नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, लोग अपने-अपने घर में इस त्योहार को लेकर तैयारी शुरू कर चुके हैं। बता दें कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। कुछ लोग नवरात्रि में पूजा अर्चना के साथ-साथ 9 दिन तक व्रत भी रखते हैं। वहीं देवी के आगमन में लोग अपने-अपने घरों में रंगोली भी बनाते हैं। दरअसल, हिंदू सभ्यता में रंगोली का खास महत्व है। ज्यादातर त्योहार में लोग अपने घरों में रंगोली बनाना पसंद करते हैं।
रंगोली सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, और इसे ज्यादातर महिलाएं अपने घरों में बनाती हैं। इसे घर में बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली बनाना आसान नहीं होता, यह एक आर्ट है, जिसे बनाने में थोड़ा वक्त लगता है। अगर आप भी नवरात्रि में रंगोली बनाने वाली हैं और कुछ आसान डिजाइन तलाश रही हैं तो यहां बताए गए रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
रंगोली बनाने के लिए आप अलग-अलग रंगों के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ फूलों की आवश्यकता होगी। घर के मेन गेट या फिर बालकनी वाले एरिया में इन रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि गुड़हल, गुलाब, चमेली जैसे फूलों के पंखुड़ियों को इस्तेमाल कर इस सिंपल रंगोली डिजाइन को आप भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Easy Tips: दीवार से स्टिकर के निशान हटाने के आसान उपाय
फैब्रिक रंगोली यानी कपड़ों से बनने वाली रंगोली। यह बिल्कुल रेडीमेड रंगोली की तरह है, जिसका इस्तेमाल जब चाहें कर सकती हैं। फैब्रिक रंगोली में कई डिजाइन्स आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे, जिसे आप पुराने कपड़े, गोटा और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर तैयार कर सकती हैं। नवरात्रि के लिए रंगोली के रूप में यह बेहतर विकल्प है।
दीया से भी रंगोली बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा रंगोली को आप दीयों से डेकोरेट भी कर सकती हैं। इसके लिए आप फूल या फिर कलर से रंगोली बना लें और उसे दीये से डेकोरेट कर दें। यहां दो तरीके के डिजाइन है, जो ना सिर्फ सिंपल हैं, बल्कि इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। इसे आप अपने घर के हॉल या फिर पूजा रूम के बाहर बना सकती हैं।
नवरात्रि में रंगोली बनाने के लिए आप चावल या फिर अन्य अनाज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, यह चीजें आपको अपने किचन स्टोर में आसानी से मिल जाएंगे। चावल के साथ-साथ आप कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप इस सिंपल डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:अपनी छोटी-सी गुड़िया के लिए ऐसे बना सकते हैं डॉल हाउस
अलग-अलग रंगों की मदद से रंगोली बनाने की प्रक्रिया काफी पुरानी है, लेकिन जो लोग आर्ट में एक्सपर्ट है, वो उसे आसानी से बना लेते हैं। घर के बाहर यानी मेन गेट पर रंगोली बनाना चाहती हैं तो कलर से बनाएं। वहीं अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं है तो आप रंगोली मेकिंग टूल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नवरात्रि पर आप इन रंगोली डिजाइन को बनाकर अपने घर की शोभा को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, आपको आर्टिकल पसंद आया हो इसे शेयर और लाइक करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।