इंटरनेट का रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गूगल उनका अभिन्न अंग बन गया है। हम सभी अक्सर यह सोचते हैं कि गूगल केवल प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बना है। लेकिन आपको बता दें कि सवालों का जवाब ढूंढने के अलावा आप गूगल का उपयोग मजे के लिए भी कर सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको गूगल की कुछ ऐसी मजेदार ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गूगल में उलट-फेर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
क्या आप गूगल को गोल-गोल घुमाना चाहते हैं तो बैरल रोल सर्च करें। Barrel Roll को गूगल पर टाइप करते है वैसे ही यहां पर सब कुछ घूमकर उल्टा होता है। इसके बाद आप इस पर जो कुछ भी सर्च करेंगे वह लिखते समय सीधा उसके तुरंत बाद उल्टा हो जाएगा। भरोसा नहीं हो तो सर्च करके देखें।
इसे भी पढ़ें- इस ट्रिक की मदद से लॉक करें गूगल क्रोम की हिस्ट्री
काम करके थक गए है और कुछ खेलने का मन है तो आप Atari Breakout को जरूर ट्राई करें। यह एक गेम है अब आप कहेंगे कि गूगल पर भला कोई गेम कैसे हो सकता है जिसके हम बिना डाउनलोड किए हुए खेल सकते हैं। बता दें कि आप Atari Breakout को टाइप करें। इसके बाद आप देखेंगे कि गूगल इमेज को ब्लॉक में बदल देगा। अब आप इसे खेलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
खेल शुरू करने के लिए हम सभी सिक्का की मदद से टॉस करते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई सिक्का न हो तो आप क्या करेंगे। बता दें कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप गूगल की मदद से टॉस कर सकते हैं। इसके लिए गूगल पर फ्लिप कॉइन सर्च करें। अब आपकी स्क्रीन पर सिक्का नजर आ जाएगा जो टॉस करने में मदद करेगा।
अगर आप गूगल पर मौजूद चीजों को हटाना चाहती है तो आप katamari को लिखकर सर्च करें। इस वर्ड को टाइप करते ही स्क्रीन पर एक हैमर सामने आएगा। इसकी मदद से आप सभी वर्ड इमेज और वीडियो को चिपकाकर हटा सकते हैं।
फिल्म 'कोई मिल गया' के जादू जैसे क्या आप भी मैजिक करना चाहती है तो देर किस बात की फटाफट गूगल पर टाइप करें Thanos Snap - Google Easter egg। इसके टाइप करने के तुरंत बाद गूगल की स्क्रीन पर एक हाथ बनाकर साइड में दिखाई देगा। अब आप जिस लाइन या लिंक को हटाना चाहती है उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही लिखा हुआ गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Google Play Store की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Google
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।