का कलेक्शन करते-करते ढेर इकट्टा हो जाता है। ऐसे में चूड़ियों को फेंकना कताई अच्छी बात नहीं है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप चूड़ियों की सहायता से आपका घर या फिर रूम डेकोरेट कर सकती हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, आप अपने घर को चूड़ियों की सहायता से सजा सकती हैं। आप घर को सजाने के लिए चूड़ियों का क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अब आप सोच रहे होंगी कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है? आपको बता दें कि अगर आपके पास चूड़ियों का ढेर है या फिर कई ऐसी चूड़ियां हैं, जिसे आप पहनती नहीं हैं, तो आप इसका इस्तेमाल अपना घर या फिर अपना कमरा डेकोरेट करने के लिए कर सकती हैं, कैसे आइए इस लेख में जानते हैं।
चूड़ियों की मदद से आप अपने घर की दीवार को सजा सकती हैं। आप चूड़ियों मदद से अपने घर की हर दीवार का लुक बदल सकती हैं। फिर चाहे वह आपका बेडरूम हो या बाथरूम। आप टेप, रेशम और चूड़ियों की मदद से कई तरह की वॉल आर्ट कर सकती हैं जैसे- वॉल लैंप, वॉल डिजाइनर लटकन आदि। इसके लिए आप चूड़ियों के ऊपर रेशम या फिर ऊन लपेट लें और डिफरेंट चीजें बनाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल
यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन आप चूड़ियों की सहायता से झूमर भी बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको सारी चूड़ियों को एक साथ गोलाकार में बांधना है। फिर रेशम या फिर ऊन की सहायता से दरवाजे के बाहर या फिर आसपास लटका देना है। इससे न सिर्फ आपका घर अच्छा लगेगा बल्कि आपकी तमाम चूड़ियां इस्तेमाल भी हो जाएंगी। फंक्णन के बाद अगर आप चाहें तो चूड़ियों को पास खोलकर अपने वार्डरोब में रख सकती हैं। इसके अलावा आप सिंपल-सा लैंप भी बना सकती हैं और अपने घर को एक डिफरेंट लुक दे सकती हैं। (घर को देना है एक डिफरेंट लुक तो इन रस्टिक डेकोर आईडियाज की लें मदद)
इसके अलावा, आप अपने घर के अलग- अलग कोने को भी चूड़ियों की सहायता से सजा सकती हैं जैसे- चूड़ियों से सजा पेड़, चूड़ियों से सजी कोई एक्सेसरीज आदि। वैसे भी होली करीब है आप होली के रंग की तरह चूड़ियों से अपना घर रंग बिरंगी कर सकती हैं। आप चूड़ियों से पेड़ बना सकती हैं। इसके लिए बस आप एक से तीन चूड़िया लें और इसे गमले में लगा दें। अगर आपके पास गमला नहीं है, तो आप आइसक्रीम की स्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, आप अपने घर में हर जगह चूड़ियों की लटकन भी लगा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर को सजाने के लिए इन lighting decor ideas की लें मदद
आप चूड़ियों की सहायता से आप रंगोली भी बना सकती हैं। चूड़ियों से बनी रंगोली न सिर्फ अच्छी लगेगी बल्कि आपकी रंगोली खराब भी नहीं होगी। आप हर कलर के साथ चूड़ियों के डिफरेंट कलर की वैरायटी सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको रंगोली के डिजाइनको सेलेक्ट करना है फिर उसी हिसाब से चूड़ियां रखें और इसके अंदर रंग भर दें। साथ ही,चूड़ियों की सहायता आप मंदिर को भी सजा सकती हैं जैसे- आप इसकी लटकन बना कर मंदिर की दीवारों को सजा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।