herzindagi
most viral or popular weddingsof2024

Year Ender 2024: अनंत अंबानी से लेकर इरा खान तक, साल 2024 ये शादियां बनीं चर्चा का विषय.. एक ने अपनी शादी से विदेश में भी मचाया बवाल

शादी हर व्यक्ति की जिंदगी का एक ऐसा मौका है, जिसे वह पूरी लाइफ याद रखने के लिए उस दिन को बड़े ही भव्य तरीके से करता है। ऐसे में दुनिया में कई ऐसी शादियां हैं, जो अपने किसी खास कारण को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2024 में सुर्खियों का हिस्सा बनी रही।
Editorial
Updated:- 2024-12-04, 22:04 IST

Indian Celebrity Weddings: इंसान की जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिसे वह पूरी जिंदगी याद रखना चाहती है। इन्हीं पल में से एक है दिन है शादी का, जिसे हर इंसान यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए कई बार लोग अपनी शादी में कुछ अतरंगी हरकते तो कुछ अपनी बातों को लेकर चर्चा का विषय बन जाते हैं।

साल 2024 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस वर्ल्ड की कुछ चर्चित शादियां सुर्खियों में रहीं। इन शादियों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हलचल मचाई। सोशल मीडिया से लेकर समाचार चैनल तक, इन शादियों पर लगातार चर्चा होती रही। कुछ शादियां जहां एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन बनकर के सामने आई, वहीं कुछ ने अपनी अनोखी वजहों से सुर्खियां बटोरी। इस लेख में आज हम आपको साल 2024 की कुछ ऐसी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पूरे देश में धमाल मचाया।

शादियां महज दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होती है। ऐसे में लोग अपने इस पल को अलग-अलग तरीके से सिलिब्रेट करते हैं। जिसके कारण कई बार शादी की सजावट, अनोखी रस्में या अनूठे पहलुओं के चलते ये चर्चाओं में बनी रहती हैं। जहां एक ओर इन शादियों ने ग्लैमर और आकर्षण की नई परिभाषाएं दीं, वहीं दूसरी ओर एक शादी ऐसी भी रही जिसने विदेशों में भी हलचल मचाई।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

भारत की पॉपुलर शादी की अगर बात करें तो सबसे पहले नाम मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का नाम आता है। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका की शादी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस शादी में शाही आयोजनों और बॉलीवुड हस्तियों शामिल हुईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक है। रिपोर्ट्स की माने तो इस शादी में 5000 करोड़ रुपये  खर्च हुए थे।

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे ये सेलेब्स, आजतक नहीं बनाया अकाउंट

इरा खान- नूपुर शिखरे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

90 के दशक के जाने-माने एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी चर्चा का विषय बनी। साल 2024 में इरा खान ने नूपुर शिखरे से बड़े धूमधाम के साथ शादी की। इस शादी में इरा खान के लॉग्न टाइम, वुड बी हसबैंड की ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही इरा के फंक्शन ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

आरती सिंह-दीपक चौहान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री आरती सिंह की शादी को लेकर 2024 में कई चर्चाएं सामने आईं। आरती सिंह, बिग बॉस 13 में अपनी उपस्थिति के कारण लोकप्रिय हुईं थी। आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी चर्चा का विषय बनी रही। इसके पीछे के कारण गोविंदा और कृष्णा के बीच चल रही अन-बन थी।

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

बॉलीवुड कलाकार रकुल प्रीत और जैकी भगनानी अपने रिलेशनशिप को लेकर पहले चर्चा का विषय बने हुए थे। कपल ने अपने रिलेशनशिप के सोशल मीडिया पर एक फोटो डालकर क्लियर किया। इसके बाद दोनों ने वेडिंग प्लानिंग फॉरेन में की थी। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने वेंडिग वेन्यू को चेंज कर सभी को हैरान कर दिया था, जिसके बाद वह चर्चा में बने हुए थे। इसके पीछे का कारण यह था कि कपल ने गोवा में बड़े ही शांत और इको-फ्रेंडली तरीके से शादी की।

अदिति राव-हैदरी- सिद्धार्थ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

साल 2024 में रिलीज हुई हीरामंडी में निभाए गए किरदार से अदिति राव हैदरी को लोगों का काफी प्यार मिला। 28 मार्च, 2024 को सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी दोनों एक-दूसरे से दोबारा शादी करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। लेकिन यह चर्चा उस वक्त ज्यादा तेज हुई जब कपल ने राजस्थान में दोबारा से शादी की। 

इसे भी पढ़ें- Celebs Divorce: ऐश्वर्या-धनुष और एआर रहमान-सायरा ही नहीं, ये सेलेब्स भी शादी के कई साल बाद हुए अलग... एक ने तो 29 साल बाद तोड़ी शादी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।