आजकल होम इंटीरियर में सॉल्ट लैंप, जिसे सेंधा नमक का लैंप भी कहते हैं, का बहुत अधिक प्रचलन है। लोग इसे अपने घरों में डेकोरेटिव पीस की तरह इस्तेमाल करते हैं मगर, वास्तु के लिहाज से भी यह बहुत अधिक लाभदायक होता है। बाजार में आपको यह लैंप आसानी से मिल जाएगा। यह लैंप खास तरह के नमक जिसे सेंधा नमक कहते हैं, से बना हुआ होता है। इसका पूरा ढांचा सेंधा नमक का हाता है और इस ढांचे के अंदर छोटा सा बल्ब लगा हुआ होता है। इस बल्ब को इलेक्ट्रिकसिटी से जलाया जा सकता है। इस लैंप से बेहद धीमी रौशनी आती है मगर यह मानसिक शांति देती है।
इस लैंप के कई फायदे होते हैं मगर, आपको इस लैंप को घर में रखने से पहले वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। चलिए वास्तु एक्सपर्ट एवं एस्ट्रोलॉजर पंडित दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि घर में सॉल्ट लैंप रखते वक्त वास्तु के लिहाज से किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इससे हमें क्या फायदे मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: पंडित जी से जानें अपनी राशि के अनुसार कैसे सजाएं घर
सॉल्ट लैंप जलाने का फायदे
इस लैंप को जलाने से हवा में निगेटिव आयन फैलता है। यह आयन कई नैचुरल चीजों में पाया जाता है। यह आपको बहते हुए पानी, झरने या समुद्र में मिल जाएगा। वहीं कड़कती हुई बिजली और सूर्य की रोशनी में भी निगेटिव आयन होता है। इससे आपको निम्नलिखित फायदे मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: आर्थिक संकट से बचना है तो इन 3 चीजों को पर्स में न रखें
पति और पत्नी के रिश्ते को सुधारे
अगर पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे नहीं है और छोटी-छोटी बातों में उनकी लड़ाई होती है तो गृहकलेश को दूर करने के लिए आपको अपने बेडरूम में सेंधा नमक का एक छोटा सा तुकड़ा जरूरी रखना चाहिए। वैसे आप सेंधा नमक का टुकड़ा रखने के स्थान पर रॉक सॉल्ट का लेंप भी रख सकती हैं। इस लैंप को आप जब जलाएंगी तब आपको मानसिक सुख मिलेगा। साथ ही आपके अपने पति से रिश्ते भी सुधरेंगे। इतना ही नहीं आप इससे ताजगी महसूस करेंगे। वैसे इससे आपको धन प्राप्ती भी होगी। कहते हैं जो घर कलेशमुक्त होता है उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस तरह आपको कभी भी धन की हानि नहीं होगी और न ही आपको कभी आर्थिक संकट झेलना होगा।ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री से जानें आपके हस्ताक्षर से कैसे सुधर सकती हैं आपकी सेहत
सेहत के लिए भी अच्छा है
अगर आपकी कुंडली में चंद्र और मंगल कमजोर है तो आपको इन्हें मजबूत बनाने के लिए भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी1 अगर आपको रक्तचाप की समस्या है तो आपको सेंधा नमक के इस्तेमाल से इसमें आराम मिलेगा। आपको बता दें कि हवा में निगेटिव आयन होने के कारण दिमाग में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। इससे हम हमेशा एक्टिव रहते हैं। यह हवा को भी शुद्ध बनाता है और बीमारियों से दूर रखता है।घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ
स्ट्रेस करता है दूर
आपको बता दें कि हमारे घरों में पाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी, कंप्यूटर, ओवन इत्यादि वातावरण में पॉजिटिव आयन होता है यह हवा फैलाता रहते हैं। इससे आपको बेचैनी, उलझन, स्ट्रेस और अनिद्रा जैसी परेशानियों से नहीं जूझना होगा। साल्ट लैंप से निकलने वाले नेगेटिव आयन इन पॉजिटिव आयन को निष्क्रिय करते हैं। इसलिए आपको अपने घर में सॉल्ट लैंप जरूर रखना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों