घर को सजाना तो हर किसी को पसंद है। मगर, आप यदि अपनी राशि के अनुसार घर को सजाने के लिए सही दिशा और सही रंगों को इस्तेमाल करेंगी तो यह आपके लिए शुभ हो सकता है। ज्योतिष एवं वास्तु एक्सपर्ट पंडित दयानंद शास्त्री आज हमें बाताएंगे कि किसी तरह से आप अपनी राशि के अनुसर अपने घर को सजा सकती हैं और इसके शुभ फल को प्राप्त कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: आर्थिक संकट से बचना है तो इन 3 चीजों को पर्स में न रखें
मेष
मेष राशि वाले जातकों को लाल, गुलाबी और नारंगी रंग से अपने घर की दीवारों को सजाना चाहिए। इस रंग के आपको बेड कवर का भी यूज करना चाहिए। आपको घर की सजावट के दौरान घर के दक्षिणी-पश्चिमी काने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Astro tips: जानिए किस दिन कितनी मात्रा में इन 7 ड्राई फ्रूट को खाने से मिलेगी अच्छी सेहत
वृषभ
इस राशि के लोगों को अपने घर को सजाने के लिए चमकीले और भड़कीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। आपको अपने सोफा कवर और पिलो कवर्स को हमेशा भड़कीले और कलरफुल रखना चाहिए। आपको अपने घर के दक्षिण और पश्चिमी दिशा में फर्नीचर रखना चाहिए इससे आपके घर में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी।
मिथुन
अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपको हल्का हरा, नीता और लाल रंग घर साजाने संवारने के लिए यूज करना चाहिए। आपको अपने घर के उत्तर वह पश्चिम दिशा को फर्नीचर से सजाना चाहिए। इससे आपके घर में हमेशा सुख बना रहेगा।इन 8 टिप्स को अपनाने से दूर हो जाएगा बाथरूम का वास्तु दोष
कर्क
कर्क राशि वालों को हल्के रंग जैसे सफेद, ऑफ व्हाइट, क्रीम और हल्का पीला रंग घर को सजाने के लिए यूज करना चाहिए। इतना ही नहीं आपको अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा में जो भी कमरा हो उसमें बेहते हुए जल वाला कोई सजावट का सामान रखना चाहिए या फिर आपको वहां पर बहते हुए जल की पेंटिंग लगानी चाहिए।घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ
सिंह
सिंह राशि के जातकों को सफेद और चमकीले रंग से अपने घर को सजाना और संवारना चाहिए। आप सफेद रंग की वस्तुओं और कपड़ों से भी घर को सजा सकती हैं। सुनहरा पीला रंग भी आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकेा अपने घर के हर कोनें की सजावट की ओर ध्यान देना चाहिए। आपको घर के दक्षिध पूर्व दिशा में ही रसोई बनानी चाहिए इससे आपके घर में कोई दुर्घटना नहीं होगी।बस 1 चुटकी नमक दिखाएगा ये 5 कमाल
कन्या
आपको अपने घर को हल्के हरे, नीले और लाल रंग से सजाना चाहिए। आपको घर के दक्षिण पश्चिम कोने को अच्छी तरह सजाना चाहिए। आप इस स्थान पर हल्का फर्नीचर रख सकती हैं और साथ ही आप इस स्थान पर कोई सजावट का सामान भी रख सकती हैं। ऐसा करने से आपके घर पर खुशहाली आएगी।
तुला
तुला राशि के लोग कोई भी चमकदार रंग से घर को सजा संवार सकते हैं। आप घर को सजाने संवारने के लिए सोफा कवर, बेड कवर, पर्दे और पिलो कवर पर अधिक ध्यान दीजिए। आपकेा अपने घर के उत्तर और पश्चिम कोने पर हल्के वजन का सामान या सजावट का सामान रखना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी प्रकार की चिंता नहीं रहती है।
वृश्चिक
आपके लिए लाल, गुलाबी और नारंगी रंग शुभ हैं। आप इन तीनों रंगों से अपने घर को सजा संवार सकती हैं। आपको उत्तर-पश्चिम दिशा में पानी का कोई सजावट का सामान रखना चाहिए। इससे आपको संतान की शिक्षा, कामयाबी और समृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।
धनु
आपकी राशि के अनुसार आपके लिए पीला रंग अति शुभ है। आपको चमकती हुई वस्तु को घर की दक्षिण पूर्व दिश की ओर रखना चाहिए। आप इस दिशा में रोज जलता हुआ दिया भी रख सकती हैं। इससे आपके घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए गहरा नीला, गहरा हरा और काला रंग बहुत ही शुभ होता है। आपको इसी रंग की बेडशीट, सोफा कवर और पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। घर की दक्षिण दिशा में आपको फर्नीचर रखना चाहिए। इससे आपको शुभ समाचार मिलेगा।
कुंभ
आपके लिए गहरा नीला, हरा, काला और भूरा रंग बहुत ही शुभ हैऐसे में आपको अपने घर की दीवारों को इन्हीं रंगों से सजाना चाहिए। आप सजावट की वस्तुओं में भी इन्हीं रंगों का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपको हमेशा सफलता मिलेगी। साथ ही आपको घर की उत्तर दिशा में हल्की सजावटी वस्तुएं रखनी चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग शुभ होता है। आपको घर की साज-सज्जा के लिए भी पीले रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप घर के उत्तर पूर्व कोने में पानी वाला कोई सजावटी समान रखती हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। आप पानी वाली कोई पेंटिंग भी कमरे में टांग सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों