herzindagi
Avani Lekhara win gold, Mona Agarwal take bronze, India at Paris Paralympics  Avani Lekhara wins gold

Paris Paralympics 2024: शूटिंग में इंडिया के नाम डबल मेडल, मोना अग्रवाल ब्रॉन्ज और अवनि लेखरा दोबारा बनी गोल्डन गर्ल

Paris Paralympics 2024: शूटिंग में में भारत की अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि कोरिया की ली युनरी ने 286.8 नंबर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Editorial
Updated:- 2024-08-30, 17:23 IST

पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत के लिए एक शानदार दिन रहा, जब अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। शूटिंग में अवनि लेखरा ने और मोना अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है। इस खेल में भारत की अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि कोरिया की ली युनरी ने 286.8 नंबर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

अवनी लेखरा ने फिर जीता गोल्ड

अवनी लेखरा, जो टोक्यो 2020 पैरालंपिक में पहले भी गोल्ड जीत चुकी हैं, इन्होंने अपनी काबिलियत को फिर से साबित करते हुए 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (SH1) इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अवनि लेखरा ने 249.7 नंबर के साथ पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सटीक निशानेबाजी और धैर्य ने उन्हें प्रतियोगिता में टॉप पोजिशन पर ला खड़ा किया। अवनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।

मोना अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज

मोना अग्रवाल ने भी अपनी स्किल्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया और 50 मीटर एयर राइफल प्रोन (SH1) इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य) पर निशाना साधा। मोना अग्रवाल ने 228.7 नंबर पाकर के इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस नामचीन प्रतियोगिता में यह सम्मान दिलाया। मोना ने पहले राउंड से ही शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक अपने निशाने की सटीकता बनाए रखी। मोना अग्रवाल का पहला पैरालंपिक है और यह उनका पहला मेडल भी है।

इसे भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: पैरा शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकीं अवनि लेखरा कब खेलेंगी पेरिस पैरालिम्पिक्स गेम? जानिए

भारतीय ग्रुप में उत्साह का माहौल बना हुआ है

दोनों एथलीटों की इस उपलब्धि ने भारतीय पैरालंपिक ग्रुप के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है। अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने न केवल भारत के लिए मेडल जीते हैं, बल्कि उन्होंने अपने खेल में नई मिसाल भी कायम की है।  इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता से भारतीय खेल प्रेमियों और देशवासियों में गर्व की भावना जगी है और उम्मीद है कि आगे भी भारतीय एथलीट इसी तरह से अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक से कितना अलग होता है पैरालंपिक गेम्स? जानें कौन ले सकता है हिस्सा

गोल्ड मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला

अवनी लेखरा ने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचते हुए दो गोल्ड मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला का गौरव हासिल किया है। 2012 में एक कार दुर्घटना के बाद से, वह व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन उन्होंने अपने साहस और अपने संकल्प के साथ असंभव को संभव बना दिया। उनकी कहानी न केवल एक खिलाड़ी के रूप में उनकी मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे जीवन में चुनौतियों का सामना कर उन्हें अवसरों में बदला जा सकता है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।