हर लड़की ने कभी न कभी बचपन में गुड़िया के साथ खेला होगा। गुड़िया ही तो हमारी बचपन की साथी होती है। आज की बच्चियां भी गुड़िया देखकर खुश होती हैं, लेकिन उसके साथ-साथ उनकी डॉल हाउस की जिद हमारे जेब में भारी पड़ती है। हमारे समय में गुड़िया तो हुआ करती थी, लेकिन उसका घर नहीं होता था। मगर आज डॉल हाउस बनते हैं और गुड़िया को उसी में रखा जाता है।
अगर आपकी बेटी ने भी डॉल हाउस की जिद कर दी है, तो उसे मना मत कीजिए। उसे ये तोहफा दे ही दे दीजिए, लेकिन इसे बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ही बना लीजिए। इससे आपका बच्चा भी खुश होगा और आपकी जेब पर भी भार नहीं पड़ेगा। आप कुछ चीजों की मदद से अपनी बेटी के लिए बाजार जैसा सुंदर डॉल हाउस बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वही बताने भी जा रहे हैं।
इसके लिए आपको जरूरत होगी-
- 1 कार्डबोर्ड बॉक्स
- 1 ग्रीन पेंट टेप
- ग्लू स्टिक्स
- हॉट ग्लू गन
- कटिंग मैट
- यार्डस्टिक
- 4 पुश पिन्स
- 2 छोटे बीड्स
- ब्लैक परमानेंट मार्कर
- स्क्रैपबुक पेपर की 4-5 शीट्स
- व्हाइट स्प्रे पेंट
- कुछ रंग बिरंगे शीट्स
- 2 छोटे प्लास्टिक बीड्स
स्टेप 1 : पहले डॉल हाउस की शेप बना लें
- घर का टॉप बनाने के लिए, उसके अपोजिट वाले फ्लैप्स काट दें। अब बचे हुए फ्लैप्स पर ट्रायंगल शेप बनाएं। उसके बाद इसे कटर से काट लें।
- अब, अपने बॉक्स को पलटें और बॉक्स के नीचे से विपरीत फ्लैप को काटें और उन्हें एक साथ टेप करें। यह नीचे की मंजिल बनाएगा। आखिर में, अपने डॉल हाउस के पिछले हिस्से को काटकर (बॉक्स के बाएं, नीचे और दाईं ओर 1 इंच का किनारा छोड़कर) काट लें।
स्टेप 2 : पेंट करें और वॉलपेपर लगाएं
- बॉक्स के लेफ्ट, बैक और राइट तरफ की साइड को व्हाइट पेंट से स्प्रे करें। इसे अच्छी तरह सूखने दें और फिर दो कोट और मारें।
- अब इंटीरियर वॉलपेपर लगाएं। अपना वॉलपेपर बनाने के लिए, पैटर्न वाले स्क्रैपबुक पेपर की 2 शीट को 8" x 8"में काटें। फिर दूसरी 2 शीट को 8'' x 12" में काट लें। (किताबों में रखने के लिए घर पर बनाएं बुकमार्क)
स्टेप 3 : अब खिड़की और दरवाजे लगाएं
दरवाजे और खिड़कियां बनाने के लिए, सबसे पहले सामने के दरवाजे को 3" x 4 1⁄2" ड्रा करें और फिर पेपर/थर्माकॉल चाकू का उपयोग करके ऊपर, बाएं और नीचे को काटें। फिर अपनी खिड़कियों को ड्रॉ करें और काटें।
इसे भी पढ़ें :दोस्तों को खुद बर्थडे कार्ड बनाकर करें सरप्राइज, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
स्टेप 4 : फ्लोरिंग
अपने डॉल हाउस को ओरिजिनल लुक देने के लिए आप फ्लोरिंग वाले मोटे कागज इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी कई स्क्रैपबुक भी आती हैं। अगर उसे सिंपल रहने देना चाहें, तो फिर नॉर्मल पैटर्न और रंग वाले पेपर से फ्लोर पर उसे चिपका दें।
स्टेप 5 : ऊपरी छत और वॉल पार्टीशिन जोड़ें
- सबसे पहले तो आप डॉल हाउस की साइडिंग करें। अपनी साइडिंग बनाने के लिए, कार्डस्टॉक लें और उसकी 15 शीट को 1" मोटी स्ट्रिप्स में काट लें। फिर डॉल हाउस में अच्छी तरह चिपका दें।
- अब अपर फ्लोर और वॉल पार्टीशन को जोड़ने के लिए इन दोनों को साथ में जोड़ दें। इसके बाद फ्लोर सपोर्ट के लिए हॉट ग्लू से फ्लोर को सपोर्ट दें। (घर पर ऐसे बनाएं कूल पोस्टर्स)
स्टेप 6 : छत बनाएं और अटैच करें
डॉल हाउस के हिस्से में फिट होने के लिए कार्डबोर्ड का एक स्क्रैप पीस काट लें। अब इसे छत पर लगाने के लिए अपने हॉट ग्लू गन का इस्तेमाल करें। पहले नीचे लेफ्ट से शुरुआत करें फिर राइट की तरफ और इसी तरह ऊपर तक अच्छे से छत चिपका दें। छत को आराम से टॉप पर रखते हुए हॉट ग्लू का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें :Lockdown Challenge: कम खर्च में घर पर रखे सामान से बनाएं ये 21 DIY हैंड क्राफ्ट
स्टेप 7 : लास्ट टच
आपका डॉल हाउस लगभग तैयार है। इसमें अपनी बेटी के पसंद की डिटेलिंग कर सकती हैं। छोटे-छोटे फर्नीचर जोड़ लीजिए। अगर आप चाहें तो परदे आदि भी टांग सकती हैं। उसके बाद डॉल को इसमें सजा दें। आपका डॉल हाउस एकदम तैयार है।
आप इस तरह से डॉल हाउस बनाकर अपनी बेटी को गिफ्ट दे सकती हैं या फिर उसके साथ मिलक उसका डॉल हाउस तैयार कर सकती हैं, इससे उसे भी सीखने को मिलेगा। वह अपने पसंद के पेपर और पेंट इसमें लगा सकेगी।
हमें उम्मीद है आप भी इसे सीख कर घर में अपने बेटी के लिए डॉल हाउस बना सकेंगी। यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह के क्राफ्ट्स सीखने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit : pinterest & flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों