बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह हर कोई दिखना तो हर महिला चाहती है। मगर, देश में कुछ महिलाएं वाकई में ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही दिखती हैं। इन्हीं में से एक हैं मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक। मानसी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही हैं। वजह है, उनका ऐश्वर्या राय बच्चन की कार्बन कॉपी लगना। उनकी तस्वीरें देख कर आप भी एक बार धोखा खा जाएंगे कि आप सच में ऐश्वर्या राय को देख रहे हैं।
वैसे वैज्ञानिक तौर पर भी इस बात को साबित किया जा चुका है कि एक शक्ल के 7 आदमी होते हैं। बॉलीवुड में कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के हमशक्ल हैं। किसी के बॉलीवुड में ही हैं तो किसी के हॉलीवुड तक हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी दिखने वाली भी कई एक्ट्रेस और मॉडल हैं। आज हम आपको उनकी नई हमशक्ल मानसी नाइक के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं बॉलीवुड में एक नहीं चार-चार हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ?
मानसी नाइक एक मराठी एक्ट्रेस होने के साथ ही टिकटॉक का पॉपुलर फेस भी हैं। उनकी शक्ल ऐश्वर्या राय बच्चन से हू-ब-हू मिलती है। खसतौर पर जब ऐश्वर्या राय बच्चन उम्र के 30वें पड़ाव पर रही होंगी, उस दौरान वह जैसी दिखती थी ठीक वैसे ही मानसी अब नजर आती हैं। मानसी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कर रखी हैं। इनमें से कई तस्वीरों में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पुराने लुक्स को कॉपी भी किया है।ऐश्वर्या राय बच्चन के पास हैं ये 5 मेहंगी चीजें, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
इसे जरूर पढ़ें: 45+ उम्र है तो ऐश्वर्या राय बच्चन के ये 3 मेकअप लुक्स आपको देंगे यूथफुल लुक
इस कारण से उन्हें यह कह पाना कि वह ऐश्वर्या राय की हमशक्ल नहीं है और भी मुश्किल हो गया है। मानसी ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के जोधा अकबर लुक को कॉपी करने की कोशिश की। हालाकि, वह पूरे तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को नहीं अपना पाई हैं मगर, उन्हें देख कर कोई भी कह देगा कि वह ऐश्वर्या जैसी ही दिख रही हैं। मानसी की इन तस्वीरों को देख कर ही शायद इंस्टाग्राम पेज पर उनके फॉलोवर्स 954K हो चुके हैं। वहीं टिकटॉप पर उनके 4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।मुंबई में है ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन का 21 करोड़ रुपए का घर, देखें तस्वीरें
वैसे मानसी ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की शक्ल से मिलती जुलती शक्ल की और भी एक्ट्रेसेस हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है स्नेहा उल्ला का। सलमान खान की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा उल्ला बिलकुल ऐश्वर्या राय जैसी ही नजर आती हैं। उन्हें पहली बार जब फिल्म 'लकी' में दर्शकों ने ऑनस्क्रीन देखा तो हंगामा मच गया था।70 लाख रुपए की अंगूठी पहनती हैं ऐश्वर्या राय, जानें उनकी Net Worth
वहीं वर्ष 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन की जुड़वा बहन नजर आने वाली महालघा जबेरी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। उनकी कदकाठी और फेसकट ऐश्वर्या से इतना मिलता है कि कोई भी धोखा खा सकता है।
सुभाष घाई की फिल्म ‘कांची’ से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाली मिष्टी चक्रवर्ती भी ऐश्वर्या जैसी दिखती हैं। उनका चेहरा देख कर ऐश्वर्या की याद आती है। हालाकि बॉलीवुड में मिष्टी का करियर ऐश्वर्या जैसा सफल न हो सकता। वर्ष 2000 में जब दिया मिर्जा मिस ऐशिया पेसिफिक बनी थी तब उन्हें भी लोगा ने ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल कहा था। हालाकि, दिया मिर्ज कुछ हद तक ही ऐश्वर्या जैसी नजर आती हैं मगर, बॉलीवुड में उनका करियर ग्राफ भी ऐश्वर्या जैसा नहीं रहा। इन तस्वीरों में देखें ऐश्वरया राय बच्चन दिखती हैं बिलकुल अपनी मां की हमशक्ल
तो अब आप बताएं कि आपको क्या सच में मानसी नाइक ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह नजर आती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों