herzindagi
Bollywood stars not using social media:

सोशल मीडिया पर ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे ये सेलेब्स, आजतक नहीं बनाया अकाउंट

Indian celebrities who are not on social media: स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सभी अपडेट्स भी सोशल मीडिया के जरिए ही दुनिया के साथ शेयर करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी सेलिब्रिटी हैं, जो सोशल मीडिया की दुनिया से बहुत दूर रहते हैं। इन सेलेब्स की हद तो यहां तक हो गई कि इन्होंने अब तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट ही नहीं बनाए हैं। आइए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में, जो सोशल मीडिया से बहुत दूर रहते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-03, 16:06 IST

Bollywood stars not using social media: एक जमाना था, जब फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स को केवल उनकी नई मूवी आने पर ही देख पाते थे। एक आज का समय है, जहां हमें हमारे फेवरेट स्टार्स की लाइफ से जुड़ा हर एक अपडेट सोशल मीडिया के जरिए मिल जाता है। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स भी अपने फैंस से कनेक्टेड रहते हैं।

स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सभी अपडेट्स भी सोशल मीडिया के जरिए ही दुनिया के साथ शेयर करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी सेलिब्रिटी हैं, जो सोशल मीडिया की दुनिया से बहुत दूर रहते हैं। इन सेलेब्स की हद तो यहां तक हो गई कि इन्होंने अब तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट ही नहीं बनाए हैं। आइए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में, जो सोशल मीडिया से बहुत दूर रहते हैं। 

यह भी देखें- Celeb Babies 2024: Deepika Padukone से Richa Chadha तक इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, किया नन्हें मेहमान का स्वागत

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, लेकिन इसके बाद भी एक्टर सोशल मीडिया पर आज तक नहीं आए। इसको लेकर एक बार अपने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्हें अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए सोशल मीडिया की जरूरत नहीं है, वो उनसे फिल्मों के जरिए ही जुड़े हैं। यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया यूज करने की जरूरत नहीं महसूस हुई।

रानी मुखर्जी

Rani Mukherjee

रानी मुखर्जी आज भी टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके बाद भी वो सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके फोन में कोई भी सोशल मीडिया ऐप नहीं है और वो फोन से दूर रहना ही पसंद करती हैं। उन्हें अपना पर्सनल स्पेस एंजॉय करना ही पसंद है। 

रेखा 

rekha

रेखा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस हैं और वो भी सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। उन्होंने आजतक किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है। हालांकि उनके फैंस उनकी लाइफ से जुड़े हर अपडेट पाना चाहते हैं। 

आमिर खान

aamir khan

पहले आमिर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ करते थे, लेकिन अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने इससे दूर रहने का फैसला किया था। तब से एक्टर सोशल मीडिया से दूर हैं। उनका केवल प्रोडक्शन अकाउंट है, जो उनकी टीम मैनेज करती है। 

सैफ अली खान

सैफ भी सोशल मीडिया की दुनिया से काफी दूर हैं। उनसे एक बार इंटरव्यू में इस पर सवाल भी किया गया था। इस पर उनका कहना था कि उन्होंने कई सेलेब्स के अकाउंट देखे हैं। उसमें उन्हें कुछ खास देखने को मिला नहीं। इसके साथ ही उनका मानना है इससे नेगेटिविटी भी फैलती है। 

यह भी देखें- करिश्मा कपूर, अजय देवगन, आयुष्मान खुराना ही नहीं कई सेलेब्स ने कुंडली के अनुसार बदले अपने नाम, जानें नाम में दो अक्षर लगाने का महत्व

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram




यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।